शराबी झगड़ा मसूरी पुलिस चौकी में

मसूरी में दिल्ली से आये पर्यटकों ने किया हंगामा, नशे में पुलिस चौकी में बदतमीजी और मारपीट

दिल्ली से मसूरी आए दो कपल्स ने शराब के नशे में पुलिस चौकी में बदतमीजी और मारपीट की। घटना रात के वक्त माल रोड के पास हुई।

मसूरी में दिल्ली से आये पर्यटकों ने किया हंगामा, नशे में पुलिस चौकी में बदतमीजी और मारपीट

मसूरी में दिल्ली से आये पर्यटकों ने किया हंगामा

उत्तराखंड के मसूरी में वीकेंड पर दिल्ली से आए दो कपल ने शराब के नशे में थाने के अंदर घुसकर एक-दूसरे से मारपीट की। इस दौरान 2 लड़कियां पुलिस चौकी के अंदर पहुंच गईं और चौकी इंचार्ज के केबिन में घुसकर गाली-गलौज करने लगीं। जब इंस्पेक्टर लड़कियों को समझाने पहुंचे तो लड़की ने केबिन का दरवाजा बंद कर लिया।

पुलिसकर्मियों के साथ बदतमीजी

इसके बाद उसकी साथी भड़क गई और गेट पर जोर-जोर से लात मारने लगी। बीच-बचाव करने पहुंचे पुलिसकर्मियों के साथ भी बदतमीजी की। फिर एक लड़की चौकी के बाहर आई और उसने पुलिसकर्मियों की तरफ थूका। वह कहने लगी, “देख, ये हमारा पुलिस वाला है, 1500-1000 वाला।” वहीं थाने से बाहर निकलने के बाद लड़की पर्यटकों से भी बदतमीजी करने लगी। मॉल रोड की ओर जाकर उसने अपने दोस्त को चप्पल से मार दिया। घटना रविवार सुबह 3 से 4 बजे की बताई जा रही है। 

शराब पीकर हंगामा

CO मसूरी के अनुसार, दिल्ली से 2 कपल (दो युवक और दो युवतियां) वीकेंड पर मसूरी घूमने के लिए आए थे। इन लोगों ने ज्यादा शराब पी ली। इसी दौरान माल रोड के पास इनमें से 1 महिला ने नशे की हालत में हंगामा और विवाद शुरू कर दिया। महिला का उग्र रूप देखकर उसके अपने ही साथियों ने पुलिस को फोन किया और उनसे मदद मांगी। शिकायत मिलने के बाद पुलिस पहुंची और हंगामा कर रही महिला व उसके साथियों को लेकर लाइब्रेरी पुलिस चौकी आई।

संबंधित सामग्री

मसूरी जाने वाले संभलकर निकलें, मैगी प्वाइंट के पास लैंडस्लाइड

मसूरी जाने वाले संभलकर निकलें, मैगी प्वाइंट के पास लैंडस्लाइड

उत्तराखंड के मैगी प्वाइंट के पास मसूरी-देहरादून मार्ग पर भूस्खलन हुआ है। बड़े वाहनों की आवाजाही रुकी, सड़क सिंगल लेन में सीमित।

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन आज मसूरी दौरे पर, LBSNAA में IAS प्रोफेशनल कोर्स के समापन समारोह में होंगे शामिल

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन आज मसूरी दौरे पर, LBSNAA में IAS प्रोफेशनल कोर्स के समापन समारोह में होंगे शामिल

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन LBSNAA में IAS प्रोफेशनल कोर्स के समापन समारोह में शामिल होंगे, सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है।

CM धामी ने की मसूरी में विकास परियोजनाओं की शुरुआत, नवनिर्मित सामुदायिक भवन का लोकार्पण

CM धामी ने की मसूरी में विकास परियोजनाओं की शुरुआत, नवनिर्मित सामुदायिक भवन का लोकार्पण

मुख्यमंत्री धामी ने मसूरी विधानसभा क्षेत्र में 17.8 करोड़ रुपयों की लागत से विकास परियोजनाओं का लोकार्पण किया, जिसमें सैन्य धाम और रोपवे सुधार शामिल हैं।

मसूरी में प्रेम विवाह का दर्दनाक अंत, होमगार्ड जवान की पत्नी ने फंदे से लटककर दी जान

मसूरी में प्रेम विवाह का दर्दनाक अंत, होमगार्ड जवान की पत्नी ने फंदे से लटककर दी जान

मसूरी के हुसैनगंज क्षेत्र में एक विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या की। पुलिस और फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी, पति-पत्नी के बीच विवाद की बात सामने आई है।

24 घंटे में खुलीं बंद सड़कें, अब गड्ढों पर प्रशासन का फोकस, SDM ने दिए सख्त निर्देश

24 घंटे में खुलीं बंद सड़कें, अब गड्ढों पर प्रशासन का फोकस, SDM ने दिए सख्त निर्देश

मसूरी में भारी बारिश और भूस्खलन के बाद राहत कार्य तेज हुए। प्रशासन ने 24 घंटे में यातायात बहाल कर मुख्य सड़कों की मरम्मत की।

Advertisement

Uk Add यूसीसी-समानता द्वारा समरसता 01 on 23 Aug 2026