नैनीताल कार हादसा

नैनीताल में गहरी खाई में गिरी कार, 4 लोग गंभीर रूप से घायल

नैनीताल में एक कार अनियंत्रित होकर 100 मीटर गहरी खाई में गिर गई, जिससे 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। रेस्क्यू टीम ने घायलों को सुरक्षित निकाला।

नैनीताल में गहरी खाई में गिरी कार, 4 लोग गंभीर रूप से घायल

नैनीताल में गहरी खाई में गिरी कार

नैनीताल में बड़ा हादसा हुआ। सवारियों से भरी कार 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। जिससे 4 लोग गंभीर घायल हो गए। हादसा ताकुला पुरानी चुंगी के पास हुआ। कार हल्द्वानी से नैनीताल जा रही थी। जानकारी मिलने पर पुलिस और स्थानीय लोगों ने रेस्क्यू अभियान चलाकर घायलों को खाई से बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है।

अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार

पुलिस के मुताबिक, मंगलवार को पिथौरागढ़ निवासी नवीनचंद्र भट्ट (28), कैलाश चंद्र भट्ट (66), देवीदत्त भट्ट (63) और टिहरी गढ़वाल निवासी नितेश (23) कार से नैनीताल आ रहे थे। ड्राइवर ने बताया कि ताकुला पुरानी चुंगी के पास अचानक कार अनियंत्रित हो गई और सड़क से नीचे खाई में जा गिरी। स्थानीय निवासी बसंत मेहरा ने कार को खाई में गिरते देख पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। 

घायलों का इलाज जारी

सभी घायलों को लगभग 100 m गहरी खाई से सुरक्षित बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। ASI सुनील कुमार ने बताया कि सभी घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि यदि कार कुछ फीट और नीचे चली जाती तो हादसा ज्यादा गंभीर हो सकता था। फिलहाल, सभी कार सवारों की हालत स्थिर बताई जा रही है।

संबंधित सामग्री

चमोली टनल हादसे में छत्तीसगढ़ के 4 मजदूरों की मौत, CM साय ने किया 5-5 लाख का ऐलान

चमोली टनल हादसे में छत्तीसगढ़ के 4 मजदूरों की मौत, CM साय ने किया 5-5 लाख का ऐलान

उत्तराखंड के चमोली में टनल हादसे में 10 मजदूरों की मौत हो गई। मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों को आर्थिक सहायता की घोषणा की।

गोवा में एक्टर अश्विन मुशरान ने बाइक को मारी टक्कर ,भीड़ ने घेरा, जमकर हुआ हंगामा 

गोवा में एक्टर अश्विन मुशरान ने बाइक को मारी टक्कर ,भीड़ ने घेरा, जमकर हुआ हंगामा 

गोवा में अश्विन मुशरान की कार ने बाइक सवार को टक्कर मारी, जिससे पिता-बेटे गंभीर रूप से घायल हुए। इसके बाद विवाद और बहस हुई।

चमोली टनल हादसे में मौत का आंकड़ा 8 पहुंचा, 2 अब भी लापता

चमोली टनल हादसे में मौत का आंकड़ा 8 पहुंचा, 2 अब भी लापता

चमोली के विष्णुगाड-पीपलकोटी जलविद्युत परियोजना की निर्माणाधीन टनल हादसे में 8 मजदूरों की मौत हो गई, 2 अभी भी लापता हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी।

चमोली टनल हादसा 42 घंटे बाद 8वां शव बरामद,रेस्क्यू ऑपरेशन के सामने दलदल की बड़ी चुनौती

उत्तराखंड के चमोली में विष्णुगाड़-पीपलकोटी जलविद्युत परियोजना की टनल में हादसे के बाद 19 मजदूर निकाले गए, 7 की मौत, 3 अभी भी लापता।

Advertisement

Uk Add यूसीसी-समानता द्वारा समरसता 01 on 23 Aug 2026