कांवड़ टूटने पर भड़के कांवड़िये

कांवड़ खंडित हुई तो कांवड़ियों ने कार में कर दी तोड़फोड़, पुलिस पहुंची तब थमा बवाल

रुड़की में कांवड़ यात्रा के दौरान एक कांवड़ खंडित होने के बाद कांवड़ियों ने कार में तोड़फोड़ की। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया।

By : सोनिया रायकवार
कांवड़ खंडित हुई तो कांवड़ियों ने कार में कर दी तोड़फोड़, पुलिस पहुंची तब थमा बवाल

कांवड़ खंडित हुई तो कांवड़ियों ने कार में कर दी तोड़फोड़, पुलिस पहुंची तब थमा बवाल जानकारी के मुताबिक उत्तराखंड के रुड़की में रात के समय कुछ कांवड़िये हरिद्वार से वापस लौट रहे थे. इस दौरान एक गाड़ी से टक्कर हो गई. आरोप है कि टक्कर लगने से एक कांवड़ खंडित हो गई. इसके बाद गुस्साए लोगों ने कार में तोड़फोड़ शुरू कर दी. इसी के साथ मारपीट भी की गई. सूचना पर पुलिस अफसर मौके पर पहुंचे और मामले को शांत कराया. जिस कार से कांवड़ खंडित हुई, वो दूसरे कांवड़ियों की थी.

कार और कांवड़ियों का सामना हुआ

रात का वक्त था. कांवड़ यात्रा अपने पड़ाव की ओर बढ़ रही थी. तभी एक कार और कांवड़ियों का सामना हुआ. अगले कुछ सेकेंड में एक कांवड़ खंडित हो गई. यहीं से माहौल बदल गया. आरोप है कि गुस्साए कांवड़िये कार पर टूट पड़े. शीशे चकनाचूर हो गए, गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई और सड़क पर अफरा-तफरी मच गई.

क्या हैं पूरा मामला 

उत्तराखंड के रुड़की के मंगलौर कोतवाली क्षेत्र का है. शनिवार रात हरिद्वार से कांवड़ लेकर लौट रहे श्रद्धालुओं के एक समूह की एक कार से टक्कर हो गई. आरोप है कि टक्कर के बाद एक कांवड़ खंडित हो गई. इसके बाद मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने कार में तोड़फोड़ शुरू कर दी. जिस कार से टक्कर हुई, उसमें भी कांवड़ यात्रा से जुड़े लोग ही सवार थे. देखते ही देखते कार पर लाठी-डंडों और हाथों से हमला शुरू हो गया.

मौके पर मौजूद लोगों के मुताबिक

पुलिस के पहुंचने से पहले ही कार को काफी नुकसान पहुंचाया जा चुका था. कुछ युवक कार के ऊपर चढ़ गए और वहां भी हंगामा करते रहे. घटना के वीडियो में भी कुछ युवक तोड़फोड़ करते नजर आ रहे हैं. सूचना मिलते ही मंगलौर कोतवाली पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे. पुलिस ने किसी तरह हालात पर काबू पाया और दोनों पक्षों को शांत कराया.

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक

तोड़फोड़ में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है. घटना के बाद आरोपी युवक का माफी मांगते हुए वीडियो भी सामने आया है. हालांकि पुलिस का कहना है कि मामले में कानूनी कार्रवाई सबूतों के आधार पर आगे बढ़ाई जाएगी.

मुख्य आरोपी गिरफ्तार

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित जांच शुरू की। पुलिस जांच में सामने आया कि स्थानीय युवक राजा उर्फ राजेश ( निवासी कमेलपुर, रुड़की) ने तोड़फोड़ और हंगामे में मुख्य भूमिका निभाई थी। पुलिस ने राजा को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि घटना में शामिल 2-3 अन्य अज्ञात कांवड़ियों और युवकों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।

संबंधित सामग्री

उत्तराखंड का विकास मॉडल: धामी बोले- विकास और पर्यावरण के बीच बना रहे संतुलन

उत्तराखंड का विकास मॉडल: धामी बोले- विकास और पर्यावरण के बीच बना रहे संतुलन

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिल्ली में विकास मॉडल और सरकार की पहलों पर प्रकाश डाला, जिसमें UCC और स्थानीय रोजगार पर जोर दिया गया।

युवा सोच से बनेगा विकसित उत्तराखण्ड, ‘मेरे सपनों का उत्तराखण्ड’ में 2.5 लाख छात्रों की भागीदारी

युवा सोच से बनेगा विकसित उत्तराखण्ड, ‘मेरे सपनों का उत्तराखण्ड’ में 2.5 लाख छात्रों की भागीदारी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में ‘मेरे सपनों का उत्तराखण्ड’ अभियान में युवाओं ने सक्रिय भागीदारी दिखाई, 140 श्रेष्ठ विचारों का होगा चयन।

केदारनाथ-हेमकुंड रोपवे से सुगम होगी तीर्थयात्रा, धार्मिक स्थलों के विकास पर जोर: CM धामी

केदारनाथ-हेमकुंड रोपवे से सुगम होगी तीर्थयात्रा, धार्मिक स्थलों के विकास पर जोर: CM धामी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड के धार्मिक स्थलों के विकास और तीर्थयात्रियों की सुविधाओं के लिए विभिन्न योजनाओं की घोषणा की।

धामी सरकार के अभियान में छात्रों की रिकॉर्ड भागीदारी, ‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’ बना आकर्षण का केंद्र

धामी सरकार के अभियान में छात्रों की रिकॉर्ड भागीदारी, ‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’ बना आकर्षण का केंद्र

उत्तराखंड में छात्रों ने ‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’ अभियान में 2.5 लाख से अधिक निबंध और सुझाव जमा किये, जिससे राज्य के विकास की नई दिशा तय होगी।

हरिद्वार में CM धामी का कांग्रेस पर हमला, बोले- बदलते भारत के साथ बदलने होंगे नियम

हरिद्वार में CM धामी का कांग्रेस पर हमला, बोले- बदलते भारत के साथ बदलने होंगे नियम

हरिद्वार में पुष्कर सिंह धामी ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर आरोप लगाते हुए कई मुद्दों पर बात की। उन्होंने निर्वाण दिवस पर संतों को श्रद्धांजलि भी दी।

Advertisement

Uk Add यूसीसी-समानता द्वारा समरसता 01 on 23 Aug 2026