मध्य प्रदेश में मानसून की देरी
LIVE

कहीं आंधी-बारिश ने मचाई तबाही, तो कहीं मानसून की देरी से किसानों की बढ़ी मुश्किलें

मध्य प्रदेश में मानसून की देरी के कारण खरीफ फसलों की बुवाई अटकी, बड़वानी में आंधी-बारिश से केले की फसल तबाह, किसानों ने किया चक्काजाम।

कहीं आंधी-बारिश ने मचाई तबाही, तो कहीं मानसून की देरी से किसानों की बढ़ी मुश्किलें

मध्य प्रदेश में मानसून की देरी

मध्य प्रदेश में मानसून की देरी किसानों के लिए दोहरी चिंता लेकर आई है। एक ओर राज्य में सामान्य से 39% कम बारिश होने के कारण खरीफ फसलों की बुवाई अटकी हुई है, वहीं दूसरी ओर बड़वानी में आंधी-बारिश ने 2 किसान भाइयों की केले की खड़ी फसल तबाह कर दी। इस सदमे से एक किसान की हालत खराब हो गई। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

किसानों ने किया चक्काजाम

वहीं खरगोन में बारिश की देरी के कारण वेदा, कुंदा और खारक नदियां सूख गई हैं, जिससे क्षेत्र में जल संकट गहरा गया। इससे 200 से ज्यादा किसानों ने खंडवा-बड़ौदा हाईवे पर बैलगाड़ी खड़ी कर चक्काजाम कर दिया। इससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।

केले की फसल तबाह होने से किसान अंबाराम की तबीयत बिगड़ गई।

मुहावजे की मांग

एक तरफ प्रदेशभर में किसान अच्छी बारिश का इंतजार कर रहे हैं, जबकि मौसम की मार झेल चुके किसान नुकसान की भरपाई के लिए मुआवजे की मांग कर रहे हैं। मौसम विभाग के मुताबिक मानसून इस बार करीब 10 दिन की देरी से, यानी 25 जून के आसपास राज्य में प्रवेश कर सकता है। वहीं मानसून में हो रही इस देरी के कारण जून में होने वाली बारिश के आंकड़े में भारी गिरावट आई है। मौसम केंद्र भोपाल के अनुसार, 1 जून से अब तक प्रदेश में सामान्य से 39% कम पानी गिरा है, जिसमें पूर्वी हिस्से के हालात ज्यादा चिंताजनक हैं।

36 लाख का नुकसान

इधर, बाजार में बिकने के लिए तैयार करीब 1500 पौधे जमीन पर बिछ गए। किसान भाइयों के अनुसार, फसल पर 14 लाख की लागत आई थी और कुल 36 लाख का नुकसान हुआ। कम बारिश के चलते खरीफ सीजन की मुख्य फसलों (सोयाबीन, उड़द, मूंग और तूअर) की बुवाई अटक गई। शाजापुर कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक SS धाकड़ ने बताया- फसलों की बोवनी के लिए जमीन में पर्याप्त नमी होना जरूरी है। इसके लिए कम से कम 4 इंच बारिश आवश्यक है।

Live Updates

03:02 PM 19 जून 2026
बड़वानी में बढ़ी किसानों की मुश्किलें...

बड़वानी में बढ़ी किसानों की मुश्किलें...

किसानों के प्रदर्शन के दौरान बारिश होने लगी। सड़को पर हजारों किसान प्रदर्शन करने को मजबूर है। इस दौरान पुलिस बल तैनात किया गया है। 

संबंधित सामग्री

MP में रक्षाबंधन से पहले CNG महंगी, भोपाल में ₹1.50 बढ़े दाम,97.50 रुपए किलो हुआ रेट, अवंतिका-गेल पहले ही बढ़ा चुके

MP में रक्षाबंधन से पहले CNG महंगी, भोपाल में ₹1.50 बढ़े दाम,97.50 रुपए किलो हुआ रेट, अवंतिका-गेल पहले ही बढ़ा चुके

मध्य प्रदेश में रक्षाबंधन से पहले CNG की कीमतें बढ़ीं, भोपाल में नया रेट ₹97.50 प्रति किलो हुआ। इससे वाहन चालकों पर आर्थिक असर पड़ सकता है।

MP में Ease of Doing Business Act 2026 लागू, अफसरों पर लगेगा जुर्माना!

MP में Ease of Doing Business Act 2026 लागू, अफसरों पर लगेगा जुर्माना!

मध्य प्रदेश में नया ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस अधिनियम 2026’ लागू किया गया, जिससे उद्योग स्थापना में आसानी होगी और अधिकारियों पर जुर्माना लगेगा।

सीएम डॉ. मोहन 24 को करेंगे राज्य स्तरीय कॉन्क्लेव का शुभारंभ, समृद्ध मध्यप्रदेश @2047 पर होगी चर्चा

सीएम डॉ. मोहन 24 को करेंगे राज्य स्तरीय कॉन्क्लेव का शुभारंभ, समृद्ध मध्यप्रदेश @2047 पर होगी चर्चा

CM डॉ. मोहन यादव ने भोपाल में राज्य स्तरीय कॉन्क्लेव का शुभारंभ किया, जहाँ 'समृद्ध मध्यप्रदेश@2047' पर चर्चा होगी।

अन्नदाता के लिए छेड़ा नया अभियान, सीएम डॉ. मोहन बोले- किसान अपनी फार्मर आईडी जरूर बनवाएं

अन्नदाता के लिए छेड़ा नया अभियान, सीएम डॉ. मोहन बोले- किसान अपनी फार्मर आईडी जरूर बनवाएं

मध्यप्रदेश सरकार ने किसानों के लिए फार्मर आईडी और शून्य ब्याज पर खाद उपलब्ध कराने की योजना शुरू की। किसानों को अब अधिक सुविधाएं और समर्थन मिलेगा।

सीएम डॉ. मोहन ने सबके सामने रखा विकास का रोडमैप, बताया आज किस ऊंचाई पर है एमपी

सीएम डॉ. मोहन ने सबके सामने रखा विकास का रोडमैप, बताया आज किस ऊंचाई पर है एमपी

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री ने वर्ल्ड लीडर्स फोरम में प्रदेश के विकास और निवेश संभावनाओं पर विस्तृत चर्चा की।

Advertisement

Uk Add यूसीसी-समानता द्वारा समरसता 01 on 23 Aug 2026