कुंभ की तैयारियां शुरू

हरिद्वार और नासिक में कुंभ की तैयारियां शुरू, काशी में जुटेंगे जूना अखाड़े की 500 शाखाओं के संत

हरिद्वार और नासिक में आगामी कुंभ मेले के लिए तैयारियां जोरों पर हैं। साधु संतों के जत्थे जल्द ही हरिद्वार पहुंचने वाले हैं और विभिन्न अखाड़ों से जुड़े लोग भी इसमें शामिल होंगे।

हरिद्वार और नासिक में कुंभ की तैयारियां शुरू, काशी में जुटेंगे जूना अखाड़े की 500 शाखाओं के संत

काशी में जुटेंगे जूना अखाड़े की 500 शाखाओं के संत

हरिद्वार में अर्धकुंभ और नासिक में अगले साल होने वाले सिंहस्थ कुंभ को लेकर काशी के तेरह अखाड़े के साधु संतों ने तैयारी करना शुरू कर दिया है। अखाड़े की ओर से वहां टेंट निर्माण सहित अन्य व्यवस्थाओं की तैयारी की जा रही है। 2 महीने बाद साधु संतों के जत्थे हरिद्वार पहुंचने लगेंगे। वहां वे 2 महीने तक प्रवास कर प्रमुख स्नानों के साथ तप साधना करेंगे। वहीं, 12 जुलाई को बनारस में होने वाली बैठक में कुंभ की तैयारी को लेकर विभिन्न पदाधिकारी को जिम्मेदारी या सौंपी जाएगी। 

500 से ज्यादा शाखाएं होंगी शामिल

जूना अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद महाराज सहित देश भर के 500 से ज्यादा शाखाओं के 1000 से ज्यादा महामंडलेश्वर, श्री महंत और प्रतिनिधि शामिल होंगे। नेपाल से भी प्रतिनिधि इस बैठक में भाग लेने के लिए काशी पहुंचेंगे। हरिद्वार में 14 जनवरी से अर्धकुंभ और नासिक में सिंहस्थ कुंभ 2 अगस्त से शुरू होने जा रहा है। इसमें देश भर के अखाड़े शामिल होते हैं। सभी अखाड़ों ने इसकी तैयारी भी शुरू कर दी है। जूना अखाड़े का प्रधान कार्यालय वाराणसी में है, इसी वजह से अखाड़े की बैठक 12 जुलाई को काशी में होगी। 

जिम्मेदारियां सौंपने सहित अन्य व्यवस्थाओं पर चर्चा

शुक्रवार से ही अखाड़े के पदाधिकारी और महामंडलेश्वरों के आने की सिलसिला शुरू हो चुका है। काशी पहुंचे अखाड़े के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष मोहन भारती ने कहा कि बैजनत्था स्थित अखाड़े की शाखा में होने वाली बैठक में देशभर के अलावा नेपाल के पदाधिकारी और प्रतिनिधि भी शामिल होंगे। वहीं, ऑनलाइन माध्यम से भी कुछ संत बैठक में जुड़ेंगे। बैठक में कुंभ स्थल पर टेंट लगाने, कोठारियों की रवानगी, पदाधिकारी को जिम्मेदारियां सौंपने सहित अन्य व्यवस्थाओं पर चर्चा होगी। म

संबंधित सामग्री

हरिद्वार में ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ पर संतों का मंथन, धामी-शिवराज पहुंचे हरिद्वार, ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ पर चर्चा

हरिद्वार में ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ पर संतों का मंथन, धामी-शिवराज पहुंचे हरिद्वार, ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ पर चर्चा

हरिद्वार में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी और केंद्रीय मंत्री चौहान ने 'एक राष्ट्र, एक चुनाव' पर संत समाज के साथ विचार-विमर्श किया।

हरिद्वार में CM धामी का कांग्रेस पर हमला, बोले- बदलते भारत के साथ बदलने होंगे नियम

हरिद्वार में CM धामी का कांग्रेस पर हमला, बोले- बदलते भारत के साथ बदलने होंगे नियम

हरिद्वार में पुष्कर सिंह धामी ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर आरोप लगाते हुए कई मुद्दों पर बात की। उन्होंने निर्वाण दिवस पर संतों को श्रद्धांजलि भी दी।

ईवाला टोल प्लाजा के पास भीषण सड़क हादसा, 2 की मौत; 3 गंभीर घायल

ईवाला टोल प्लाजा के पास भीषण सड़क हादसा, 2 की मौत; 3 गंभीर घायल

देहरादून-हरिद्वार रोड पर इको वाहन और लोडिंग वाहन के बीच टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई और पांच घायल हुए।

देहरादून में युवकों ने मेडिकल स्टूडेंट से भरी बस का किया पीछा, बस ड्राइवर पर कार चढ़ाने की कोशिश

देहरादून में युवकों ने मेडिकल स्टूडेंट से भरी बस का किया पीछा, बस ड्राइवर पर कार चढ़ाने की कोशिश

देहरादून से हरिद्वार तक मेडिकल स्टूडेंट्स से भरी बस का पीछा करने वाले नशे में धुत युवकों ने बस ड्राइवर को घायल कर दिया।

हरिद्वार से लौट रहे मां-बेटे को ट्रक ने रौंदा, दोनों की मौत

हरिद्वार से लौट रहे मां-बेटे को ट्रक ने रौंदा, दोनों की मौत

सहारनपुर में एक ट्रक ने परिवार के बाइक को टक्कर मारी, जिससे मां और बेटे की मौत हो गई।

Advertisement

Uk Add यूसीसी-समानता द्वारा समरसता 01 on 23 Aug 2026