गर्मी और उमस से परेशानी बढ़ी

Punjab Weather Update: उमस से बेहाल पंजाब, 41.3°C पहुंचा पारा; 20 जुलाई से भारी बारिश के आसार

पंजाब में मानसून की देरी से गर्मी और उमस बढ़ी। IMD ने जारी की गर्मी की चेतावनी, 20 जुलाई से बेहतर मौसम की उम्मीद।

Punjab Weather Update: उमस से बेहाल पंजाब, 41.3°C पहुंचा पारा; 20 जुलाई से भारी बारिश के आसार

पंजाब में मानसून की सुस्त चाल के कारण एक बार फिर गर्मी और उमस ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। पिछले कुछ दिनों से बारिश नहीं होने के कारण तापमान लगातार बढ़ रहा है। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक राज्य के कई जिलों में गर्मी और उमस बने रहने की चेतावनी जारी की है। हालांकि राहत की खबर यह है कि 20 जुलाई से मौसम बदलने की संभावना जताई गई है।

तापमान सामान्य से ऊपर

बुधवार को राज्य के अधिकतम तापमान में 0.4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई, जिससे यह सामान्य से 2.1 डिग्री ऊपर पहुंच गया। फरीदकोट सबसे गर्म जिला रहा, जहां अधिकतम तापमान 41.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान में भी 0.1 डिग्री की मामूली बढ़ोतरी हुई और यह फिलहाल सामान्य के आसपास बना हुआ है।

19 जुलाई से बदलेगा मौसम

भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, 19 जुलाई से उत्तर-पश्चिम भारत में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इसके प्रभाव से पंजाब में मानसून दोबारा सक्रिय होने की उम्मीद है। मौसम विभाग का अनुमान है कि 20 और 21 जुलाई को राज्य के कई हिस्सों में अच्छी बारिश होगी, जबकि कुछ स्थानों पर भारी बारिश भी दर्ज की जा सकती है।

इन जिलों में गर्मी का अलर्ट

मौसम विभाग ने फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मोगा, श्री मुक्तसर साहिब, बठिंडा, बरनाला और मानसा जिलों में गर्मी और उमस का अलर्ट जारी किया है। इन इलाकों में लोगों को दोपहर के समय धूप से बचने और पर्याप्त पानी पीने की सलाह दी गई है।

कहीं बारिश, कहीं उमस

दूसरी ओर गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, होशियारपुर, नवांशहर, कपूरथला, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर और मोहाली में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। बुधवार को अमृतसर का अधिकतम तापमान 34.6 डिग्री और लुधियाना का 36.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 24.4 डिग्री सेल्सियस अमृतसर में रिकॉर्ड किया गया। मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि 20 जुलाई के बाद बारिश का दौर शुरू होने से लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिलने की उम्मीद है।

संबंधित सामग्री

5 करोड़ की मांग के आरोप पर पंजाब CM मान की पत्नी ने पूर्व जज को दिया कानूनी नोटिस, 24 घंटे में माफी की मांग

5 करोड़ की मांग के आरोप पर पंजाब CM मान की पत्नी ने पूर्व जज को दिया कानूनी नोटिस, 24 घंटे में माफी की मांग

पंजाब के मुख्यमंत्री की पत्नी गुरप्रीत कौर ने पूर्व न्यायाधीश को कानूनी नोटिस भेजकर उनसे 24 घंटे में माफी की मांग की है। रेप केस में 5 करोड़ रुपये मांगने का आरोप लगा था।

बारिश के मौसम में गुड़ क्यों हो जाता है चिपचिपा? जानिए वजह और इसे लंबे समय तक सही रखने का तरीका

बारिश के मौसम में गुड़ क्यों हो जाता है चिपचिपा? जानिए वजह और इसे लंबे समय तक सही रखने का तरीका

बारिश के दौरान गुड़ की चिपचिपाहट बढ़ जाती है। सही भंडारण टिप्स से इसे नमी से बचाया जा सकता है।

अमेरिका में पंजाबी युवक की हत्या से परिवार में मातम! डिलीवरी के दौरान मारी गोली

अमेरिका में पंजाबी युवक की हत्या से परिवार में मातम! डिलीवरी के दौरान मारी गोली

पंजाब के गुरदीप सिंह की अमेरिका में पिज्जा डिलीवरी के दौरान हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। परिवार ने शव भारत लाने की मांग की।

IGKV पेपर लीक: प्रोफेसर निकला मास्टरमाइंड, लिफाफे में छेद कर रिकॉर्ड किया प्रश्नपत्र

IGKV पेपर लीक: प्रोफेसर निकला मास्टरमाइंड, लिफाफे में छेद कर रिकॉर्ड किया प्रश्नपत्र

रायपुर में IGKV के B.Sc. कृषि पाठ्यक्रम के पेपर लीक मामले में प्रोफेसर सहित 6 आरोपी गिरफ्तार, दो अभी फरार। पुलिस ने वीडियो रिकॉर्डिंग डिवाइस समेत सबूत जब्त किए।

15 दिन में दूसरी बार गर्वनर से मिले CM मान, हवारा की पैरोल पर हो सकती है चर्चा

15 दिन में दूसरी बार गर्वनर से मिले CM मान, हवारा की पैरोल पर हो सकती है चर्चा

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया की दूसरी मुलाकात में कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई, परंतु अधिकारिक जानकारी अभी बाकी है।

Advertisement

Uk Add यूसीसी-समानता द्वारा समरसता 01 on 23 Aug 2026