कानपुर हादसे में 3 की मौत

कानपुर में भीषण सड़क हादसा, खड़ी ट्रक में घुसी कार, 3 की मौत, 9 घायल

कानपुर के नेशनल हाईवे पर खड़े ट्रक में कार घुसने से भाई-बहन समेत 3 लोगों की मौत हो गई। 9 लोग गंभीर रूप से घायल हैं।

कानपुर में भीषण सड़क हादसा, खड़ी ट्रक में घुसी कार, 3 की मौत, 9 घायल

कानपुर हादसे में 3 की मौत

कानपुर में सोमवार सुबह 6 बजे नेशनल हाईवे पर खड़े ट्रक में कार जा घुसी। हादसे में भाई-बहन समेत 3 की मौत हो गई। घटना 9 लोग गंभीर घायल हैं। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। कार के पार्ट्स 15-20 फीट दूर तक बिखर गए। कार की छत उड़ गई।

खड़े ट्रक में घुसी कार

स्कॉर्पियो में सवार लोग हादसे के बाद अंदर फंस गए। कार इस तरह टूटी थी कि कोई बाहर ही नहीं निकल पा रहा था। अंदर ही दर्द से तड़पते रहे और मदद की गुहार लगाते रहे। मौके पर पहुंची पुलिस ने गैस कटर से कार काटी और राहगीरों की मदद से घायलों को बाहर निकाला। घायलों को कांशीराम अस्पताल पहुंचाया। वहां से गंभीर हालत में उन्हें हैलेट अस्पताल में रेफर किया गया। पुलिस के अनुसार, स्कॉर्पियो में 12 लोग सवार थे। रफ्तार 100 से अधिक थी। सभी हरियाणा के सिरसा से बिहार के गया जा रहे थे।

घायलों की पहचान

हादसे में डिग बड्‌डी, सिरसा (हरियाणा) के रहने वाले कार चालक बजरंग, बिहार के गया के रहने वाले नरेश मांझी के बेटे दिलकुश कुमार (11) और बेटी नेहा (15) की मौत हो गई। नरेश और उनकी पत्नी की हालत गंभीर बताई जा है। हादसा जिला मुख्यालय से 20 किमी दूर प्रयागराज की तरफ महाराजपुर के रूमा में हुआ।

ट्रक लेकर भागा ड्राइवर

लोगों ने बताया की हाइवे में ट्रक सर्विस लेन में खड़ा था। तभी पीछे से स्कॉर्पियो ट्रक में घुस गई। टक्कर के बाद ट्रक ड्राइवर तुरंत ट्रक लेकर भाग गया। हालांकि, पुलिस ने करीब 13 km दूर तिवारीपुर ओवरब्रिज के पास उसे दबोच लिया। ट्रक चालक का नाम आदर्श सिंह है। वह मिर्जापुर का रहने वाला है। उसने बताया कि वह कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर सर्विस लेन पर ट्रक खड़ा कर सो रहा था। तभी पीछे से कार घुस गई। घटना के बाद वह डर गया और मौके से भाग निकला।

संबंधित सामग्री

चंडीगढ़-मनाली हाईवे पर बड़ा हादसा,4 की गई जान, 7 लोग घायल

चंडीगढ़-मनाली हाईवे पर बड़ा हादसा,4 की गई जान, 7 लोग घायल

चंडीगढ़-मनाली हाईवे पर दवाड़ा टनल में दो ट्रकों की टक्कर से 4 लोगों की मृत्यु और 7 घायल हुए। ट्रैफिक भी प्रभावित हुआ।

ईवाला टोल प्लाजा के पास भीषण सड़क हादसा, 2 की मौत; 3 गंभीर घायल

ईवाला टोल प्लाजा के पास भीषण सड़क हादसा, 2 की मौत; 3 गंभीर घायल

देहरादून-हरिद्वार रोड पर इको वाहन और लोडिंग वाहन के बीच टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई और पांच घायल हुए।

90 की रफ्तार में इनोवा ने स्कूटी को मारी टक्कर, पिता की मौत

90 की रफ्तार में इनोवा ने स्कूटी को मारी टक्कर, पिता की मौत

भोपाल के कोलार में तेज रफ्तार इनोवा ने स्कूटी को टक्कर मारी, जिससे शुभम अवस्थी की मौत हुई और उनका बेटा माधव गंभीर रूप से घायल हो गया।

भिंड-ग्वालियर हाईवे पर मौत का तांडव: गायों को बचाने में पिकअप-डंपर भिड़े, 8 मजदूरों की मौत

भिंड-ग्वालियर हाईवे पर मौत का तांडव: गायों को बचाने में पिकअप-डंपर भिड़े, 8 मजदूरों की मौत

मध्य प्रदेश के भिंड-ग्वालियर हाईवे पर गायों को बचाने के प्रयास में पिकअप और डंपर की भिड़ंत हुई, जिसमें 8 मजदूरों की मौत हो गई और 32 घायल हुए।

सलकनपुर देवी धाम में श्रद्धालुओं से मारपीट के विरोध में कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, मंदिर समिति पर उठाए सवाल

सलकनपुर देवी धाम में श्रद्धालुओं से मारपीट के विरोध में कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, मंदिर समिति पर उठाए सवाल

सलकनपुर देवी धाम में श्रद्धालुओं के साथ मारपीट के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। मांग की गई है कि मंदिर समिति की कथित अनियमितताओं की जांच हो।

Advertisement

Uk Add यूसीसी-समानता द्वारा समरसता 01 on 23 Aug 2026