राममंदिर चढ़ावा चोरी प्रकरण

राम मंदिर चढ़ावा: SIT रिपोर्ट में खुलासा, नोटों की गड्डियां छिपाते दिखे आरोपी

SIT की रिपोर्ट के मुताबिक, 27 अप्रैल से 5 जून के बीच राममंदिर में चढ़ावा चोरी की 70 संदिग्ध घटनाएं CCTV में कैद हुईं। अनिल मिश्रा पर गंभीर आरोप लगाए गए।

राम मंदिर चढ़ावा: SIT रिपोर्ट में खुलासा, नोटों की गड्डियां छिपाते दिखे आरोपी

राम मंदिर चढ़ावा: SIT रिपोर्ट में खुलासा

राममंदिर चढ़ावा चोरी मामले में SIT की प्राइमरी रिपोर्ट सामने आ गई। इस रिपोर्ट के अनुसार 27 अप्रैल से 5 जून के बीच CCTV में लगभग 70 संदिग्ध घटनाएं कैद हुईं। फुटेज में पुलिस की गिरफ्त में आए 8 आरोपी नोटों की गड्डियां जेब और जूतों में छिपाते हुए नजर आए। SIT ने डॉ. अनिल मिश्रा पर गंभीर आरोप लगाए। SIT ने कहा कि पहले से बनाए गए तलाशी के सिस्टम में लूपहोल्स के लिए अनिल मिश्रा जिम्मेदार हैं।

अनिल मिश्रा को बताया दोषी

इधर, चंपत राय का ड्राइवर टिन्नू बिना किसी आदेश के गिनती वाले कमरे की चाबी अपने पास रखता था। इतना ही नहीं उसने सिफारिश कर अपने भतीजे मनीष यादव को चंदे की गिनती के काम में लगवा दिया था। रिपोर्ट में कहा गया तलाशी न किए जाने की जानकारी अनिल मिश्रा को आंतरिक माध्यमों से दी गई थी, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने कोई असरदार लिखित आदेश जारी नहीं किया। पहले तय किए गए तलाशी लेने वाले सिस्टम में भी अनिल के कारण ही हीला-हवाली की गई।

 

SIT को मिले सबूत

SIT ने कहा - कर्मचारियों की बायोमैट्रिक अटेंडेंस, तय यूनिफॉर्म, निजी सामान कमरे में ले जाने पर रोक, दानपेटियों, उनसे निकले पैसों-नोटों का रिकॉर्ड, डेली रिपोर्ट जैसी व्यवस्थाएं लागू करने ठोस कदम नहीं उठाए गए। कमजोर निगरानी होने से आरोपियों की नीयत बिगड़ी और वे रामलला के खजाने से चोरी करते रहे। SIT के अनुसार, अविनाश शुक्ला, अनुकल्प मिश्रा, लवकुश मिश्रा, मनीष कुमार यादव, करुणेश पाण्डेय और रमाशंकर मिश्रा की पहली नजर में ही संलिप्त नजर आए। CCTV फुटेज, बरामदगी और बैंक खातों की जांच में इनके खिलाफ पर्याप्त सबूत मिले हैं। 

अविनाश के पास में लाखों रुपए

सूत्रों के मुताबिक एक आरोपी अविनाश ने यह बात कबूल कर ली कि उसने अपने दोस्तों और परिवार के सदस्यों पर 19 लाख रुपए खर्च किए। उसने भाई की शादी के जश्न के लिए लगभग 6 लाख रु खर्च किए। दूसरे भाई को 5 लाख दिए। 3.5 लाख की कार भी खरीदी।  बता दे राममंदिर के चढ़ावे की चोरी की जांच के लिए UP सरकार ने SIT बनाई थी। टीम ने 23 जून को अपनी शुरुआती रिपोर्ट सरकार को सौंपी थी। कल ट्रस्ट की बैठक के बाद वीडियो शेयर किया गया जिसमें राम मंदिर को दान में मिली इन चीजों के चोरी होने का आरोप लगाया गया था, लेकिन सभी चीजें सुरक्षित मिलीं।

संबंधित सामग्री

अब स्पेस में बनेगी दवा, सैटेलाइट को मिलेगा ईंधन! PM मोदी से मिले स्पेस स्टार्टअप्स

अब स्पेस में बनेगी दवा, सैटेलाइट को मिलेगा ईंधन! PM मोदी से मिले स्पेस स्टार्टअप्स

अंतरिक्ष में सैटेलाइट रीफ्यूलिंग और कचरा प्रबंधन में भारतीय स्टार्टअप्स नवाचार कर रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने इन प्रोजेक्ट्स की सराहना की।

दूसरी शादी-तलाक की फर्जी खबरें फैलाने वालों को गोविंदा की सख्त चेतावनी ₹100 करोड़ के मानहानि केस की धमकी

दूसरी शादी-तलाक की फर्जी खबरें फैलाने वालों को गोविंदा की सख्त चेतावनी ₹100 करोड़ के मानहानि केस की धमकी

अभिनेता गोविंदा ने फर्जी खबरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है, जिसमें उनकी दूसरी शादी की झूठी खबरें शामिल हैं। उन्होंने 100 करोड़ रुपये की मानहानि के लिए नोटिस जारी किया है।

15 साल बाद विमेंस डबल्स में भारत को मेडल! त्रिसा-गायत्री ने जीता ब्रॉन्ज

15 साल बाद विमेंस डबल्स में भारत को मेडल! त्रिसा-गायत्री ने जीता ब्रॉन्ज

त्रिसा जॉली और गायत्री गोपीचंद ने बैडमिंटन वर्ल्ड चैंपियनशिप में ब्रॉन्ज जीतकर भारत को 15 साल बाद विमेंस डबल्स में मेडल दिलाया।

भोपाल में बढ़ी ई-बसों की रफ्तार, 24 अगस्त से 30 बसें करेंगी शहर की सवारी आसान,10 नई ई-बसें जुड़ेंगी

भोपाल में बढ़ी ई-बसों की रफ्तार, 24 अगस्त से 30 बसें करेंगी शहर की सवारी आसान,10 नई ई-बसें जुड़ेंगी

भोपाल में ई-बसों की संख्या 20 से बढ़कर 30 होने से सार्वजनिक परिवहन की सुविधा में बढ़ोतरी होगी, यात्रियों को कम अंतराल में सेवा मिलेगी।

हरिद्वार में CM धामी का कांग्रेस पर हमला, बोले- बदलते भारत के साथ बदलने होंगे नियम

हरिद्वार में CM धामी का कांग्रेस पर हमला, बोले- बदलते भारत के साथ बदलने होंगे नियम

हरिद्वार में पुष्कर सिंह धामी ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर आरोप लगाते हुए कई मुद्दों पर बात की। उन्होंने निर्वाण दिवस पर संतों को श्रद्धांजलि भी दी।

Advertisement

Uk Add यूसीसी-समानता द्वारा समरसता 01 on 23 Aug 2026