लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेस-वे उद्घाटन

रक्षामंत्री-गडकरी ने किया लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन, CM योगी ने किया बड़ा ऐलान

उन्नाव में रक्षा मंत्री और सड़क परिवहन मंत्री ने नए एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन किया, जिससे यात्रा का समय घटकर सिर्फ 40 मिनट रह जाएगा।

रक्षामंत्री-गडकरी ने किया लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन, CM योगी ने किया बड़ा ऐलान

लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेस-वे उद्घाटन

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने उन्नाव में लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन किया। साथ में CM योगी और डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक भी रहे। सभी नेता वाया एक्सप्रेस-वे कार से लखनऊ लौटे। जहां लखनऊ के सरोजिनीनगर में भी एक कार्यक्रम में शामिल हुए।

3 गुना ज्यादा चुकाना पड़ेगा टोल 

इस एक्सप्रेस-वे से लखनऊ-कानपुर का सफर सिर्फ 40 min में पूरा होगा। अभी सफर में ढाई से 3 घंटे लगते हैं। 4700 करोड़ रुपए की लागत से बनकर तैयार एक्सप्रेस-वे कल यानी मंगलवार सुबह 8 बजे से आम लोगों के लिए खोल दिया जाएगा। 63 किलोमीटर लंबा यह देश का पहला बैरियर-लेस एक्सप्रेस-वे है। इस पर लोगों को करीब 3 गुना अधिक टोल चुकाना होगा। कार से लखनऊ से कानपुर जाने पर 275 रुपए टोल देना पड़ेगा, जबकि पहले 95 रुपए ही लगते थे।

AI कैमरे NHAI कंट्रोल रूम को भेजेंगे अलर्ट 

वहीं एक्सप्रेसवे पर दोपहिया वाहनों की एंट्री बैन रहेगी। वाहन अधिकतम 120 kmph की रफ्तार से दौड़ सकेंगे। टोल प्लाजा से 500 मीटर पहले लगे ऑटोमैटिक नंबर प्लेट रिकग्निशन कैमरे और फास्टैग रीडर बिना गाड़ी रोके अपने आप टोल काट लेंगे। अगर हादसा होता है, तो AI कैमरे NHAI कंट्रोल रूम को अलर्ट भेजेंगे। एक्सप्रेस-वे का शिलान्यास 5 जनवरी 2022 को किया गया था। 13 जुलाई 2026 को उद्घाटन किया हुआ। इस हिसाब से एक्सप्रेस-वे 1650 दिन में बनकर तैयार हुआ।

सीएम योगी का बड़ा ऐलान

कार्यक्रम के दौरान सीएम योगी ने मंच से बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा- केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने करीब 60 हजार करोड़ की परियोजनाओं पर अपनी सहमति दी। ईस्ट को वेस्ट से जोड़ दिया गया। अब नॉर्थ-साउथ को जोड़ने के लिए कुछ नए क्षेत्र चिन्हित किए गए हैं। उन्होंने कहा- 5 लाख की आबादी वाले हर शहर में एक बाइपास होगा। उस बाइपास के साथ हर जिला मुख्यालय फोरलेन होगा। इसकी स्वीकृति दी है।

संबंधित सामग्री

CM योगी ने शहीद गुलाब सिंह लोधी को अर्पित की श्रद्धांजलि कहा- राज्य सरकार स्वाधीनता संग्राम सेनानियों और…

CM योगी ने शहीद गुलाब सिंह लोधी को अर्पित की श्रद्धांजलि कहा- राज्य सरकार स्वाधीनता संग्राम सेनानियों और…

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी ने लखनऊ में शहीद गुलाब सिंह लोधी के बलिदान दिवस पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी और उन्नाव में स्मारकों के नामकरण की घोषणा की।

रक्षाबंधन पर CM योगी का तोहफा! बहनों के लिए बसों में फ्री सफर

रक्षाबंधन पर CM योगी का तोहफा! बहनों के लिए बसों में फ्री सफर

रक्षाबंधन के अवसर पर, उत्तर प्रदेश की महिलाएं 27 से 28 अगस्त तक मुफ्त बस यात्रा का लाभ उठा सकेंगी, योगी आदित्यनाथ की घोषणा।

सीएम योगी देंगे बड़ा तोहफा, पीएम पोषण रसोइयों को सम्मान के साथ मिलेगा कैशलेस मेडिकल कार्ड

सीएम योगी देंगे बड़ा तोहफा, पीएम पोषण रसोइयों को सम्मान के साथ मिलेगा कैशलेस मेडिकल कार्ड

23 अगस्त 2026 को, लखनऊ में योगी आदित्यनाथ रसोइयों को पीएम पोषण योजना के तहत सम्मानित करेंगे, साथ ही स्वास्थ्य और सुरक्षा किट भी वितरित किए जाएंगे.

चीनी की जमाखोरी पर यूपी सरकार सख्त,400 टन से ज्यादा स्टॉक पर कार्रवाई

चीनी की जमाखोरी पर यूपी सरकार सख्त,400 टन से ज्यादा स्टॉक पर कार्रवाई

उत्तर प्रदेश सरकार ने त्योहारी सीजन से पहले चीनी की बढ़ती कीमतों को देखते हुए जमाखोरी और कालाबाजारी पर निगरानी बढ़ाई है।

‘सुपरपावर’ बनने की दिशा में बड़ा कदम! CM योगी बोले- भारत-जापान साथ आए तो खुलेंगे नई संभावनाओं के द्वार

‘सुपरपावर’ बनने की दिशा में बड़ा कदम! CM योगी बोले- भारत-जापान साथ आए तो खुलेंगे नई संभावनाओं के द्वार

लखनऊ में, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जापानी प्रतिनिधिमंडल के साथ मुलाकात कर भारत-जापान के बीच सहयोग, निवेश और सांस्कृतिक संबंधों को मजबूत करने पर चर्चा की।

Advertisement

Uk Add यूसीसी-समानता द्वारा समरसता 01 on 23 Aug 2026