लड़की की सरेआम पिटाई

सेल्फी लेते समय देखकर हंसने पर 19 साल की लड़की को 2 युवतियों ने जमकर पीटा 

छत्तीसगढ़ में दो युवतियों ने एक 19 वर्षीय लड़की को सेल्फी लेते समय हंसने के आरोप में सरेआम पीटा। पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत तीन लोगों के खिलाफ कार्रवाई की।

सेल्फी लेते समय देखकर हंसने पर 19 साल की लड़की को 2 युवतियों ने जमकर पीटा 

सेल्फी लेते समय देखकर हंसने पर 19 साल की लड़की को 2 युवतियों ने जमकर पीटा 

क्या आप सोच सकते हैं कि सिर्फ हसने पर कोई किसी की पिटाई कर दे वो भी एक लड़की की जी हा एक ऐसा मामला सामने आया हैं जहाँ छत्तीसगढ़ के रायगढ़ के मरीन ड्राइव में 2 युवतियों ने मिलकर एक लड़की को जमकर पीटा है। 19 वर्षीय पीड़िता ने थाने में शिकायत दर्ज कराई जिसके मुताबिक, 2 नाबालिग युवतियां सेल्फी ले रही थी, तभी पीड़िता पर उन्हें देखकर हंसने का आरोप लगाते हुए उन्होंने गाली गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर थप्पड़ जड़े।
वीडियो में लड़की को बीच सड़क बाल 2 लड़किया पकड़कर हाथ-मुक्कों से मारते दिखाई दी। बाद में दोनों ने अपने रिश्तेदार को बुलाया और उनके सामने ही लात भी मारी। पीड़िता के कपड़े उतारने की कोशिश भी की। किसी ने इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर गाने के साथ अपलोड कर दिया। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने 3 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

ज्वेलरी गोदाम में काम करती है पीड़िता

14 जुलाई को 19 वर्षीय पीड़िता कोतवाली थाने पहुंची और घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई। पीड़िता ने बताया कि वह किराये के मकान में रहकर सोनारपारा स्थित एक ज्वेलरी गोदाम में काम करती है। 30 जून की शाम लगभग 4 बजे वह अपनी सहेली के साथ स्कूटी से थोक बाजार में सामान छोड़कर वापस लौट रही थी।

सेल्फी लेने के दौरान देखकर हंसने का आरोप

तभी मरीन ड्राइव रोड स्थित पुष्पवाटिका गार्डन के पास 2 युवतियां फोन पर सेल्फी ले रही थीं। शिकायत के मुताबिक, दोनों युवतियों ने पीड़िता पर रास्ता रोकने और सेल्फी लेते समय उन्हें देखकर हंसने का आरोप लगाया, जिसके बाद दोनों ने गाली-गलौज शुरू कर दी।

वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड

युवतियों ने पीड़िता को जान से मारने की धमकी देते हुए हाथ-मुक्कों से पीटा। विरोध करने पर दोनों युवतियों ने फोन कर अपनी पहचान की महिला नगमा खान उर्फ नूरी को बुलाया। उनके सामने ही पीड़िता के साथ लात-घूसों और मुक्कों से मारपीट की गई। जिसके बाद शोर सुनकर पीड़िता की सहेली और राहगीरों ने बीच-बचाव किया। बाद में किसी ने घटनाक्रम का रील बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया।

वायरल वीडियो की जांच के बाद मामला दर्ज हुआ 

वायरल वीडियो के जरिए घटना की जानकारी जब पुलिस को हुई, तो सीनियर एसपी शशि मोहन सिंह ने मामले में तुरंत संज्ञान लेते हुए कोतवाली पुलिस को आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

वहीं, पीड़िता ने भी इस घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत दो नाबालिग लड़कियों पर कार्रवाई की है। कुछ ही घंटों में मुख्य आरोपी तक पहुंचकर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

मुख्य आरोपी गिरफ्तार, 2 नाबालिगों पर भी कार्रवाई

मुख्य आरोपी नगमा खान (38), निवासी चांदनी चौक फौजदारपारा, को गिरफ्तार कर कार्रवाई की गई। वहीं, दोनों नाबालिगों के खिलाफ किशोर न्याय अधिनियम के प्रावधानों के अनुसार कार्रवाई की गई।

पुलिस को तत्काल घटना की सूचना दें

एसएसपी शशि मोहन सिंह ने बताया कि जिले में कानून हाथ में लेने, सरेआम गुंडागर्दी करने और किसी भी व्यक्ति के साथ मारपीट करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।


 

संबंधित सामग्री

हरियाणा CM सैनी के काफिले को रोकने की कोशिश पर बड़ा एक्शन, दो DCP को नोटिस; 18 पुलिसकर्मी निलंबित

हरियाणा CM सैनी के काफिले को रोकने की कोशिश पर बड़ा एक्शन, दो DCP को नोटिस; 18 पुलिसकर्मी निलंबित

हरियाणा के मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान सुरक्षा में चूक ने पुलिस प्रशासन को 20 अधिकारियों को निलंबित करने और दो DCP को कारण बताओ नोटिस जारी करने पर मजबूर किया।

महाकाल मंदिर के बाहर श्रद्धालुओं पर लोहे की ट्रे से हमला! महिलाओं से धक्का-मुक्की का VIDEO वायरल

महाकाल मंदिर के बाहर श्रद्धालुओं पर लोहे की ट्रे से हमला! महिलाओं से धक्का-मुक्की का VIDEO वायरल

महाकाल मंदिर के पास शिवम रेस्टोरेंट में श्रद्धालुओं और स्टाफ के बीच मारपीट हुई। इस घटना का वीडियो वायरल हो रहा है, और पुलिस अभी जांच कर रही है।

‘रील’ बनाने के लिए ट्रैफिक के बीच लेट गई लड़की , पीछे खड़ी रहीं गाड़ियां, वायरल वीडियो पर पुलिस की नजर

‘रील’ बनाने के लिए ट्रैफिक के बीच लेट गई लड़की , पीछे खड़ी रहीं गाड़ियां, वायरल वीडियो पर पुलिस की नजर

इंदौर के विजय नगर इलाके में युवती ने वाहनों के सामने फोटोशूट कराया, जिससे ट्रैफिक प्रभावित हुआ। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल।

लव जिहाद का मामला , हिंदू संगठनों ने घेरा थाना,आरोपी पर कार्रवाई की मांग से गरमाया माहौल!

लव जिहाद का मामला , हिंदू संगठनों ने घेरा थाना,आरोपी पर कार्रवाई की मांग से गरमाया माहौल!

भोपाल में हिंदू संगठनों ने नाबालिग से जुड़े मामले में प्रदर्शन किया और लव जिहाद का आरोप लगाया। पुलिस पर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई न करने का आरोप।

डाक बंगले में महिलाओं को भेजकर फंसाने की साजिश? BJP विधायक प्रीतम लोधी का सनसनीखेज आरोप

डाक बंगले में महिलाओं को भेजकर फंसाने की साजिश? BJP विधायक प्रीतम लोधी का सनसनीखेज आरोप

मध्यप्रदेश के विधायक प्रीतम लोधी ने महिलाओं को फंसाने की साजिश का आरोप लगाया, जिससे उनका बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

Advertisement

Uk Add यूसीसी-समानता द्वारा समरसता 01 on 23 Aug 2026