पेयजल संकट मसूरी में गंभीर

मसूरी में पेयजल संकट गहराया, मंत्री ने अधिकारियों को लगाई फटकार

मसूरी में पर्यटन सीजन के दौरान पेयजल संकट पर गंभीरता से चर्चा हुई। मंत्री गणेश जोशी ने अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए पानी की आपूर्ति सुचारु करने को कहा।

मसूरी में पेयजल संकट गहराया, मंत्री ने अधिकारियों को लगाई फटकार

मसूरी में पेयजल संकट गहराया

पर्यटन सीजन के बीच पेयजल संकट से जूझ रही मसूरी में मंगलवार को आयोजित समीक्षा बैठक में पानी का मुद्दा छाया रहा। नगर पालिका टाउन हॉल में हुई बैठक में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने जल संस्थान और जल निगम के अधिकारियों को जमकर फटकार लगाते हुए 48 घंटे के भीतर शहर और छावनी क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति सुचारु करने के निर्देश दिए। 

मंत्री ने जताई नाराजगी

बैठक के दौरान स्थानीय लोगों, जनप्रतिनिधियों और व्यापारिक संगठनों ने 144 करोड़ रुपये की यमुना पंपिंग पेयजल योजना के बावजूद पानी की किल्लत पर नाराजगी जताई। लोगों ने कहा कि जिस योजना से 30 वर्षों तक पानी की समस्या खत्म होने का दावा किया गया था, उसका लाभ धरातल पर दिखाई नहीं दे रहा है और लोगों को टैंकरों के सहारे पानी खरीदना पड़ रहा है। पेयजल संकट को लेकर जनता और अधिकारियों के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई। इस पर मंत्री ने सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि अधिकारियों की लापरवाही से सरकार की छवि खराब हो रही है और जनता की परेशानी किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। 

10 जून को फिर समीक्षा बैठक

मंत्री ने जल निगम को पर्याप्त पानी उपलब्ध कराने और जल संस्थान को वितरण व्यवस्था सुधारने के निर्देश देते हुए कहा कि 10 जून को फिर समीक्षा बैठक होगी। यदि तब तक पानी सहित अन्य समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। बैठक में सड़कों की मरम्मत, सीवर लाइन, STP निर्माण, जर्जर बिजली पोल हटाने, पार्किंग, ईको पार्क, रेंटल स्कूटी और माल रोड से साइकिल रिक्शा हटाकर ई-रिक्शा संचालन जैसे मुद्दों पर भी चर्चा हुई। मंत्री ने सभी विभागों को तय समय सीमा में कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। गणेश जोशी ने कहा कि मसूरी की जनता को पानी के लिए परेशान नहीं होने दिया जाएगा और शासन स्तर पर शहर की सभी प्रमुख समस्याओं के समाधान के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे।

सुनील सोनकर की रिपोर्ट

संबंधित सामग्री

हर मॉडल स्कूल की जिम्मेदारी एक अफसर को, JEE-NEET की तैयारी के लिए सम्राट सरकार का नया प्लान

हर मॉडल स्कूल की जिम्मेदारी एक अफसर को, JEE-NEET की तैयारी के लिए सम्राट सरकार का नया प्लान

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बिहार के मॉडल स्कूलों की समीक्षा करते हुए शिक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए नए निर्देश दिए।

मसूरी जाने वाले संभलकर निकलें, मैगी प्वाइंट के पास लैंडस्लाइड

मसूरी जाने वाले संभलकर निकलें, मैगी प्वाइंट के पास लैंडस्लाइड

उत्तराखंड के मैगी प्वाइंट के पास मसूरी-देहरादून मार्ग पर भूस्खलन हुआ है। बड़े वाहनों की आवाजाही रुकी, सड़क सिंगल लेन में सीमित।

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन आज मसूरी दौरे पर, LBSNAA में IAS प्रोफेशनल कोर्स के समापन समारोह में होंगे शामिल

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन आज मसूरी दौरे पर, LBSNAA में IAS प्रोफेशनल कोर्स के समापन समारोह में होंगे शामिल

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन LBSNAA में IAS प्रोफेशनल कोर्स के समापन समारोह में शामिल होंगे, सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है।

CM धामी ने की मसूरी में विकास परियोजनाओं की शुरुआत, नवनिर्मित सामुदायिक भवन का लोकार्पण

CM धामी ने की मसूरी में विकास परियोजनाओं की शुरुआत, नवनिर्मित सामुदायिक भवन का लोकार्पण

मुख्यमंत्री धामी ने मसूरी विधानसभा क्षेत्र में 17.8 करोड़ रुपयों की लागत से विकास परियोजनाओं का लोकार्पण किया, जिसमें सैन्य धाम और रोपवे सुधार शामिल हैं।

देशभर में मानसून का असर: केरल-कर्नाटक में मौतें, जम्मू-कश्मीर में बादल फटा, उत्तराखंड में हाईवे धंसा, तमिलनाडु में बारिश

देशभर में मानसून का असर: केरल-कर्नाटक में मौतें, जम्मू-कश्मीर में बादल फटा, उत्तराखंड में हाईवे धंसा, तमिलनाडु में बारिश

केरल, कर्नाटक, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश और भूस्खलन से जान-माल का खतरा बढ़ा, जबकि तमिलनाडु जल संकट से जूझ रहा है।

Advertisement

Uk Add यूसीसी-समानता द्वारा समरसता 01 on 23 Aug 2026