सब्सिडी में बदलाव

E-टू-व्हीलर पर केंद्र सरकार करेगी सब्सिडी बंद, UP में रहेगी जारी, जानिए शर्तें क्या?

केंद्र सरकार 31 जुलाई से इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर पर सब्सिडी बंद करने जा रही है, जबकि उत्तर प्रदेश सरकार की सब्सिडी जारी रहेगी।

E-टू-व्हीलर पर केंद्र सरकार करेगी सब्सिडी बंद, UP में रहेगी जारी, जानिए शर्तें क्या?

सब्सिडी में बदलाव

केंद्र सरकार इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर खरीदने पर मिलने वाली 5 हजार रुपए की सब्सिडी 31 जुलाई से बंद कर रही है। इसके बाद इलेक्ट्रिक वाहन खरीदना महंगा हो जाएगा। हालांकि, उत्तर प्रदेश में सरकार की EV सब्सिडी जारी रहेगी। UP में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, फोर-व्हीलर और कॉमर्शियल इलेक्ट्रिक वाहनों पर मिलने वाली छूट मिलती रहेगी। इसके अलावा रोड टैक्स और रजिस्ट्रेशन फीस भी माफ रहेगी।

EV पर सब्सिडी बंद 

राज्य सरकार की सब्सिडी पाने के लिए इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने के बाद ऑनलाइन आवेदन करना होता है। केंद्र सरकार 31 जुलाई से 2 व्हीलर EV पर सब्सिडी देना बंद कर देगी। इससे कुल फायदा करीब 13000 रुपए ही रह जाएगा। केंद्र सरकार की सब्सिडी का फायदा लेने के लिए 31 जुलाई से पहले आधिकारिक तौर पर रजिस्टर्ड होना और उसका 'E-वाउचर' जनरेट होना जरूरी है। 

कॉमर्शियल ई-वाहनों पर रहेगी जारी

वहीं, कॉमर्शियल ई-वाहनों (ई-रिक्शा, ई-बस, ई-ट्रक) पर सरकार की सब्सिडी जारी रहेगी। ये सब्सिडी नकद नहीं दी जाती है, जबकी EV की एक्स-शोरूम कीमत से घटा दी जाती है। केंद्र 4 व्हीलर EV पर सब्सिडी नहीं देता है। 

UP सरकार की सब्सिडी के लिए शर्तें 

तारीख और रजिस्ट्रेशन. गाड़ी 14 अक्टूबर, 2022 के बाद UP में ही खरीदी और रजिस्टर्ड होनी चाहिए।

बैटरी की शर्त. अगर बिना बैटरी के गाड़ी खरीदी है, जैसा कि कुछ कंपनियां स्वैपेबल बैटरी का ऑप्शन देती हैं, तो केवल 50% ही सब्सिडी मिलेगी।

लिमिट. एक व्यक्ति अपनी ID पर केवल एक EV (2 व्हीलर, 3 व्हीलर या 4 व्हीलर) के लिए सब्सिडी ले सकता है।

संबंधित सामग्री

CM योगी ने शहीद गुलाब सिंह लोधी को अर्पित की श्रद्धांजलि कहा- राज्य सरकार स्वाधीनता संग्राम सेनानियों और…

CM योगी ने शहीद गुलाब सिंह लोधी को अर्पित की श्रद्धांजलि कहा- राज्य सरकार स्वाधीनता संग्राम सेनानियों और…

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी ने लखनऊ में शहीद गुलाब सिंह लोधी के बलिदान दिवस पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी और उन्नाव में स्मारकों के नामकरण की घोषणा की।

15 साल बाद विमेंस डबल्स में भारत को मेडल! त्रिसा-गायत्री ने जीता ब्रॉन्ज

15 साल बाद विमेंस डबल्स में भारत को मेडल! त्रिसा-गायत्री ने जीता ब्रॉन्ज

त्रिसा जॉली और गायत्री गोपीचंद ने बैडमिंटन वर्ल्ड चैंपियनशिप में ब्रॉन्ज जीतकर भारत को 15 साल बाद विमेंस डबल्स में मेडल दिलाया।

रक्षाबंधन पर CM योगी का तोहफा! बहनों के लिए बसों में फ्री सफर

रक्षाबंधन पर CM योगी का तोहफा! बहनों के लिए बसों में फ्री सफर

रक्षाबंधन के अवसर पर, उत्तर प्रदेश की महिलाएं 27 से 28 अगस्त तक मुफ्त बस यात्रा का लाभ उठा सकेंगी, योगी आदित्यनाथ की घोषणा।

भोपाल में बढ़ी ई-बसों की रफ्तार, 24 अगस्त से 30 बसें करेंगी शहर की सवारी आसान,10 नई ई-बसें जुड़ेंगी

भोपाल में बढ़ी ई-बसों की रफ्तार, 24 अगस्त से 30 बसें करेंगी शहर की सवारी आसान,10 नई ई-बसें जुड़ेंगी

भोपाल में ई-बसों की संख्या 20 से बढ़कर 30 होने से सार्वजनिक परिवहन की सुविधा में बढ़ोतरी होगी, यात्रियों को कम अंतराल में सेवा मिलेगी।

हरिद्वार में CM धामी का कांग्रेस पर हमला, बोले- बदलते भारत के साथ बदलने होंगे नियम

हरिद्वार में CM धामी का कांग्रेस पर हमला, बोले- बदलते भारत के साथ बदलने होंगे नियम

हरिद्वार में पुष्कर सिंह धामी ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर आरोप लगाते हुए कई मुद्दों पर बात की। उन्होंने निर्वाण दिवस पर संतों को श्रद्धांजलि भी दी।

Advertisement

Uk Add यूसीसी-समानता द्वारा समरसता 01 on 23 Aug 2026