पुष्कर सिंह धामी का खेती अभियान

CM धामी ने 'खेती बचाओ अभियान' में लिया भाग, बोले - अन्नदाता समाज का वास्तविक नायक

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अल्मोड़ा में 'खेती बचाओ अभियान' में भाग लिया, किसानों के समर्थन और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए आह्वान किया।

CM  धामी ने 'खेती बचाओ अभियान' में लिया भाग, बोले - अन्नदाता समाज का वास्तविक नायक

पुष्कर सिंह धामी का खेती अभियान

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ने अल्मोड़ा के हवालबाग में 'खेती बचाओ अभियान' में भाग लिया। इस दौरान CM धामी ने कहा कि खेत बचाओ आंदोलन अब एक जन आंदोलन का रूप ले चुका है और लाखों किसान मिट्टी, जल स्रोतों तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए आगे आ रहे हैं। अन्नदाता समाज का वास्तविक नायक है और किसानों की समृद्धि राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है।

CM ने जताई चिंता

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि मिट्टी की उर्वरा शक्ति लगातार घट रही है, जो चिंता का विषय है। रासायनिक उर्वरकों और कीटनाशकों के ज्यादा उपयोग से भूमि की गुणवत्ता प्रभावित हो रही है। उन्होंने किसानों से अपने खेतों की मिट्टी का नियमित स्वास्थ्य परीक्षण कराने और प्राकृतिक और परंपरागत खेती को अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि “धरती मां के स्वास्थ्य की रक्षा करना हम सभी की जिम्मेदारी है।”

जलवायु परिवर्तन का प्रभाव 

CM धामी ने कहा कि जलवायु परिवर्तन का प्रभाव पूरी दुनिया महसूस कर रही है। समय पर बारिश नहीं हो रही है, ओलावृष्टि और प्राकृतिक आपदाओं की घटनाएं बढ़ रही हैं। उन्होंने कोसी नदी सहित क्षेत्र के घटते जल स्रोतों पर चिंता जताते हुए गाड़-गधेरों, नौलों और पारंपरिक जल स्रोतों के संरक्षण की आवश्यकता बताई। उन्होंने कहा कि सरकार कृषि, सिंचाई और किसान कल्याण से जुड़ी योजनाओं पर खास ध्यान दे रही है। किसानों को पॉलीहाउस, वर्षा आधारित कृषि विकास, फल उत्पादन तथा सगंध खेती को बढ़ावा देने के लिए मदद प्रदान की जा रही है। ‘महक क्रांति’ नीति के तहत राज्य में एरोमा खेती का विस्तार किया जा रहा है, जिससे किसानों की आय में वृद्धि हो रही है।

संबंधित सामग्री

अब स्पेस में बनेगी दवा, सैटेलाइट को मिलेगा ईंधन! PM मोदी से मिले स्पेस स्टार्टअप्स

अब स्पेस में बनेगी दवा, सैटेलाइट को मिलेगा ईंधन! PM मोदी से मिले स्पेस स्टार्टअप्स

अंतरिक्ष में सैटेलाइट रीफ्यूलिंग और कचरा प्रबंधन में भारतीय स्टार्टअप्स नवाचार कर रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने इन प्रोजेक्ट्स की सराहना की।

दूसरी शादी-तलाक की फर्जी खबरें फैलाने वालों को गोविंदा की सख्त चेतावनी ₹100 करोड़ के मानहानि केस की धमकी

दूसरी शादी-तलाक की फर्जी खबरें फैलाने वालों को गोविंदा की सख्त चेतावनी ₹100 करोड़ के मानहानि केस की धमकी

अभिनेता गोविंदा ने फर्जी खबरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है, जिसमें उनकी दूसरी शादी की झूठी खबरें शामिल हैं। उन्होंने 100 करोड़ रुपये की मानहानि के लिए नोटिस जारी किया है।

हरिद्वार में ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ पर संतों का मंथन, धामी-शिवराज पहुंचे हरिद्वार, ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ पर चर्चा

हरिद्वार में ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ पर संतों का मंथन, धामी-शिवराज पहुंचे हरिद्वार, ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ पर चर्चा

हरिद्वार में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी और केंद्रीय मंत्री चौहान ने 'एक राष्ट्र, एक चुनाव' पर संत समाज के साथ विचार-विमर्श किया।

15 साल बाद विमेंस डबल्स में भारत को मेडल! त्रिसा-गायत्री ने जीता ब्रॉन्ज

15 साल बाद विमेंस डबल्स में भारत को मेडल! त्रिसा-गायत्री ने जीता ब्रॉन्ज

त्रिसा जॉली और गायत्री गोपीचंद ने बैडमिंटन वर्ल्ड चैंपियनशिप में ब्रॉन्ज जीतकर भारत को 15 साल बाद विमेंस डबल्स में मेडल दिलाया।

भोपाल में बढ़ी ई-बसों की रफ्तार, 24 अगस्त से 30 बसें करेंगी शहर की सवारी आसान,10 नई ई-बसें जुड़ेंगी

भोपाल में बढ़ी ई-बसों की रफ्तार, 24 अगस्त से 30 बसें करेंगी शहर की सवारी आसान,10 नई ई-बसें जुड़ेंगी

भोपाल में ई-बसों की संख्या 20 से बढ़कर 30 होने से सार्वजनिक परिवहन की सुविधा में बढ़ोतरी होगी, यात्रियों को कम अंतराल में सेवा मिलेगी।

Advertisement

Uk Add यूसीसी-समानता द्वारा समरसता 01 on 23 Aug 2026