वायरल वीडियो मसूरी कार हुड़दंग

मसूरी में युवकों को हुड़दंग मचाना पड़ा भारी, पुलिस ने की कार्रवाई

मसूरी में युवकों द्वारा कार की छत पर बैठकर हुड़दंग मचाने का वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने वाहन को सीज कर दिया और युवक का चालान काटा।

मसूरी में युवकों को हुड़दंग मचाना पड़ा भारी, पुलिस ने की कार्रवाई

पर्यटन नगरी मसूरी में माल रोड पर कार की छत पर बैठकर हुड़दंग मचाना युवकों पर भारी पड़ गया। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित वाहन को सीज कर दिया। वहीं युवक का चालान भी काटा गया और भविष्य में ऐसी हरकत न करने की चेतावनी दी गई।

वीडियो हुआ वायरल

वायरल वीडियो में लाल रंग की ब्रेजा कार संख्या UK17-W-3081 की छत पर बैठा एक युवक सार्वजनिक स्थान पर हुड़दंग करता नजर आया था। मामले का संज्ञान लेते हुए कोतवाली मसूरी पुलिस ने जांच कर वाहन और युवक की पहचान की। पुलिस ने वाहन को मोटर वाहन अधिनियम के तहत सीज किया, जबकि हुड़दंग करने वाले शिवम के खिलाफ पुलिस एक्ट की धारा 81 के तहत चालान किया गया। युवक ने अपनी गलती मानते हुए माफी भी मांगी।

कानून व्यवस्था से खिलवाड़ नहीं

पुलिस ने कहा कि सोशल मीडिया पर वायरल होने वाले मामलों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस ने पर्यटकों और स्थानीय लोगों से सार्वजनिक स्थानों पर शालीनता बनाए रखने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है।

सुनील सोनकर की रिपोर्ट

संबंधित सामग्री

हरियाणा CM सैनी के काफिले को रोकने की कोशिश पर बड़ा एक्शन, दो DCP को नोटिस; 18 पुलिसकर्मी निलंबित

हरियाणा CM सैनी के काफिले को रोकने की कोशिश पर बड़ा एक्शन, दो DCP को नोटिस; 18 पुलिसकर्मी निलंबित

हरियाणा के मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान सुरक्षा में चूक ने पुलिस प्रशासन को 20 अधिकारियों को निलंबित करने और दो DCP को कारण बताओ नोटिस जारी करने पर मजबूर किया।

महाकाल मंदिर के बाहर श्रद्धालुओं पर लोहे की ट्रे से हमला! महिलाओं से धक्का-मुक्की का VIDEO वायरल

महाकाल मंदिर के बाहर श्रद्धालुओं पर लोहे की ट्रे से हमला! महिलाओं से धक्का-मुक्की का VIDEO वायरल

महाकाल मंदिर के पास शिवम रेस्टोरेंट में श्रद्धालुओं और स्टाफ के बीच मारपीट हुई। इस घटना का वीडियो वायरल हो रहा है, और पुलिस अभी जांच कर रही है।

‘रील’ बनाने के लिए ट्रैफिक के बीच लेट गई लड़की , पीछे खड़ी रहीं गाड़ियां, वायरल वीडियो पर पुलिस की नजर

‘रील’ बनाने के लिए ट्रैफिक के बीच लेट गई लड़की , पीछे खड़ी रहीं गाड़ियां, वायरल वीडियो पर पुलिस की नजर

इंदौर के विजय नगर इलाके में युवती ने वाहनों के सामने फोटोशूट कराया, जिससे ट्रैफिक प्रभावित हुआ। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल।

लव जिहाद का मामला , हिंदू संगठनों ने घेरा थाना,आरोपी पर कार्रवाई की मांग से गरमाया माहौल!

लव जिहाद का मामला , हिंदू संगठनों ने घेरा थाना,आरोपी पर कार्रवाई की मांग से गरमाया माहौल!

भोपाल में हिंदू संगठनों ने नाबालिग से जुड़े मामले में प्रदर्शन किया और लव जिहाद का आरोप लगाया। पुलिस पर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई न करने का आरोप।

डाक बंगले में महिलाओं को भेजकर फंसाने की साजिश? BJP विधायक प्रीतम लोधी का सनसनीखेज आरोप

डाक बंगले में महिलाओं को भेजकर फंसाने की साजिश? BJP विधायक प्रीतम लोधी का सनसनीखेज आरोप

मध्यप्रदेश के विधायक प्रीतम लोधी ने महिलाओं को फंसाने की साजिश का आरोप लगाया, जिससे उनका बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

Advertisement

Uk Add यूसीसी-समानता द्वारा समरसता 01 on 23 Aug 2026