रायपुर छात्र हत्या मामला

मोटा कहने पर दो दोस्तों में हुआ विवाद, छात्र ने कर दी दोस्त की हत्या!

रायपुर के तिल्दा नेवरा क्षेत्र में 10वीं के छात्र ने अपने दोस्त की छोटी सी बात पर चाकू से हमला कर हत्या कर दी। पुलिस ने घटना की जानकारी मिलते ही कार्रवाई शुरू की।

By : हेमा गुप्ता
मोटा कहने पर दो दोस्तों में हुआ विवाद, छात्र ने कर दी दोस्त की हत्या!

मोटा कहने पर दो दोस्तों में हुआ विवाद, छात्र ने कर दी दोस्त की हत्या!

Raipur 10th Student Murder: रायपुर के तिल्दा नेवरा क्षेत्र में दो दोस्तों के बीच मोटा कहने को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि 10वीं के छात्र ने अपने ही दोस्त की चाकू मारकर हत्या कर दी। 

बताया जा रहा है कि, 16 वर्षीय मृतक अमन यदु  को आरोपी छात्र ने बोर्ड एग्जाम के दौरान मोटा कहकर चिढ़ाया था। इस बात से अमन बेहद आहत हो गया। दोनों की दोस्ती में दरार आ गई। तब से ही दोनों के बीच मनमुटाव था।

मृतक की पहचान 

मिली जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान 16 वर्षीय अमन यदु के रुप में की गई है, जो कि वार्ड नंबर 1 सासाहोली का रहने वाला था। वहीं आरोपी छात्र (15) भी वार्ड नंबर 1 सासाहोली का निवासी है। दोनों के घर पास-पास है। दोनों छात्र 10वीं में पढ़ते थे।

मनमुटाव बढ़ा, हाथापाई...फिर मौत

स्कूल की छुट्टी के बाद एक दिन अमन यदु ने आरोपी को रोड पर बुलाया और आरोपी के साथ उसे मोटा कहकर चिढ़ाने को लेकर बहस कहने लगा। इसी बीच अमन यदु (16) ने गुस्से में आकर  चाकू निकाला और आरोपी के गले पर सब्जी वाले चाकू से हमला कर दिया। इसके बाद आरोपी छात्र ने चाकू छीनकर अमन पर ही वॉर कर दिया। इसकी वजह से अमन की मौत हो गई।

पुलिस को दी घटना की जानकारी

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की। बयानों और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई कर रही है। 
 
संबंधित सामग्री

भोपाल में  5वीं की छात्रा से दुष्कर्म, 52 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

भोपाल में 5वीं की छात्रा से दुष्कर्म, 52 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

भोपाल में 12 वर्षीय छात्रा के साथ 52 वर्षीय व्यक्ति द्वारा दुष्कर्म की घटना। आरोपी ने बच्ची को धमकाया भी था, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया।

महाकाल मंदिर के बाहर श्रद्धालुओं पर लोहे की ट्रे से हमला! महिलाओं से धक्का-मुक्की का VIDEO वायरल

महाकाल मंदिर के बाहर श्रद्धालुओं पर लोहे की ट्रे से हमला! महिलाओं से धक्का-मुक्की का VIDEO वायरल

महाकाल मंदिर के पास शिवम रेस्टोरेंट में श्रद्धालुओं और स्टाफ के बीच मारपीट हुई। इस घटना का वीडियो वायरल हो रहा है, और पुलिस अभी जांच कर रही है।

भोपाल हत्याकांड: तीन बार तालाब खंगाला, फिर भी नहीं मिले किशोर के अंग, 12 लाख के ट्रांजैक्शन की भी जांच

भोपाल हत्याकांड: तीन बार तालाब खंगाला, फिर भी नहीं मिले किशोर के अंग, 12 लाख के ट्रांजैक्शन की भी जांच

भोपाल में 17 वर्षीय किशोर की हत्या के मामले में पुलिस आर्थिक लालच के एंगल से जांच कर रही है। आरोपियों के बैंक खाते और डिजिटल गतिविधियां खंगाली जा रही हैं।

IGKV पेपर लीक: प्रोफेसर निकला मास्टरमाइंड, लिफाफे में छेद कर रिकॉर्ड किया प्रश्नपत्र

IGKV पेपर लीक: प्रोफेसर निकला मास्टरमाइंड, लिफाफे में छेद कर रिकॉर्ड किया प्रश्नपत्र

रायपुर में IGKV के B.Sc. कृषि पाठ्यक्रम के पेपर लीक मामले में प्रोफेसर सहित 6 आरोपी गिरफ्तार, दो अभी फरार। पुलिस ने वीडियो रिकॉर्डिंग डिवाइस समेत सबूत जब्त किए।

धार में हथियारबंद बदमाशों की बड़ी वारदात, परिवार को बंधक बनाकर लाखों की चोरी,रात 2 बजे घर में घुसे 6-7 हथियारबंद बदमाश

धार में हथियारबंद बदमाशों की बड़ी वारदात, परिवार को बंधक बनाकर लाखों की चोरी,रात 2 बजे घर में घुसे 6-7 हथियारबंद बदमाश

धार जिले के कुक्षी नगर में हथियारबंद बदमाशों ने एक घर में घुसकर परिवार के सदस्यों को बंधक बनाया और लूटपाट की।

Advertisement

Uk Add यूसीसी-समानता द्वारा समरसता 01 on 23 Aug 2026