भाजपा प्रजापति ने की आत्महत्या

शादी से एक दिन पहले भाजपा ने की आत्महत्या, सिंगरौली में दर्दनाक घटना से सदमे में परिवार

मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में भाजपा प्रजापति नामक युवती ने शादी से एक दिन पहले फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, जिससे पूरा परिवार और ग्रामीण गहरे सदमे में हैं।

शादी से एक दिन पहले भाजपा ने की आत्महत्या, सिंगरौली में दर्दनाक घटना से सदमे में परिवार

मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले से एक बेहद दर्दनाक और चौंकाने वाली घटना सामने आई है। जिले के चितरंगी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कर्थुआ बहेरा में रहने वाली भाजपा प्रजापति नाम की एक युवती ने कथित रूप से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि युवती की शादी 19 जून को तय थी और घर में विवाह की तैयारियां जोरों पर चल रही थीं। लेकिन शादी से ठीक एक दिन पहले उठाए गए इस कदम ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है।

रिश्तेदारों का आना-जाना शुरू हो चुका था

परिजनों के अनुसार भाजपा प्रजापति की शादी सरई थाना क्षेत्र के एक युवक के साथ होने वाली थी। घर में खुशी का माहौल था और रिश्तेदारों का आना-जाना शुरू हो चुका था। परिवार शादी की अंतिम तैयारियों में जुटा हुआ था। इसी बीच युवती ने ऐसा कदम उठा लिया, जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी।

जांच पूरी होने तक इंतजार करने की अपील की

घटना की जानकारी मिलते ही चितरंगी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।फिलहाल आत्महत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस परिजनों, रिश्तेदारों और अन्य लोगों से पूछताछ कर मामले के हर पहलू की जांच कर रही है। जांच के बाद ही आत्महत्या के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

परिवार और ग्रामीण अभी भी इस घटना से उबर नहीं पाए

युवती का नाम भाजपा प्रजापति होने के कारण यह मामला सोशल मीडिया पर भी तेजी से चर्चा का विषय बन गया है। हालांकि पुलिस ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और जांच पूरी होने तक इंतजार करने की अपील की है।

इस दुखद घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है। जिस घर में शादी की खुशियां मनाई जानी थीं, वहां अब मातम पसरा हुआ है। परिवार और ग्रामीण अभी भी इस घटना से उबर नहीं पाए हैं।
 

संबंधित सामग्री

MP में रक्षाबंधन से पहले CNG महंगी, भोपाल में ₹1.50 बढ़े दाम,97.50 रुपए किलो हुआ रेट, अवंतिका-गेल पहले ही बढ़ा चुके

MP में रक्षाबंधन से पहले CNG महंगी, भोपाल में ₹1.50 बढ़े दाम,97.50 रुपए किलो हुआ रेट, अवंतिका-गेल पहले ही बढ़ा चुके

मध्य प्रदेश में रक्षाबंधन से पहले CNG की कीमतें बढ़ीं, भोपाल में नया रेट ₹97.50 प्रति किलो हुआ। इससे वाहन चालकों पर आर्थिक असर पड़ सकता है।

भोपाल हत्याकांड: तीन बार तालाब खंगाला, फिर भी नहीं मिले किशोर के अंग, 12 लाख के ट्रांजैक्शन की भी जांच

भोपाल हत्याकांड: तीन बार तालाब खंगाला, फिर भी नहीं मिले किशोर के अंग, 12 लाख के ट्रांजैक्शन की भी जांच

भोपाल में 17 वर्षीय किशोर की हत्या के मामले में पुलिस आर्थिक लालच के एंगल से जांच कर रही है। आरोपियों के बैंक खाते और डिजिटल गतिविधियां खंगाली जा रही हैं।

MP में Ease of Doing Business Act 2026 लागू, अफसरों पर लगेगा जुर्माना!

MP में Ease of Doing Business Act 2026 लागू, अफसरों पर लगेगा जुर्माना!

मध्य प्रदेश में नया ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस अधिनियम 2026’ लागू किया गया, जिससे उद्योग स्थापना में आसानी होगी और अधिकारियों पर जुर्माना लगेगा।

सीएम डॉ. मोहन 24 को करेंगे राज्य स्तरीय कॉन्क्लेव का शुभारंभ, समृद्ध मध्यप्रदेश @2047 पर होगी चर्चा

सीएम डॉ. मोहन 24 को करेंगे राज्य स्तरीय कॉन्क्लेव का शुभारंभ, समृद्ध मध्यप्रदेश @2047 पर होगी चर्चा

CM डॉ. मोहन यादव ने भोपाल में राज्य स्तरीय कॉन्क्लेव का शुभारंभ किया, जहाँ 'समृद्ध मध्यप्रदेश@2047' पर चर्चा होगी।

अन्नदाता के लिए छेड़ा नया अभियान, सीएम डॉ. मोहन बोले- किसान अपनी फार्मर आईडी जरूर बनवाएं

अन्नदाता के लिए छेड़ा नया अभियान, सीएम डॉ. मोहन बोले- किसान अपनी फार्मर आईडी जरूर बनवाएं

मध्यप्रदेश सरकार ने किसानों के लिए फार्मर आईडी और शून्य ब्याज पर खाद उपलब्ध कराने की योजना शुरू की। किसानों को अब अधिक सुविधाएं और समर्थन मिलेगा।

Advertisement

Uk Add यूसीसी-समानता द्वारा समरसता 01 on 23 Aug 2026