मंत्रिमंडल में बदलाव

मोहन सरकार का बड़ा फैसला: लखन पटेल से पशुपालन विभाग वापस, अब केवल आनंद विभाग का प्रभार

मध्य प्रदेश सरकार ने पशुपालन विभाग का प्रभार मंत्री लखन पटेल से वापस लेकर मुख्यमंत्री मोहन यादव को सौंपा, राजनीतिक चर्चाएं तेज।


मोहन सरकार का बड़ा फैसला: लखन पटेल से पशुपालन विभाग वापस, अब केवल आनंद विभाग का प्रभार

मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार ने मंत्रिमंडल में अहम प्रशासनिक बदलाव करते हुए पशुपालन विभाग का प्रभार मंत्री लखन पटेल से वापस ले लिया है। देर रात जारी गजट अधिसूचना के अनुसार अब लखन पटेल के पास केवल आनंद विभाग का प्रभार रहेगा, जबकि पशुपालन विभाग मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपने पास रख लिया है। सरकार की ओर से इस फैसले के पीछे कोई आधिकारिक कारण नहीं बताया गया है, जिसके बाद राजनीतिक और प्रशासनिक गलियारों में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है।

भविष्य में संभावित मंत्रिमंडल विस्तार

विभाग वापस लिए जाने के बाद मंत्री लखन पटेल ने कहा कि विभाग देना और लेना मुख्यमंत्री का विशेषाधिकार है। उन्होंने कहा कि उन्हें इस बात की जानकारी नहीं है कि पशुपालन विभाग उनसे क्यों वापस लिया गया। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि मुख्यमंत्री ने फिलहाल यह विभाग अपने पास रखा है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि यह बदलाव भविष्य में संभावित मंत्रिमंडल विस्तार या विभागों के पुनर्वितरण का संकेत हो सकता है।

सहकारी क्षेत्र में भी सक्रिय भूमिका निभाई

लखन पटेल का राजनीतिक सफर भी काफी दिलचस्प रहा है। राजनीति में आने से पहले उन्होंने भारतीय स्टेट बैंक (SBI) में लंबे समय तक सेवाएं दीं। उन्होंने जबलपुर स्थित पंडित जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय से बीएससी एग्रीकल्चर की पढ़ाई पूरी की थी। बैंकिंग क्षेत्र में कार्य करने के बाद उन्होंने नौकरी छोड़कर राजनीति का रास्ता चुना और सहकारी क्षेत्र में भी सक्रिय भूमिका निभाई। वे जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के अध्यक्ष भी रह चुके हैं।

केवल आनंद विभाग का कार्यभार संभालेंगे..

भाजपा ने पहली बार वर्ष 2013 में उन्हें दमोह जिले की पथरिया विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाया था, जहां उन्होंने जीत दर्ज कर विधानसभा में प्रवेश किया। हालांकि 2018 के चुनाव में उन्हें बसपा की रामबाई से हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद 2023 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने दमदार वापसी करते हुए पथरिया सीट फिर जीत ली। इसके बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की सरकार में उन्हें स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री बनाया गया और पशुपालन तथा आनंद विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। अब नए आदेश के बाद वे केवल आनंद विभाग का कार्यभार संभालेंगे।
 

संबंधित सामग्री

MP में रक्षाबंधन से पहले CNG महंगी, भोपाल में ₹1.50 बढ़े दाम,97.50 रुपए किलो हुआ रेट, अवंतिका-गेल पहले ही बढ़ा चुके

MP में रक्षाबंधन से पहले CNG महंगी, भोपाल में ₹1.50 बढ़े दाम,97.50 रुपए किलो हुआ रेट, अवंतिका-गेल पहले ही बढ़ा चुके

मध्य प्रदेश में रक्षाबंधन से पहले CNG की कीमतें बढ़ीं, भोपाल में नया रेट ₹97.50 प्रति किलो हुआ। इससे वाहन चालकों पर आर्थिक असर पड़ सकता है।

MP में Ease of Doing Business Act 2026 लागू, अफसरों पर लगेगा जुर्माना!

MP में Ease of Doing Business Act 2026 लागू, अफसरों पर लगेगा जुर्माना!

मध्य प्रदेश में नया ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस अधिनियम 2026’ लागू किया गया, जिससे उद्योग स्थापना में आसानी होगी और अधिकारियों पर जुर्माना लगेगा।

एसएनसीयू हादसा: सीएम डॉ. यादव ने व्यक्त किया दुख, मृतक बच्ची के परिजन को 4 लाख की सहायता 

एसएनसीयू हादसा: सीएम डॉ. यादव ने व्यक्त किया दुख, मृतक बच्ची के परिजन को 4 लाख की सहायता 

छिंदवाड़ा जिला अस्पताल के एसएनसीयू में आग लगने के कारण तीन बच्चे झुलस गए, एक की मौत हुई। सीएम यादव ने मृतक के परिजन को 4 लाख की सहायता दी।

सीएम डॉ. मोहन 24 को करेंगे राज्य स्तरीय कॉन्क्लेव का शुभारंभ, समृद्ध मध्यप्रदेश @2047 पर होगी चर्चा

सीएम डॉ. मोहन 24 को करेंगे राज्य स्तरीय कॉन्क्लेव का शुभारंभ, समृद्ध मध्यप्रदेश @2047 पर होगी चर्चा

CM डॉ. मोहन यादव ने भोपाल में राज्य स्तरीय कॉन्क्लेव का शुभारंभ किया, जहाँ 'समृद्ध मध्यप्रदेश@2047' पर चर्चा होगी।

अन्नदाता के लिए छेड़ा नया अभियान, सीएम डॉ. मोहन बोले- किसान अपनी फार्मर आईडी जरूर बनवाएं

अन्नदाता के लिए छेड़ा नया अभियान, सीएम डॉ. मोहन बोले- किसान अपनी फार्मर आईडी जरूर बनवाएं

मध्यप्रदेश सरकार ने किसानों के लिए फार्मर आईडी और शून्य ब्याज पर खाद उपलब्ध कराने की योजना शुरू की। किसानों को अब अधिक सुविधाएं और समर्थन मिलेगा।

Advertisement

Uk Add यूसीसी-समानता द्वारा समरसता 01 on 23 Aug 2026