मुख्यमंत्री धामी की वर्चुअल समीक्षा बैठक

आपराधिक बैकग्राउंड वालों को चिह्नित करने का आदेश, CM धामी बोले - संदिग्धों की खैर नहीं

मुख्यमंत्री धामी ने वर्चुअल मीटिंग में भूमि अतिक्रमण, मानसून तैयारी, चारधाम यात्रा, और आपदा प्रबंधन पर चर्चा की।

 आपराधिक बैकग्राउंड वालों को चिह्नित करने का आदेश, CM धामी बोले - संदिग्धों की खैर नहीं

मुख्यमंत्री धामी की वर्चुअल समीक्षा बैठक

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा स्थित अपने निजी आवास से प्रदेश के समस्त जिलाधिकारियों के साथ वर्चुअल समीक्षा बैठक की। इसमें भूमि अतिक्रमण, मानसून तैयारी, चारधाम यात्रा व्यवस्था, कृषि योजनाओं के क्रियान्वयन और आपदा प्रभावित क्षेत्रों के पुनर्निर्माण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई। 

अतिक्रमण हटाने का अभियान 

CM ने सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के अभियान को और ज्यादा गति देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ग्राम सभाओं की भूमि की भी जांच की जाए और जहां भू कानून का उल्लंघन कर जमीन खरीदी गई हो, वहां त्वरित सुनवाई सुनिश्चित की जाए। इसके अलावा शत्रु संपत्तियों पर हुए अवैध कब्जे को हटाने और वक्फ संपत्तियों का विवरण उम्मीद पोर्टल पर नियमित रूप से दर्ज करने और उसकी समीक्षा के भी आदेश दिए गए।

CM की समीक्षा बैठक

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि अन्य राज्यों से आए लोगों के शस्त्र लाइसेंस की जांच की जाए और आपराधिक पृष्ठभूमि वाले व्यक्तियों की पहचान की जाए। साथ ही अवैध राशन कार्डों के जरिए योजनाओं का अनुचित लाभ उठाने वाले अपात्र लोगों को चिह्नित कर कार्रवाई की जाए। आगामी मानसून सीजन को देखते हुए CM ने सभी जिलों को समय रहते पूर्ण तैयारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि हर जिले में मानसून पूर्व समीक्षा बैठक अनिवार्य रूप से आयोजित की जाए। भीतरी इलाकों की क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत समय सीमा के भीतर पूरी हो और पेयजल आपूर्ति निर्बाध बनी रहे। जहां भी जलापूर्ति में तकनीकी बाधाए हों, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर दूर किया जाए।

संबंधित सामग्री

हरिद्वार में ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ पर संतों का मंथन, धामी-शिवराज पहुंचे हरिद्वार, ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ पर चर्चा

हरिद्वार में ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ पर संतों का मंथन, धामी-शिवराज पहुंचे हरिद्वार, ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ पर चर्चा

हरिद्वार में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी और केंद्रीय मंत्री चौहान ने 'एक राष्ट्र, एक चुनाव' पर संत समाज के साथ विचार-विमर्श किया।

उत्तराखंड का विकास मॉडल: धामी बोले- विकास और पर्यावरण के बीच बना रहे संतुलन

उत्तराखंड का विकास मॉडल: धामी बोले- विकास और पर्यावरण के बीच बना रहे संतुलन

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिल्ली में विकास मॉडल और सरकार की पहलों पर प्रकाश डाला, जिसमें UCC और स्थानीय रोजगार पर जोर दिया गया।

युवा सोच से बनेगा विकसित उत्तराखण्ड, ‘मेरे सपनों का उत्तराखण्ड’ में 2.5 लाख छात्रों की भागीदारी

युवा सोच से बनेगा विकसित उत्तराखण्ड, ‘मेरे सपनों का उत्तराखण्ड’ में 2.5 लाख छात्रों की भागीदारी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में ‘मेरे सपनों का उत्तराखण्ड’ अभियान में युवाओं ने सक्रिय भागीदारी दिखाई, 140 श्रेष्ठ विचारों का होगा चयन।

केदारनाथ-हेमकुंड रोपवे से सुगम होगी तीर्थयात्रा, धार्मिक स्थलों के विकास पर जोर: CM धामी

केदारनाथ-हेमकुंड रोपवे से सुगम होगी तीर्थयात्रा, धार्मिक स्थलों के विकास पर जोर: CM धामी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड के धार्मिक स्थलों के विकास और तीर्थयात्रियों की सुविधाओं के लिए विभिन्न योजनाओं की घोषणा की।

धामी सरकार के अभियान में छात्रों की रिकॉर्ड भागीदारी, ‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’ बना आकर्षण का केंद्र

धामी सरकार के अभियान में छात्रों की रिकॉर्ड भागीदारी, ‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’ बना आकर्षण का केंद्र

उत्तराखंड में छात्रों ने ‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’ अभियान में 2.5 लाख से अधिक निबंध और सुझाव जमा किये, जिससे राज्य के विकास की नई दिशा तय होगी।

Advertisement

Uk Add यूसीसी-समानता द्वारा समरसता 01 on 23 Aug 2026