पंजाब पुलिस इंस्पेक्टर पर आरोप

पंजाब पुलिस इंस्पेक्टर पर 3 करोड़ की रंगदारी का आरोप, FBI जांच में बड़ा खुलासा

पंजाब पुलिस के इंस्पेक्टर, गुरिंदरजीत सिंह नागरा पर अमेरिकी परिवार से 4 लाख डॉलर की रंगदारी मांगने का आरोप है। FBI ने उन्हें नामजद किया है।

पंजाब पुलिस इंस्पेक्टर पर 3 करोड़ की रंगदारी का आरोप, FBI जांच में बड़ा खुलासा

पंजाब पुलिस के एक इंस्पेक्टर पर अंतरराष्ट्रीय स्तर की रंगदारी और धोखाधड़ी की साजिश में शामिल होने का गंभीर आरोप लगा है। अमेरिका की जांच एजेंसी Federal Bureau of Investigation ने पंजाब पुलिस के इंस्पेक्टर और टांडा के तत्कालीन एसएचओ गुरिंदरजीत सिंह नागरा को एक संघीय मामले में नामजद किया है। आरोप है कि उन्होंने एक अमेरिकी परिवार को झूठे हत्या के केस में फंसाने की धमकी देकर करीब 4 लाख डॉलर यानी लगभग 3.3 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने की साजिश में भूमिका निभाई।

रिश्तेदारों को निशाना बनाया

बता दें कि लॉस एंजिल्स की संघीय अदालत में पेश किए गए अभियोग के अनुसार, नागरा पर आरोप है कि उन्होंने कथित तौर पर गैंगस्टर जग्गु भगवानपुरिया के नेटवर्क से जुड़े लोगों के साथ मिलकर इस योजना को अंजाम दिया। जांच एजेंसियों का दावा है कि अमेरिका में बैठे अपराध सिंडिकेट के सदस्यों ने पीड़ित परिवार की जानकारी भारत भेजी, जिसके बाद भारत में मौजूद उनके रिश्तेदारों को निशाना बनाया गया।

जबरन पैसे वसूलने की कोशिश की

आरोपों के मुताबिक, अप्रैल 2026 में पीड़ित परिवार के मुखिया को धमकी भरे संदेश भेजे गए। इसमें कहा गया कि यदि 4 लाख डॉलर की रकम नहीं दी गई तो परिवार के तीन सदस्यों को हत्या के मामले में आरोपी बना दिया जाएगा। अमेरिकी जांच एजेंसियों का कहना है कि यह एक सुनियोजित अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क का हिस्सा था, जिसमें कथित तौर पर पुलिस तंत्र का इस्तेमाल कर विदेशों में रहने वाले लोगों से जबरन पैसे वसूलने की कोशिश की गई।

खतरनाक गठजोड़ का उदाहरण बताया

जानकारी के अनुसार.. अमेरिकी न्याय विभाग ने इस मामले को संगठित अपराध और भ्रष्टाचार के खतरनाक गठजोड़ का उदाहरण बताया है। विभाग के अनुसार, ऐसे अपराधी कानून व्यवस्था की कमजोरियों का फायदा उठाकर लोगों में डर पैदा करते हैं और आर्थिक नुकसान पहुंचाने की कोशिश करते हैं।फिलहाल मामले की जांच जारी है और अदालत में आरोपों पर सुनवाई होगी। यदि आरोप साबित होते हैं, तो इसका असर केवल संबंधित अधिकारी तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि पंजाब पुलिस की कार्यप्रणाली, जवाबदेही और अपराध नेटवर्क से कथित संबंधों को लेकर भी बड़े सवाल खड़े हो सकते हैं।

संबंधित सामग्री

CCTV ने खोला ₹2.14 करोड़ के ‘डिजिटल अरेस्ट’ फ्रॉड का राज, बूंदी से आरोपी गिरफ्तार

CCTV ने खोला ₹2.14 करोड़ के ‘डिजिटल अरेस्ट’ फ्रॉड का राज, बूंदी से आरोपी गिरफ्तार

राजस्थान के बूंदी जिले में CCTV ने महाराष्ट्र साइबर फ्रॉड मामले में महत्वपूर्ण सुराग दिया, जिसके चलते 32 वर्षीय राजेंद्र गणराज नागर को गिरफ्तार किया गया।

ईडी के पत्र पर सीएम मान के बयान को लेकर बिट्टू का पलटवार, बोले- राजनीतिक बताकर आरोपों से नहीं बच सकते

ईडी के पत्र पर सीएम मान के बयान को लेकर बिट्टू का पलटवार, बोले- राजनीतिक बताकर आरोपों से नहीं बच सकते

भाजपा नेता रवनीत सिंह बिट्टू ने पंजाब सीएम भगवंत मान के बयानों को राजनीतिक रंग देने के लिए आलोचना की।

AAP नेता दलजीत राजू को फिर मिली जान से मारने की धमकी, फोन पर मांगी बड़ी रकम

AAP नेता दलजीत राजू को फिर मिली जान से मारने की धमकी, फोन पर मांगी बड़ी रकम

आम आदमी पार्टी के नेता दलजीत राजू को फिरौती के लिए धमकी मिली है। पहले भी मिल चुकी हैं धमकियां, पुलिस अब जांच में जुटी।

सागा ग्रुप ने ₹10,000 करोड़ के पोंज़ी घोटाले से ठगा

सागा ग्रुप ने ₹10,000 करोड़ के पोंज़ी घोटाले से ठगा

समीर अग्रवाल द्वारा संचालित सागा ग्रुप ने फर्जी कोऑपरेटिव सोसाइटी के जरिए देश भर के निवेशकों से ₹10,000 करोड़ से अधिक की राशि इकट्ठा की।

पटना में साइबर ठगी का बड़ा खुलासा, अकाउंट किराये पर लेकर ₹25 करोड़ ट्रांजैक्शन

पटना में साइबर ठगी का बड़ा खुलासा, अकाउंट किराये पर लेकर ₹25 करोड़ ट्रांजैक्शन

पटना साइबर थाना ने ठगी के लिए बैंक खाते किराये पर देने वाले नेटवर्क का पर्दाफाश किया। तीन आरोपी गिरफ्तार, 25 करोड़ के संदिग्ध लेनदेन की जांच जारी।

Advertisement

Uk Add यूसीसी-समानता द्वारा समरसता 01 on 23 Aug 2026