राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला

राम मंदिर चढ़ावा चोरी: नई SIT का गठन, सुप्रीम कोर्ट की निगरानी

सुप्रीम कोर्ट ने राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नई SIT के गठन का आदेश दिया। इस मामले में वित्तीय अनियमितताओं की जांच भी शामिल है।

राम मंदिर चढ़ावा चोरी: नई SIT का गठन, सुप्रीम कोर्ट की निगरानी

राम मंदिर चढ़ावा चोरी: नई SIT का गठन

राम मंदिर चढ़ावा चोरी के मामले में संसद भवन में हंगामे के आसार हैं। वहीं 22 जुलाई को होने वाली ट्रस्ट की बैठक में सदस्यों की कमी पर विचार किया जाएगा। SIT की आखिरी रिपोर्ट पर चर्चा होगी। CEO तैनाती समेत विभिन्न मुद्दों पर बात की जाएगी। वहीं सोमवार को राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट ने दोबारा SIT बनाने का निर्देश दिया है। सुनवाई के दौरान चीफ जस्टिस सूर्यकांत ने कहा- नए सिरे से SIT बनाई जाए। सीनियर IPS अधिकारी टीम की अगुआई करें, ताकि जांच किसी निर्णायक स्तर तक पहुंचे।

27 जुलाई को अगली सुनवाई

अदालत ने सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता को यूपी सरकार से SIT के लिए नाम लेकर आने को कहा। कोर्ट अब 27 जुलाई को अगली सुनवाई करेगी। जबकि सोमवार शाम CM योगी ने नई SIT बनाने की मंजूरी दे दी है। नई SIT में लखनऊ मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत और विशेष सचिव नीलरतन कुमार नहीं होंगे। उनकी जगह एक DIG और 1 SSP स्तर के IPS अधिकारी को शामिल किया जाएगा। SIT पहले से दर्ज FIR पर मामले की जांच की जाएगी। 30 जुलाई तक SIT रिपोर्ट देगी।

जांच में नया पहलू

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच में अब एक नया पहलू सामने आया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, पूछताछ के दौरान कथित क्लोन चेक से जुड़े पहलुओं की भी जांच की जा रही है। हालांकि पुलिस अधिकारियों ने इस बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है और कहा है कि सभी तथ्यों की जांच की जा रही है।

तीन बैंक खातों की जांच

सूत्रों के अनुसार, जांच एजेंसियां यह पता लगाने का प्रयास कर रही हैं कि श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के 3 बैंक खातों में से किसी खाते के संबंध में क्लोन चेक के जरिए धन निकालने का प्रयास या किसी तरह की वित्तीय अनियमितता हुई या नहीं। यदि जांच में ऐसे तथ्य सामने आते हैं तो मामला केवल चढ़ावा चोरी तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि बैंकिंग धोखाधड़ी से जुड़े पहलुओं की भी जांच की जाएगी।

संबंधित सामग्री

कंप्यूटर ऑपरेटर से मुख्यमंत्री तक; हरियाणा CM सैनी ने सुनाई संघर्ष की कहानी, बोले- मेरे सफर में कोई लिफ्ट नहीं थी

कंप्यूटर ऑपरेटर से मुख्यमंत्री तक; हरियाणा CM सैनी ने सुनाई संघर्ष की कहानी, बोले- मेरे सफर में कोई लिफ्ट नहीं थी

नायब सिंह सैनी ने बताया कि कैसे उन्होंने बिना किसी शॉर्टकट के राजनीतिक सफलता हासिल की, 1996 से लेकर मुख्यमंत्री बनने तक का सफर।

भोपाल में ‘स्मार्ट’ चोरी! चार्जिंग स्टेशन से कॉपर वायर काट ले गए चोर

भोपाल में ‘स्मार्ट’ चोरी! चार्जिंग स्टेशन से कॉपर वायर काट ले गए चोर

भोपाल में ईवी चार्जिंग स्टेशन से कॉपर वायर चोरी होने से चार्जिंग सुविधा प्रभावित हुई। इस घटना से स्टेशन की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठते हैं।

निर्मला सीतारमण और S. जयशंकर से मिले बिहार CM सम्राट चौधरी, जानिये क्या हुई चर्चा

निर्मला सीतारमण और S. जयशंकर से मिले बिहार CM सम्राट चौधरी, जानिये क्या हुई चर्चा

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने निर्मला सीतारमण और एस. जयशंकर से मुलाकात कर राज्य के विकास, जल प्रबंधन और अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की।

SIR के विरोध पर सीएम धामी का कांग्रेस पर पलटवार, बोले- वोटर लिस्ट के शुद्धीकरण से परेशानी क्यों?

SIR के विरोध पर सीएम धामी का कांग्रेस पर पलटवार, बोले- वोटर लिस्ट के शुद्धीकरण से परेशानी क्यों?

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने SIR के माध्यम से मतदाता सूची के शुद्धिकरण की प्रक्रिया का समर्थन किया और कांग्रेस के विरोध को आधारहीन बताया।

हरियाणा के मुख्यमंत्री ने विश्वविद्यालय के छात्रों के साथ 'गो ग्लोबल' पर चर्चा की

हरियाणा के मुख्यमंत्री ने विश्वविद्यालय के छात्रों के साथ 'गो ग्लोबल' पर चर्चा की

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शिक्षा और अवसरों पर वैश्विक दृष्टिकोण अपनाने के लिए छात्रों से बात की।

Advertisement

Uk Add यूसीसी-समानता द्वारा समरसता 01 on 23 Aug 2026