नया अस्पताल भवन पटना में खुला

पटना में 100 बेड का नया मॉडल अस्पताल भवन खुला, CM सम्राट ने रिवर फ्रंट का भी किया उद्घाटन

पटना सिटी में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने 38 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित 100 बेड वाले नए मॉडल अस्पताल का उद्घाटन किया।

पटना में 100 बेड का नया मॉडल अस्पताल भवन खुला, CM सम्राट ने रिवर फ्रंट का भी किया उद्घाटन

नया अस्पताल भवन पटना में खुला

पटना सिटी में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने श्री गुरु गोविंद सिंह सदर अस्पताल के लगभग 38 करोड़ रुपये की लागत से बने 100 बेड वाले नए मॉडल अस्पताल भवन का लोकार्पण किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि बिहार सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए लगातार सजग होकर काम कर रही है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत बने भवन से मरीजों को आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध होंगी। 

स्वास्थ्य मंत्री ने की अध्यक्षता 

लोकार्पण समारोह की अध्यक्षता स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने की। आयोजन में विधायक रतनेश कुमार, महापौर सीता साहू, किसान आयोग के अध्यक्ष रूप नारायण मेहता, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, स्वास्थ्य विभाग के सचिव कुमार रवि, राज्य स्वास्थ्य समिति के कार्यपालक निदेशक अमित कुमार पांडे, BMSICL के एमडी सुब्रतो सेन, संयुक्त सचिव राजेश कुमार, अस्पताल अधीक्षक डॉ. सुधा शंकर राय, जिलाधिकारी कुंदन कुमार, SDO सत्यम सहाय, एएसपी राजकिशोर सिंह, DSP शिव शंकर कुमार सहित कई अधिकारी मौजूद रहे। 

221 स्पोक लैब का शुभारंभ

मुख्यमंत्री सम्राट ने कार्यक्रम के दौरान जिला औषधि भंडार गृह, जिला अस्पतालों में 105 नए ICU बेड, 70 वेंटिलेटर युक्त गहन चिकित्सा इकाइयों, आपातकालीन सेवाओं तथा PPP मॉडल के तहत 11 हब लैब और 221 स्पोक लैब का शुभारंभ किया। इसके साथ ही प्रदेश के 25 अनुमंडलीय अस्पतालों में निःशुल्क डायलिसिस सेवा की भी शुरुआत की गई। 

अस्पताल के नए भवन का निरीक्षण

लोकार्पण के बाद मुख्यमंत्री सम्राट ने अस्पताल के नए भवन का निरीक्षण किया और विभिन्न विभागों में उपलब्ध आधुनिक सुविधाओं का जायजा लिया। हॉस्पिटल अधीक्षक डॉ. सुधा शंकर राय ने बताया कि नए भवन में 24×7 इमरजेंसी सेवा, आईसीयू, ऑर्थोपेडिक, स्त्री एवं प्रसूति रोग, शिशु रोग विभाग और आधुनिक ऑपरेशन थिएटर संचालित होंगे। इसके अलावा PPP मॉडल पर 14 बेड वाला डायलिसिस सेंटर भी शुरू किया गया है, जहां आयुष्मान भारत और राशन कार्डधारकों को मुफ्त डायलिसिस की सुविधा मिलेगी।

संबंधित सामग्री

PhD छात्रों को सरकार का भरोसा, प्रेम कुमार बोले- पोर्टल पर दर्ज करें अपनी शिकायतें

PhD छात्रों को सरकार का भरोसा, प्रेम कुमार बोले- पोर्टल पर दर्ज करें अपनी शिकायतें

बिहार में PhD छात्रों की समस्याओं के लिए विशेष पोर्टल शुरू किया गया है। इसके माध्यम से छात्र सीधे सरकार तक अपनी शिकायतें और मांगें पहुंचा सकेंगे।

बिहार की अर्थव्यवस्था होगी 4 गुना! सम्राट चौधरी बोले- अब प्रदेश दौड़ेगा नहीं, उड़ेगा

बिहार की अर्थव्यवस्था होगी 4 गुना! सम्राट चौधरी बोले- अब प्रदेश दौड़ेगा नहीं, उड़ेगा

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बिहार की अर्थव्यवस्था को चार गुना करने की योजना बनाई है। 'बिल्ड बिहार, बिलिव इन बिहार' विजन के तहत विकास की नई दिशाएं तय की गई हैं।

निर्मला सीतारमण और S. जयशंकर से मिले बिहार CM सम्राट चौधरी, जानिये क्या हुई चर्चा

निर्मला सीतारमण और S. जयशंकर से मिले बिहार CM सम्राट चौधरी, जानिये क्या हुई चर्चा

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने निर्मला सीतारमण और एस. जयशंकर से मुलाकात कर राज्य के विकास, जल प्रबंधन और अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की।

बिहार के इस गांव को आज भी पुल का इंतजार, नेताओं से टूटा भरोसा तो ग्रामीणों ने खुद बनाया बांस का पुल

बिहार के इस गांव को आज भी पुल का इंतजार, नेताओं से टूटा भरोसा तो ग्रामीणों ने खुद बनाया बांस का पुल

बिहार के जमुई जिले के गांव वासियों ने वर्षों से पुल की मांग की, लेकिन सरकारी आश्वासनों के बिना कोई समाधान नहीं मिला। अब उन्होंने खुद बांस का पुल बनाया।

हर मॉडल स्कूल की जिम्मेदारी एक अफसर को, JEE-NEET की तैयारी के लिए सम्राट सरकार का नया प्लान

हर मॉडल स्कूल की जिम्मेदारी एक अफसर को, JEE-NEET की तैयारी के लिए सम्राट सरकार का नया प्लान

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बिहार के मॉडल स्कूलों की समीक्षा करते हुए शिक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए नए निर्देश दिए।

Advertisement

Uk Add यूसीसी-समानता द्वारा समरसता 01 on 23 Aug 2026