नारनौल में राज्यस्तरीय हाफ मैराथन

नशे के खिलाफ नारनौल की हुंकार, CM सैनी संग दौड़े हजारों युवा

नारनौल में आयोजित राज्यस्तरीय हाफ मैराथन में देशभक्ति और नशामुक्ति के संदेश के साथ 67,856 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मैराथन की शुरुआत की।

By : शिवम् पांडेय
नशे के खिलाफ नारनौल की हुंकार, CM सैनी संग दौड़े हजारों युवा

नारनौल में राज्यस्तरीय हाफ मैराथन

रविवार की सुबह नारनौल की सड़कों पर देशभक्ति और युवा जोश का नजारा देखने को मिला। कदम-कदम पर तिरंगा लहरा रहा था और हजारों लोग एक साथ दौड़ते नजर आए। कोई हाथ में राष्ट्रीय ध्वज लेकर दौड़ रहा था तो कोई नशामुक्ति का संदेश लिखी टी-शर्ट पहने हुए था। ऐतिहासिक नगरी नारनौल में आयोजित राज्यस्तरीय हाफ मैराथन ने देशभक्ति, फिटनेस और नशामुक्ति का संदेश दिया। राज्यस्तरीय हाफ मैराथन के लिए कुल 67,856 प्रतिभागियों ने पंजीकरण कराया था। युवा, महिलाएं, बच्चे और उम्रदराज लोग भी इस आयोजन का हिस्सा बने। कई प्रतिभागी परिवार और दोस्तों के साथ पहुंचे तो कई समूहों में दौड़ते नजर आए।

CM सैनी ने दिखाई हरी झंडी

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सुबह करीब सात बजे कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। उन्होंने धावकों को संबोधित कर उनका उत्साह बढ़ाया और मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके बाद मुख्यमंत्री खुद भी धावकों के बीच पहुंचे और उनके साथ नांग तिहाड़ी मोड़ तक दौड़े। मुख्यमंत्री को अपने बीच दौड़ता देखकर युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। रास्ते में लोगों ने धावकों और मुख्यमंत्री का स्वागत किया। सड़क किनारे मौजूद लोगों ने तालियां बजाकर प्रतिभागियों का हौसला बढ़ाया।

तिरंगे के साथ नशामुक्ति का संदेश

मैराथन में देशभक्ति के साथ नशे के खिलाफ जागरूकता का संदेश भी प्रमुख रहा। प्रतिभागियों ने नशे से दूर रहने और स्वस्थ जीवन अपनाने का संकल्प लिया। हाथों में तिरंगा और नशामुक्ति के संदेश वाली टी-शर्ट ने पूरे आयोजन को खास बना दिया।

हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने नारनौल की धरती से ‘हर घर तिरंगा’ और ‘वंदे मातरम्’ अभियान का आगाज किया। स्वतंत्रता दिवस से पहले इस पहल के जरिए प्रदेशभर में राष्ट्रभक्ति की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया गया।

मंत्री-सांसद भी रहे मौजूद

कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव, महेंद्रगढ़-भिवानी लोकसभा क्षेत्र के सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह, नारनौल विधायक ओमप्रकाश यादव, महेंद्रगढ़ विधायक कंवर सिंह यादव समेत कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

संबंधित सामग्री

भारी बवाल और लाठीचार्ज के बीच CM सैनी ने फहराया तिरंगा, प्रदर्शनकारियों से भिड़ी पुलिस; कई लोगों को नहीं मिली एंट्री

भारी बवाल और लाठीचार्ज के बीच CM सैनी ने फहराया तिरंगा, प्रदर्शनकारियों से भिड़ी पुलिस; कई लोगों को नहीं मिली एंट्री

हरियाणा के हांसी में 80वें स्वतंत्रता दिवस पर मुख्यमंत्री सैनी ने तिरंगा फहराया। विरोध प्रदर्शनों के बीच कड़ी सुरक्षा में समारोह संपन्न हुआ।

स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगे त्रिपुंड से सजे बाबा महाकाल, भस्म आरती में गूंजे जयकारे

स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगे त्रिपुंड से सजे बाबा महाकाल, भस्म आरती में गूंजे जयकारे

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उज्जैन में बाबा महाकाल को तिरंगे के रंग में त्रिपुंड और रजत आभूषणों से सजाया गया, जिसमें धार्मिक आस्था और राष्ट्रभक्ति का संगम दिखा।

प्रदेश की सबसे बड़ी तिरंगा यात्रा को सीएम डॉ. मोहन ने दिखाई हरी झंडी, कहा- युवा वर्ष के रूप में मनाया जाएगा 2027

प्रदेश की सबसे बड़ी तिरंगा यात्रा को सीएम डॉ. मोहन ने दिखाई हरी झंडी, कहा- युवा वर्ष के रूप में मनाया जाएगा 2027

भोपाल के कोलार इलाके में तिरंगा यात्रा का आयोजन हुआ, जिसमें हजारों युवा शामिल हुए। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने यात्रा की शुरुआत की।

हरियाणा में विकास को रफ्तार देने की तैयारी, CM सैनी ने किए कई बड़े ऐलान

हरियाणा में विकास को रफ्तार देने की तैयारी, CM सैनी ने किए कई बड़े ऐलान

हरियाणा सरकार ने शहरी विकास, पर्यटन, औद्योगिक ढांचे और कनेक्टिविटी में तेजी लाने के लिए कई निर्णायक कदम उठाए।

नौका तिरंगा यात्रा से सीएम डॉ. यादव ने दिया देश सेवा का संदेश, बताया संकल्प शक्ति और समय का रहस्य

नौका तिरंगा यात्रा से सीएम डॉ. यादव ने दिया देश सेवा का संदेश, बताया संकल्प शक्ति और समय का रहस्य

भोपाल के बोट क्लब में तिरंगा यात्रा के दौरान देशभक्ति गीतों की गूंज, युवा खिलाड़ियों ने जल क्रीड़ा में कौशल दिखाया।

Advertisement

Uk Add यूसीसी-समानता द्वारा समरसता 01 on 23 Aug 2026