पंजाब में वेलकम लाइफ पीरियड शुरू

पंजाब के सरकारी स्कूलों में फिर शुरू होगा ‘वेलकम लाइफ’ पीरियड, 9वीं-10वीं के छात्रों को मिलेगी नशा मुक्ति की शिक्षा

पंजाब में सभी सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों में 'वेलकम लाइफ' पीरियड 2026 से शुरू होगा, जिसमें जीवन कौशल और नशे से दूर रहने की शिक्षा दी जाएगी।

पंजाब के सरकारी स्कूलों में फिर शुरू होगा ‘वेलकम लाइफ’ पीरियड, 9वीं-10वीं के छात्रों को मिलेगी नशा मुक्ति की शिक्षा

पंजाब में स्कूली शिक्षा को और बेहतर बनाने के लिए शिक्षा विभाग ने एक अहम पहल की है। राज्य के सभी सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त वरिष्ठ माध्यमिक स्कूलों में ‘वेलकम लाइफ’ पीरियड दोबारा शुरू किया जाएगा। यह कार्यक्रम खासतौर पर कक्षा 9वीं और 10वीं के विद्यार्थियों के लिए लागू किया गया है। इसके माध्यम से छात्रों को जीवन कौशल, सकारात्मक सोच और नशे से दूर रहने जैसी महत्वपूर्ण जानकारियां दी जाएंगी।

2026 से नियमित रूप से शुरू करने का निर्णय लिया

स्कूल शिक्षा विभाग के अधीन राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (SCERT) ने इस संबंध में सभी स्कूलों को निर्देश जारी किए हैं। इसके तहत ‘स्वागत जिंदगी’ यानी वेलकम लाइफ पीरियड को 3 अगस्त 2026 से नियमित रूप से शुरू करने का निर्णय लिया गया है।

जागरूकता फैलाने पर भी विशेष जोर दिया

इस कार्यक्रम में छात्रों को केवल शैक्षणिक ज्ञान ही नहीं, बल्कि जीवन में आने वाली चुनौतियों का सामना करने, सही निर्णय लेने, आत्मविश्वास बढ़ाने और सामाजिक जिम्मेदारी समझने से जुड़ी बातें भी सिखाई जाएंगी। इसके अलावा नशे के दुष्प्रभावों को लेकर जागरूकता फैलाने पर भी विशेष जोर दिया जाएगा।

शुरुआत अगस्त 2025 में की गई

बता दें कि ‘स्कूल नशों के विरुद्ध’ नाम से वीडियो आधारित पाठ्यक्रम की शुरुआत अगस्त 2025 में की गई थी। अब इसी पहल को आगे बढ़ाते हुए सभी सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त सेकेंडरी स्कूलों में वेलकम लाइफ पीरियड के रूप में लागू किया जा रहा है।

व्यवहारिक विकास को मजबूत करना

कार्यक्रम को प्रभावी तरीके से संचालित करने के लिए प्रत्येक स्कूल में एक नोडल शिक्षक नियुक्त किया जाएगा। यह शिक्षक कक्षाओं के संचालन, समन्वय और कार्यक्रम की निगरानी की जिम्मेदारी संभालेगा।

शिक्षा विभाग ने सभी नोडल शिक्षकों को निर्देश दिए हैं कि वे 3 अगस्त 2026 तक वेलकम लाइफ से जुड़े पाठ्यक्रम, प्रशिक्षण सामग्री और अन्य संसाधनों का अध्ययन पूरा कर लें। इसके बाद स्कूलों में निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार नियमित रूप से वेलकम लाइफ की कक्षाएं आयोजित की जाएंगी। विभाग का उद्देश्य छात्रों के मानसिक, सामाजिक और व्यवहारिक विकास को मजबूत करना है।

संबंधित सामग्री

अमेरिका में पंजाबी युवक की हत्या से परिवार में मातम! डिलीवरी के दौरान मारी गोली

अमेरिका में पंजाबी युवक की हत्या से परिवार में मातम! डिलीवरी के दौरान मारी गोली

पंजाब के गुरदीप सिंह की अमेरिका में पिज्जा डिलीवरी के दौरान हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। परिवार ने शव भारत लाने की मांग की।

15 दिन में दूसरी बार गर्वनर से मिले CM मान, हवारा की पैरोल पर हो सकती है चर्चा

15 दिन में दूसरी बार गर्वनर से मिले CM मान, हवारा की पैरोल पर हो सकती है चर्चा

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया की दूसरी मुलाकात में कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई, परंतु अधिकारिक जानकारी अभी बाकी है।

पंजाब CM मान की पत्नी पर 5 करोड़ मांगने का आरोप, विपक्ष ने घेरा; CM के इस्तीफे और CBI जांच की उठाई मांग

पंजाब CM मान की पत्नी पर 5 करोड़ मांगने का आरोप, विपक्ष ने घेरा; CM के इस्तीफे और CBI जांच की उठाई मांग

पंजाब के CM भगवंत मान की पत्नी पर रेप के मामले को दबाने के लिए 5 करोड़ रुपये की रिश्वत मांगने का आरोप लगा है। विपक्ष ने CBI जांच की मांग की।

पंजाब में बिजली दरों में बड़ी कटौती, उपभोक्ताओं को ₹1.55/यूनिट तक राहत

पंजाब में बिजली दरों में बड़ी कटौती, उपभोक्ताओं को ₹1.55/यूनिट तक राहत

पंजाब में मान सरकार ने 2026-27 के लिए बिजली दरों में प्रति यूनिट 0.70 से 1.55 रुपये तक की कटौती की है, जिससे विभिन्न श्रेणियों के उपभोक्ताओं को लाभ होगा।

हरसिमरत कौर के बयान से पंजाब की सियासत में हलचल, BJP-अकाली दल गठबंधन की अटकलें तेज

हरसिमरत कौर के बयान से पंजाब की सियासत में हलचल, BJP-अकाली दल गठबंधन की अटकलें तेज

हरसिमरत कौर बादल के बयान के बाद पंजाब में BJP और अकाली दल के संभावित गठबंधन की चर्चाएँ तेज हो गई हैं।

Advertisement

Uk Add यूसीसी-समानता द्वारा समरसता 01 on 23 Aug 2026