भोपाल में नए सांदीपनि स्कूल और टनल

सीएम डॉ. यादव ने कटनी को दी सांदीपनि स्कूलों की सौगात, श्री कृष्ण-सुदामा की कहानी सुनाकर किया प्रेरित

मध्यप्रदेश के सीएम डॉ. मोहन यादव ने कटनी में नए सांदीपनि स्कूलों का उद्घाटन किया और स्लीमनाबाद टनल परियोजना की चर्चा की।

सीएम डॉ. यादव ने कटनी को दी सांदीपनि स्कूलों की सौगात, श्री कृष्ण-सुदामा की कहानी सुनाकर किया प्रेरित

भोपाल/कटनी। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 17 जुलाई को कटनी के झिंझरी और बहोरीबंद में निर्मित नए सांदीपनि स्कूलों का लोकार्पण किया। इस मौके पर उन्होंने श्री कृष्ण-कंस और सुदामा की कहानी सुनाई। इसके साथ ही उन्होंने स्लीमनाबाद टनल का भी जिक्र किया। सीएम डॉ. यादव ने यह भी कहा कि विधानसभा के वर्षाकालीन सत्र में सहित सभी धर्म के लोगों के लिए समान नागरिक संहिता (UCC) लागू करेंगे। 

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि आज स्लीमनाबाद टनल के रूप में विज्ञान का चमत्कार हुआ है। यह टनल पानी की पूर्ति करेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकास के कामों की श्रंखला बढ़ाई जा रही है। हमारे लिए सौभाग्य की बात है कि आज पूरी दुनिया प्रधानमंत्री मोदी  की ओर देखती है। उनके नेतृत्व में असंभव काम भी संभव हो रहे हैं। दुनिया भारत की क्षमता का लोहा मान रही है। इसलिए इकबाल ने भी कहा है, 'कुछ बात है कि हस्ती मिटती नहीं हमारी...'। 

बड़ा आदमी बनने के बाद भी दोस्तों को न भूलें

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि बच्चों के लिए सांदीपनि आश्रम का वो काल महत्वपूर्ण है। भगवान कृष्ण ने कंस को मारने के बाद शिक्षा का महत्व बताया। वे मथुरा से चलकर सांदीपनि आश्रम आए और शिक्षा ग्रहण की। उस काल में मिलने वाली शिक्षा आज भी हमें शिक्षा देती है। सांदीपनि आश्रम में ही भगवान श्री कृष्ण और सुदामा की दोस्ती हुई। इस आश्रम ने 64 कलाएं, 14 विद्याएं, चारों वेद, 18 पुराण और अस्त्र-शस्त्र की शिक्षा देकर कृष्ण को पूर्ण मानव बनाया। भगवान ने भी शिक्षा को सार्थक किया। उन्होंने बच्चों से कहा कि आप जीवन में कितने भी बड़े बन जाएं अपने दोस्तों को मत भूलना। परिस्थिति तो आती जाएगी, लेकिन दोस्ती गौरवांवित होती रहेगी। जब सुदामा श्री कृष्ण के महल आए तो भगवान ने उनको अच्छे वस्त्र पहनाए, उनके लिए सारी व्यवस्थाएं कर दीं, लेकिन हाथ में कुछ नहीं दिया। इससे सुदामा सकुचा गए। भगवान श्री कृष्ण ने पीठ पीछे उनका महल बनवा दिया, नौकर-चाकरों की व्यवस्था कर दी। इसलिए आप भी दोस्तों की नजरें मत होने देना और उनकी मदद करना। 

अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाने वाला गुरु है

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में बैठने के लिए टाट-पट्टी नहीं मिलती थी। स्कूलों के नाम पर कुछ नहीं होता था। आज शानदार सांदीपनि विद्यालय बन रहे हैं। बच्चे प्राइवेट से निकलकर सरकारी स्कूलों में आ रहे हैं। ये बदलता हुआ दौर है। सरकार बच्चों को किताबें, साइकिलें, यूनिफॉर्म, स्कूटी और लैपटॉप प्रदान कर रही है। आज राम राज्य जैसा समय चल रहा है। उन्होंने कहा कि हमारी सनातन संस्कृति में गुरु का बहुत महत्व है। इसलिए हम गुरु पूर्णिमा पर बड़ा आयोजन करेंगे। हमने गुरु की महत्ता को समझते हुए विश्वविद्यालयों के कुलपतियों का नाम बदलकर कुलगुरु कर दिया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि लाड़ली बहनें चिंता न करें। उन्हें भी रक्षाबंधन से एक बार फिर मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के अंतर्गत 1500 रुपए की राशि बैंक खाते में ट्रांसफर की जाएगी।  

स्लीमनाबाद टनल से बदल जाएगा क्षेत्र 

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि स्लीमनाबाद टनल परियोजना से क्षेत्र पूरी तरह से बदल जाएगा। इससे रीवा, सतना, मैहर, पन्ना और कटनी सहित 5 जिलों में सिंचाई और पेयजल की पर्याप्त उपलब्धता रहेगी। बुंदेलखंड और बघेलखंड क्षेत्र भविष्य में पंजाब और हरियाणा को पीछ छोड़ेगा। मां नर्मदा के जल से खेतों में सिंचाई होगी, कटनी को भी पीने के लिए पानी मिलेगा। इस टनल परियोजना को पूरा करने में अनेकों चुनौतियां सामने आईं। कठोर चट्टानें सामने आई तो मशीनें खराब हो जाती थीं। लेकिन हमारी सरकार ने अपनी संकल्प शक्ति से परियोजना को पूरा किया। किसान कल्याण वर्ष में राज्य सरकार सभी क्षेत्रों के कल्याण के लिए कार्य कर रही है। केन-बेतवा नदी जोड़ो परियोजना से बुंदेलखंड के दमोह, सागर, पन्ना, छतरपुर, टीकमगढ़, विदिशा सहित अन्य जिलों के किसान लाभान्वित होंगे। इसके साथ ही पार्वती-कालीसिंध-चंबल (पीकेसी) परियोजना से चंबल और मालवा क्षेत्र के जिलों को सिंचाई और पेयजल के पानी मिलेगा। 

सबके लिए एक जैसा होगा कानून

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि भगवान श्रीराम के आशीर्वाद से मध्यप्रदेश एक देश, एक विधान, एक निशान और एक कानून लागू करने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। विधानसभा के आगामी वर्षाकालीन सत्र में प्रदेश में हिंदु-मुस्लिम सहित सभी धर्म के लोगों के लिए एक जैसा यूसीसी कानून लाएंगे। नए यूसीसी कानून के अंतर्गत जो एक शादी करेगा, उसे ही मध्यप्रदेश में रहने का अधिकार होगा। इससे पहले भोपाल के पास जगदीशपुर, जिसका नाम विदेशी आक्रांताओं ने बदलकर इस्लामनगर कर दिया था। वहां हम कैबिनेट बैठक करेंगे और समान नागरिक संहिता को पारित करेंगे। उन्होंने कहा कि एक समान कनून बनाने के लिए विपक्षी नेता बैठकों से नदारद रहे। उन्हें अपने तुष्टिकरण की चिंता सता रही है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि शीघ्र ही कटनी में बड़ा कार्यक्रम आयोजित कर स्लीमनाबाद टनल परियोजना का लोकार्पण किया जाएगा।

संबंधित सामग्री

भोपाल में शिक्षक भर्ती पदवृद्धि को लेकर आंदोलन तेज, नीलम पार्क में अनिश्चितकालीन प्रदर्शन

भोपाल में शिक्षक भर्ती पदवृद्धि को लेकर आंदोलन तेज, नीलम पार्क में अनिश्चितकालीन प्रदर्शन

भोपाल के नीलम पार्क में शिक्षक भर्ती के लिए अधिक पदों की मांग करते हुए अभ्यर्थियों का अनिश्चितकालीन आंदोलन जारी है।

MP में रक्षाबंधन से पहले CNG महंगी, भोपाल में ₹1.50 बढ़े दाम,97.50 रुपए किलो हुआ रेट, अवंतिका-गेल पहले ही बढ़ा चुके

MP में रक्षाबंधन से पहले CNG महंगी, भोपाल में ₹1.50 बढ़े दाम,97.50 रुपए किलो हुआ रेट, अवंतिका-गेल पहले ही बढ़ा चुके

मध्य प्रदेश में रक्षाबंधन से पहले CNG की कीमतें बढ़ीं, भोपाल में नया रेट ₹97.50 प्रति किलो हुआ। इससे वाहन चालकों पर आर्थिक असर पड़ सकता है।

भोपाल में बढ़ी ई-बसों की रफ्तार, 24 अगस्त से 30 बसें करेंगी शहर की सवारी आसान,10 नई ई-बसें जुड़ेंगी

भोपाल में बढ़ी ई-बसों की रफ्तार, 24 अगस्त से 30 बसें करेंगी शहर की सवारी आसान,10 नई ई-बसें जुड़ेंगी

भोपाल में ई-बसों की संख्या 20 से बढ़कर 30 होने से सार्वजनिक परिवहन की सुविधा में बढ़ोतरी होगी, यात्रियों को कम अंतराल में सेवा मिलेगी।

भोपाल हत्याकांड: तीन बार तालाब खंगाला, फिर भी नहीं मिले किशोर के अंग, 12 लाख के ट्रांजैक्शन की भी जांच

भोपाल हत्याकांड: तीन बार तालाब खंगाला, फिर भी नहीं मिले किशोर के अंग, 12 लाख के ट्रांजैक्शन की भी जांच

भोपाल में 17 वर्षीय किशोर की हत्या के मामले में पुलिस आर्थिक लालच के एंगल से जांच कर रही है। आरोपियों के बैंक खाते और डिजिटल गतिविधियां खंगाली जा रही हैं।

MP में Ease of Doing Business Act 2026 लागू, अफसरों पर लगेगा जुर्माना!

MP में Ease of Doing Business Act 2026 लागू, अफसरों पर लगेगा जुर्माना!

मध्य प्रदेश में नया ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस अधिनियम 2026’ लागू किया गया, जिससे उद्योग स्थापना में आसानी होगी और अधिकारियों पर जुर्माना लगेगा।

Advertisement

Uk Add यूसीसी-समानता द्वारा समरसता 01 on 23 Aug 2026