मध्य प्रदेश विधानसभा मानसून सत्र

छात्रों के मुद्दों पर कांग्रेस का सांकेतिक प्रदर्शन, आज विधानसभा में यूसीसी बिल पर होगी चर्चा

मध्य प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के दूसरे दिन कांग्रेस और भाजपा के बीच राजनीतिक बहस और जनहित के मुद्दों पर चर्चा हुई।

छात्रों के मुद्दों पर कांग्रेस का सांकेतिक प्रदर्शन, आज विधानसभा में यूसीसी बिल पर होगी चर्चा

मध्य प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र का आज दूसरा दिन है। सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के नेतृत्व में कांग्रेस विधायकों ने विधानसभा परिसर में सांकेतिक नाटक कर भाजपा सरकार और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) पर निशाना साधा। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि सरकार युवाओं, छात्रों, किसानों और जनहित के मुद्दों पर चुप रहती है, लेकिन हिंदू-मुस्लिम, मंदिर-मस्जिद और भारत-पाकिस्तान जैसे मुद्दों पर तुरंत सक्रिय हो जाती है।

14 विधेयकों पर इस सत्र में चर्चा प्रस्तावित

आज विधानसभा में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) विधेयक पर चर्चा होने की संभावना है। कांग्रेस इस विधेयक का विरोध कर रही है, जबकि भाजपा इसके समर्थन में है। सत्र के पहले दिन कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने आरोप लगाया था कि यह विधेयक कार्यसूची में शामिल नहीं था और इसे अचानक पेश किया गया। इसके जवाब में सरकार ने कहा कि कार्यमंत्रणा समिति की सहमति के बाद अनुपूरक कार्यसूची जारी की गई थी और उसी के अनुसार विधेयक सदन में प्रस्तुत किया गया।

भुगतान राशि नहीं मिलने का मामला उठाएंगे

यूसीसी सहित करीब 14 विधेयकों पर इस सत्र में चर्चा प्रस्तावित है। इसके अलावा नियम 138(1) के तहत कई विधायक अपने-अपने क्षेत्रों से जुड़े जनहित के मुद्दे सदन में उठाएंगे।

भाजपा विधायक अजय विश्नोई जबलपुर जिले के मझौली विकासखंड में किसानों को धान और गेहूं खरीदी की भुगतान राशि नहीं मिलने का मामला उठाएंगे। वहीं सोहनलाल बाल्मीक परासिया की ग्रीन लाइट एसीसी ब्लॉक्स फैक्ट्री में हुए विस्फोट के घायल मजदूरों को मुआवजा नहीं मिलने का मुद्दा सदन में रखेंगे।

मुद्दों को लेकर काफी अहम माना जा रहा

इसके अलावा रजिस्ट्री शुल्क और संपत्ति गाइडलाइन में बढ़ोतरी, भोपाल में पेयजल और सीवेज व्यवस्था, सिरोंज सिविल अस्पताल में डायलिसिस और सोनोग्राफी सेवाएं शुरू करने, निवाड़ी में शासकीय लॉ कॉलेज, जावरा में कृषि महाविद्यालय तथा अनूपपुर में आयुर्वेदिक स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार जैसे मुद्दों पर भी विधायक सरकार का ध्यान आकर्षित करेंगे। ऐसे में विधानसभा का दूसरा दिन राजनीतिक बहस और जनहित के मुद्दों को लेकर काफी अहम माना जा रहा है।

संबंधित सामग्री

MP में रक्षाबंधन से पहले CNG महंगी, भोपाल में ₹1.50 बढ़े दाम,97.50 रुपए किलो हुआ रेट, अवंतिका-गेल पहले ही बढ़ा चुके

MP में रक्षाबंधन से पहले CNG महंगी, भोपाल में ₹1.50 बढ़े दाम,97.50 रुपए किलो हुआ रेट, अवंतिका-गेल पहले ही बढ़ा चुके

मध्य प्रदेश में रक्षाबंधन से पहले CNG की कीमतें बढ़ीं, भोपाल में नया रेट ₹97.50 प्रति किलो हुआ। इससे वाहन चालकों पर आर्थिक असर पड़ सकता है।

MP में Ease of Doing Business Act 2026 लागू, अफसरों पर लगेगा जुर्माना!

MP में Ease of Doing Business Act 2026 लागू, अफसरों पर लगेगा जुर्माना!

मध्य प्रदेश में नया ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस अधिनियम 2026’ लागू किया गया, जिससे उद्योग स्थापना में आसानी होगी और अधिकारियों पर जुर्माना लगेगा।

सीएम डॉ. मोहन 24 को करेंगे राज्य स्तरीय कॉन्क्लेव का शुभारंभ, समृद्ध मध्यप्रदेश @2047 पर होगी चर्चा

सीएम डॉ. मोहन 24 को करेंगे राज्य स्तरीय कॉन्क्लेव का शुभारंभ, समृद्ध मध्यप्रदेश @2047 पर होगी चर्चा

CM डॉ. मोहन यादव ने भोपाल में राज्य स्तरीय कॉन्क्लेव का शुभारंभ किया, जहाँ 'समृद्ध मध्यप्रदेश@2047' पर चर्चा होगी।

हिमाचल विधानसभा में राष्ट्रगान-वंदे मातरम पर फिर संग्राम, BJP विधायकों का धरना; सुक्खू बोले- ये ड्रामेबाज

हिमाचल विधानसभा में राष्ट्रगान-वंदे मातरम पर फिर संग्राम, BJP विधायकों का धरना; सुक्खू बोले- ये ड्रामेबाज

हिमाचल प्रदेश विधानसभा में राष्ट्रगान और वंदे मातरम पर विवाद के कारण सत्ता और विपक्ष के बीच गतिरोध बना हुआ है। कार्यवाही सोमवार तक स्थगित।

अन्नदाता के लिए छेड़ा नया अभियान, सीएम डॉ. मोहन बोले- किसान अपनी फार्मर आईडी जरूर बनवाएं

अन्नदाता के लिए छेड़ा नया अभियान, सीएम डॉ. मोहन बोले- किसान अपनी फार्मर आईडी जरूर बनवाएं

मध्यप्रदेश सरकार ने किसानों के लिए फार्मर आईडी और शून्य ब्याज पर खाद उपलब्ध कराने की योजना शुरू की। किसानों को अब अधिक सुविधाएं और समर्थन मिलेगा।

Advertisement

Uk Add यूसीसी-समानता द्वारा समरसता 01 on 23 Aug 2026