मोदी के दौरे से पहले स्वच्छता अभियान

PM मोदी के दौरे से पहले झाड़ू लगाकर CM सैनी ने दिया स्वच्छता का संदेश 

हरियाणा के सीएम सैनी ने स्वच्छता अभियान शुरू किया, जिसमें पौधारोपण और प्रधानमंत्री मोदी के आगमन से पहले प्रमुख विकास परियोजनाओं की घोषणा की गई।

PM मोदी के दौरे से पहले झाड़ू लगाकर CM सैनी ने दिया स्वच्छता का संदेश 

PM मोदी के दौरे से पहले झाड़ू लगाकर CM सैनी ने दिया स्वच्छता का संदेश 

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोमवार को पंचकूला के सेक्टर-20 मार्केट से एक विशेष स्वच्छता अभियान का शुभारंभ किया। इस इस दौरान उन्होंने स्वयं झाड़ू लगाकर लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया।

मुख्यमंत्री सैनी ने बताया कि 

आगामी 17 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हरियाणा आ रहे हैं। इसे देखते हुए पार्टी ने आज से 17 जुलाई तक पूरे प्रदेश में प्रतिदिन सफाई अभियान चलाने का निर्णय लिया है।

17 जुलाई को विकास परियोजनाओं की सौगात

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 जुलाई को हरियाणा के जींद पहुंचेंगे, जहां वे प्रदेश को कई महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर देश की आधुनिक परिवहन व्यवस्था की दिशा में एक अहम कदम मानी जा रही हाइड्रोजन ट्रेन को भी प्रधानमंत्री हरी झंडी दिखाएंगे। इसके अलावा कई नई परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी प्रस्तावित है।

'एक पेड़ मां के नाम' अभियान

स्वच्छता अभियान के साथ मुख्यमंत्री ने पौधारोपण कार्यक्रम में भी हिस्सा लिया। उन्होंने बताया कि वे प्रत्येक सार्वजनिक कार्यक्रम में पौधारोपण को प्राथमिकता देते हैं और कम से कम 100 पौधे लगाने का प्रयास करते हैं। उन्होंने कहा कि पंचकूला में भी 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के अंतर्गत 100 पौधे लगाए गए हैं। मुख्यमंत्री ने नागरिकों से अपील की कि केवल पौधे लगाना ही नहीं, बल्कि उनकी देखभाल करना भी उतना ही आवश्यक है।

जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए हरियाली जरूरी

मुख्यमंत्री ने कहा कि तेजी से बदलते पर्यावरणीय हालात और जलवायु परिवर्तन को देखते हुए अधिक से अधिक वृक्षारोपण समय की आवश्यकता बन गया है। उन्होंने स्वीकार किया कि विकास कार्यों के दौरान कई बार पेड़ों की कटाई करनी पड़ती है, लेकिन इसकी भरपाई नए पौधे लगाकर और उन्हें संरक्षित करके की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि प्रत्येक नागरिक पौधारोपण और स्वच्छता को अपनी जिम्मेदारी समझे, तो प्रदेश का पर्यावरण और जीवन स्तर दोनों बेहतर होंगे।

सार्वजनिक स्थानों को साफ-सुथरा रखने का आह्वान किया

उन्होंने उपस्थित लोगों से अपने घर, आसपास के क्षेत्र और सार्वजनिक स्थानों को साफ-सुथरा रखने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल सरकारी अभियान नहीं, बल्कि जनभागीदारी से सफल होने वाला जन आंदोलन है।

संबंधित सामग्री

हरियाणा CM सैनी के काफिले को रोकने की कोशिश पर बड़ा एक्शन, दो DCP को नोटिस; 18 पुलिसकर्मी निलंबित

हरियाणा CM सैनी के काफिले को रोकने की कोशिश पर बड़ा एक्शन, दो DCP को नोटिस; 18 पुलिसकर्मी निलंबित

हरियाणा के मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान सुरक्षा में चूक ने पुलिस प्रशासन को 20 अधिकारियों को निलंबित करने और दो DCP को कारण बताओ नोटिस जारी करने पर मजबूर किया।

कंप्यूटर ऑपरेटर से मुख्यमंत्री तक; हरियाणा CM सैनी ने सुनाई संघर्ष की कहानी, बोले- मेरे सफर में कोई लिफ्ट नहीं थी

कंप्यूटर ऑपरेटर से मुख्यमंत्री तक; हरियाणा CM सैनी ने सुनाई संघर्ष की कहानी, बोले- मेरे सफर में कोई लिफ्ट नहीं थी

नायब सिंह सैनी ने बताया कि कैसे उन्होंने बिना किसी शॉर्टकट के राजनीतिक सफलता हासिल की, 1996 से लेकर मुख्यमंत्री बनने तक का सफर।

हरियाणा के मुख्यमंत्री ने विश्वविद्यालय के छात्रों के साथ 'गो ग्लोबल' पर चर्चा की

हरियाणा के मुख्यमंत्री ने विश्वविद्यालय के छात्रों के साथ 'गो ग्लोबल' पर चर्चा की

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शिक्षा और अवसरों पर वैश्विक दृष्टिकोण अपनाने के लिए छात्रों से बात की।

बिहार में बनेगा 336 KM का 6-लेन एक्सप्रेसवे, कैबिनेट ने 13 प्रस्तावों को दी मंजूरी

बिहार में बनेगा 336 KM का 6-लेन एक्सप्रेसवे, कैबिनेट ने 13 प्रस्तावों को दी मंजूरी

बिहार सरकार ने सड़क, AI और जल प्रबंधन परियोजनाओं का अनावरण किया। ये परियोजनाएं राज्य की कनेक्टिविटी और तकनीकी विकास को बढ़ावा देंगी।

कैथल में 20 अगस्त को सीएम सैनी का दौरा, जड़ौला में गुरु रविदास की प्रतिमा करेंगे स्थापित; क्योड़क का कार्यक्रम रद्द

कैथल में 20 अगस्त को सीएम सैनी का दौरा, जड़ौला में गुरु रविदास की प्रतिमा करेंगे स्थापित; क्योड़क का कार्यक्रम रद्द

हरियाणा के मुख्यमंत्री 20 अगस्त को जड़ौला पहुंचेंगे, जहां वे गुरु रविदास की प्रतिमा स्थापना और जनसभा में भाग लेंगे।

Advertisement

Uk Add यूसीसी-समानता द्वारा समरसता 01 on 23 Aug 2026