पंजाब चुनाव अपडेट

पंजाब में चुनावी माहौल तनावपूर्ण, मुद्दे और सुरक्षा व्यवस्था पर ध्यान केंद्रित

पंजाब के गुरुहरसहाए, जलालाबाद, फाजिल्का और ममदोट में मतदान शुरू। मुद्दों में विकास, भ्रष्टाचार, और सुविधाओं की कमी शामिल। सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए।

पंजाब में चुनावी माहौल तनावपूर्ण, मुद्दे और सुरक्षा व्यवस्था पर ध्यान केंद्रित

इस चुनाव में विकास, भ्रष्टाचार, सफाई व्यवस्था, सीवरेज समस्या, पेयजल संकट, स्ट्रीट लाइट व्यवस्था और सड़कों की खराब हालत जैसे मुद्दे प्रमुख हैं। पंजाब में गुरुहरसहाए, जलालाबाद, फाजिल्का नगर काउंसिल और ममदोट नगर पंचायत के लिए रविवार सुबह आठ बजे से मतदान शुरू हो गया है जो शाम चार बजे तक चलेगा। चुनाव को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस ने व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की है। सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं। 

मतदान से पहले गर्माया माहौल

मतदान से एक दिन पहले राजनीतिक माहौल आरोप-प्रत्यारोप के कारण गर्म हो गया। गुरुहरसहाए से आम आदमी पार्टी के विधायक फौजा सिंह सरारी ने आरोप लगाया कि विरोधी राजनीतिक दल मतदाताओं को प्रभावित करने के लिए धनराशि बांट रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस संबंध में चुनाव अधिकारी एवं एसडीएम को शिकायत सौंप दी गई है। सरारी ने प्रशासन से निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने की मांग की। 

वहीं, जलालाबाद में कांग्रेस के पूर्व विधायक रमिंदर आवला ने कहा कि वह गंदी राजनीति में विश्वास नहीं रखते। उन्होंने कहा कि जनता सच्चाई से पूरी तरह परिचित है और उचित समय पर अपना फैसला देगी। जीएसटी रेड के मुद्दे पर आवला ने दावा किया कि उनकी सरकार के कार्यकाल में किसी दुकानदार पर जीएसटी या बिजली विभाग की कार्रवाई नहीं हुई। साथ ही उन्होंने कहा कि जनता आगामी विधानसभा चुनाव में इन सभी मुद्दों का जवाब देगी।

ये हैं मुद्दे

इस चुनाव में शहर के विकास, भ्रष्टाचार, सफाई व्यवस्था, सीवरेज समस्या, पेयजल संकट, स्ट्रीट लाइट व्यवस्था और सड़कों की खराब हालत जैसे मुद्दे प्रमुख हैं। कई वॉर्डों में स्थानीय लोगों ने विकास कार्यों की धीमी गति और मूलभूत सुविधाओं की कमी को लेकर नाराजगी भी जाहिर की है। वहीं, उम्मीदवारों ने जनता से वादे किए हैं कि जीतने के बाद शहर की तस्वीर बदलने के लिए प्राथमिकता के आधार पर काम किया जाएगा।

संबंधित सामग्री

हरियाणा CM सैनी के काफिले को रोकने की कोशिश पर बड़ा एक्शन, दो DCP को नोटिस; 18 पुलिसकर्मी निलंबित

हरियाणा CM सैनी के काफिले को रोकने की कोशिश पर बड़ा एक्शन, दो DCP को नोटिस; 18 पुलिसकर्मी निलंबित

हरियाणा के मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान सुरक्षा में चूक ने पुलिस प्रशासन को 20 अधिकारियों को निलंबित करने और दो DCP को कारण बताओ नोटिस जारी करने पर मजबूर किया।

5 करोड़ की मांग के आरोप पर पंजाब CM मान की पत्नी ने पूर्व जज को दिया कानूनी नोटिस, 24 घंटे में माफी की मांग

5 करोड़ की मांग के आरोप पर पंजाब CM मान की पत्नी ने पूर्व जज को दिया कानूनी नोटिस, 24 घंटे में माफी की मांग

पंजाब के मुख्यमंत्री की पत्नी गुरप्रीत कौर ने पूर्व न्यायाधीश को कानूनी नोटिस भेजकर उनसे 24 घंटे में माफी की मांग की है। रेप केस में 5 करोड़ रुपये मांगने का आरोप लगा था।

अमेरिका में पंजाबी युवक की हत्या से परिवार में मातम! डिलीवरी के दौरान मारी गोली

अमेरिका में पंजाबी युवक की हत्या से परिवार में मातम! डिलीवरी के दौरान मारी गोली

पंजाब के गुरदीप सिंह की अमेरिका में पिज्जा डिलीवरी के दौरान हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। परिवार ने शव भारत लाने की मांग की।

हरिद्वार में ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ पर संतों का मंथन, धामी-शिवराज पहुंचे हरिद्वार, ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ पर चर्चा

हरिद्वार में ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ पर संतों का मंथन, धामी-शिवराज पहुंचे हरिद्वार, ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ पर चर्चा

हरिद्वार में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी और केंद्रीय मंत्री चौहान ने 'एक राष्ट्र, एक चुनाव' पर संत समाज के साथ विचार-विमर्श किया।

उत्तराखंड का विकास मॉडल: धामी बोले- विकास और पर्यावरण के बीच बना रहे संतुलन

उत्तराखंड का विकास मॉडल: धामी बोले- विकास और पर्यावरण के बीच बना रहे संतुलन

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिल्ली में विकास मॉडल और सरकार की पहलों पर प्रकाश डाला, जिसमें UCC और स्थानीय रोजगार पर जोर दिया गया।

Advertisement

Uk Add यूसीसी-समानता द्वारा समरसता 01 on 23 Aug 2026