रायपुर में नई एम्बुलेंस सेवा

मुख्यमंत्री साय का बड़ा तोहफा, धरसींवा के लिए शुरू हुई निःशुल्क अत्याधुनिक एम्बुलेंस सेवा

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रायपुर में नई एम्बुलेंस सेवा का शुभारंभ किया, जो 24 घंटे उपलब्ध रहेगी और धरसींवा क्षेत्र के नागरिकों को मुफ्त में सेवा प्रदान करेगी।

By : सोनिया रायकवार
मुख्यमंत्री साय का बड़ा तोहफा, धरसींवा के लिए शुरू हुई निःशुल्क अत्याधुनिक एम्बुलेंस सेवा

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास से धरसींवा विधानसभा क्षेत्र के नागरिकों को निःशुल्क अत्याधुनिक एम्बुलेंस की सौगात दी। विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद मुख्यमंत्री ने एम्बुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और चालक को चाबी सौंपी। इस अवसर पर धरसींवा विधायक अनुज शर्मा और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे।

समय पर इलाज से बच सकती है जान - CM 

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि किसी भी मरीज के लिए इलाज के शुरुआती पल सबसे महत्वपूर्ण होते हैं। समय पर अस्पताल पहुंचने से कई गंभीर मरीजों की जान बचाई जा सकती है। उन्होंने विश्वास जताया कि नई एम्बुलेंस गर्भवती महिलाओं, बुजुर्गों, गंभीर मरीजों और सड़क दुर्घटना में घायल लोगों के लिए बेहद उपयोगी साबित होगी।

स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत 

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य हर नागरिक तक सुलभ, गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना है। इसके लिए अस्पतालों का उन्नयन, आधुनिक चिकित्सा उपकरणों की उपलब्धता, विशेषज्ञ डॉक्टरों की नियुक्ति, दवाओं की आसान उपलब्धता और आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं को लगातार मजबूत किया जा रहा है।

DMF से मिली 19.65 लाख रुपये की एम्बुलेंस

धरसींवा विधायक अनुज शर्मा ने बताया कि क्षेत्र में लंबे समय से आधुनिक एम्बुलेंस की जरूरत महसूस की जा रही थी। इसी को ध्यान में रखते हुए जिला खनिज न्यास निधि (DMF) से लगभग 19.65 लाख रुपये की लागत से यह अत्याधुनिक एम्बुलेंस उपलब्ध कराई गई है।

24 घंटे मिलेगी सुविधा

विधायक अनुज शर्मा ने बताया कि एम्बुलेंस को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, धरसींवा को सौंपा गया है, जहां से इसका संचालन किया जाएगा। यह सेवा 24 घंटे उपलब्ध रहेगी और गंभीर मरीजों को रेफरल अस्पतालों तक सुरक्षित एवं समय पर पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। यह निःशुल्क एम्बुलेंस धरसींवा विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इससे हजारों लोगों को आपातकालीन चिकित्सा सहायता समय पर मिल सकेगी और क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच व गुणवत्ता दोनों बेहतर होंगी।

संबंधित सामग्री

IGKV पेपर लीक: प्रोफेसर निकला मास्टरमाइंड, लिफाफे में छेद कर रिकॉर्ड किया प्रश्नपत्र

IGKV पेपर लीक: प्रोफेसर निकला मास्टरमाइंड, लिफाफे में छेद कर रिकॉर्ड किया प्रश्नपत्र

रायपुर में IGKV के B.Sc. कृषि पाठ्यक्रम के पेपर लीक मामले में प्रोफेसर सहित 6 आरोपी गिरफ्तार, दो अभी फरार। पुलिस ने वीडियो रिकॉर्डिंग डिवाइस समेत सबूत जब्त किए।

छत्तीसगढ़ में AI क्रांति की शुरुआत, साय सरकार के फैसलों से तकनीक और विकास को नई रफ्तार

छत्तीसगढ़ में AI क्रांति की शुरुआत, साय सरकार के फैसलों से तकनीक और विकास को नई रफ्तार

छत्तीसगढ़ सरकार ने AI और डिजिटल नवाचार पर फोकस के साथ 500 करोड़ रुपये का AI मिशन शुरू किया, जिसमें AI डेटा लैब्स, उत्कृष्टता केंद्र और स्टार्टअप्स के लिए सहायता शामिल है।

जिस पिता से सुरक्षा की उम्मीद थी, उसी पर बेटी के शोषण का आरोप… दूसरी बार मां बनी तो नवजात भी छीन लिया!

जिस पिता से सुरक्षा की उम्मीद थी, उसी पर बेटी के शोषण का आरोप… दूसरी बार मां बनी तो नवजात भी छीन लिया!

रायपुर में 16 वर्षीय नाबालिग के साथ उसके पिता द्वारा कथित तौर पर बार-बार दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। नाबालिग दो बार गर्भवती हुई और उसके पिता ने गर्भपात कराया।

युवाओं की ताकत से बनेगा विकसित छत्तीसगढ़, ‘माय भारत’ से जुड़े 2.65 करोड़ युवा

युवाओं की ताकत से बनेगा विकसित छत्तीसगढ़, ‘माय भारत’ से जुड़े 2.65 करोड़ युवा

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राष्ट्र निर्माण में युवाओं की सक्रिय भागीदारी को बढ़ावा देने की महत्वपूर्णता पर जोर दिया।

रायपुर में महिला की रेप के बाद हत्या,पुलिस ने आरोपी को दबोचा

रायपुर में महिला की रेप के बाद हत्या,पुलिस ने आरोपी को दबोचा

रायपुर में एक महिला की हत्या और दूसरी महिला के साथ मारपीट के मामले में पुलिस ने आरोपी देवेन्द्र कुमार साहू को गिरफ्तार किया।

Advertisement

Uk Add यूसीसी-समानता द्वारा समरसता 01 on 23 Aug 2026