आतंकी सुहैल गिरफ्तार

अयोध्या राम मंदिर पर हमले की साजिश, आतंकी सुहैल गिरफ्तार

ATS-NIA ने कर्नाटक से एक युवक को गिरफ्तार किया, जिसने अयोध्या के राम मंदिर पर हमले की योजना बनाई थी। उसके पास से हथियारों की तस्वीरें और पाकिस्तानी संपर्क मिले।

अयोध्या राम मंदिर पर हमले की साजिश, आतंकी सुहैल गिरफ्तार

आतंकी सुहैल गिरफ्तार

अयोध्या के राम मंदिर को बम से उड़ाने की साजिश कर रहे एक आतंकी को ATS-NIA ने कर्नाटक से गिरफ्तार किया। युवक का नाम मोहम्मद सुहैल (20) है। वह UP के सहारनपुर के गंगोह का रहने वाला है और कर्नाटक की एक फैक्ट्री में काम कर रहा था।

आतंकी संगठन से जुड़ा

ATS ने दावा किया है कि सुहैल पाकिस्तान के एक आतंकी संगठन से जुड़ा हुआ था। वह पहचान छिपाकर कर्नाटक के दावणगेरे में रह रहा था। हालांकि, उसने पहचान कैसे छिपाई थी, यह अभी साफ नहीं हो पाया है। एजेंसियों को सुहैल के फोन से पाकिस्तान के नंबर, संदिग्ध वॉट्सऐप ग्रुप और हथियारों के साथ फोटो मिले। NIA और ATS के अधिकारी उससे पूछताछ कर रहे हैं। उसे जल्द UP भी लाया जा सकता है। सुहैल मूल रूप से सहारनपुर के गंगोह का रहने वाला है।

आतंकी हुआ गिरफ्तार

सूत्रों के मुताबिक, कुछ दिन पहले जमीर खान (22) को दावणगेरे से और अल्ला बख्श (24) को तुमकुरु से गिरफ्तार किया गया था। दोनों ने पूछताछ के दौरान सुहैल का नाम कबूला। इसके आधार पर ATS ने उसे गिरफ्तार किया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि सुहैल सोशल मीडिया के जरिए पाकिस्तान के आतंकियों के संपर्क में आया था। 

राम मंदिर पर हमले की बात

अधिकारियों के अनुसार, पूछताछ के दौरान सुहैल ने राम मंदिर पर हमले की योजना को लेकर चर्चा करने की बात स्वीकार की है। जांच एजेंसियों का दावा किया कि उसके मोबाइल फोन में हथियारों के साथ उसकी तस्वीरें मिली हैं। इन तस्वीरों की फोरेंसिक जांच की जा रही है। इसके अलावा, उसके मोबाइल में पाक के कंट्री कोड वाले संपर्क नंबर और कुछ ऑडियो क्लिप भी मिले हैं, जिनमें वह कथित तौर पर राम मंदिर पर हमले की बात करता हुआ सुनाई दिया।

संबंधित सामग्री

भोपाल में  5वीं की छात्रा से दुष्कर्म, 52 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

भोपाल में 5वीं की छात्रा से दुष्कर्म, 52 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

भोपाल में 12 वर्षीय छात्रा के साथ 52 वर्षीय व्यक्ति द्वारा दुष्कर्म की घटना। आरोपी ने बच्ची को धमकाया भी था, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया।

IGKV पेपर लीक: प्रोफेसर निकला मास्टरमाइंड, लिफाफे में छेद कर रिकॉर्ड किया प्रश्नपत्र

IGKV पेपर लीक: प्रोफेसर निकला मास्टरमाइंड, लिफाफे में छेद कर रिकॉर्ड किया प्रश्नपत्र

रायपुर में IGKV के B.Sc. कृषि पाठ्यक्रम के पेपर लीक मामले में प्रोफेसर सहित 6 आरोपी गिरफ्तार, दो अभी फरार। पुलिस ने वीडियो रिकॉर्डिंग डिवाइस समेत सबूत जब्त किए।

‘जय श्री राम’ के नारों से गूंजी अयोध्या, रामकोट की नित्य परिक्रमा का एक साल पूरा

‘जय श्री राम’ के नारों से गूंजी अयोध्या, रामकोट की नित्य परिक्रमा का एक साल पूरा

अयोध्या में रामकोट परिक्रमा की पहली वर्षगांठ पर बड़े पैमाने पर आयोजन हुआ, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं और संतों ने भाग लिया।

10वीं के दो छात्रों ने लेडी प्रिंसिपल को 27 बार चाकू से गोदा, बाबू और iPhone ने खोला हत्या का राज

10वीं के दो छात्रों ने लेडी प्रिंसिपल को 27 बार चाकू से गोदा, बाबू और iPhone ने खोला हत्या का राज

तेलंगाना में दो छात्रों ने स्कूल प्रिंसिपल की हत्या की। पुलिस ने वारदात सुलझाई और आरोपियों को पकड़ा।

CCTV ने खोला ₹2.14 करोड़ के ‘डिजिटल अरेस्ट’ फ्रॉड का राज, बूंदी से आरोपी गिरफ्तार

CCTV ने खोला ₹2.14 करोड़ के ‘डिजिटल अरेस्ट’ फ्रॉड का राज, बूंदी से आरोपी गिरफ्तार

राजस्थान के बूंदी जिले में CCTV ने महाराष्ट्र साइबर फ्रॉड मामले में महत्वपूर्ण सुराग दिया, जिसके चलते 32 वर्षीय राजेंद्र गणराज नागर को गिरफ्तार किया गया।

Advertisement

Uk Add यूसीसी-समानता द्वारा समरसता 01 on 23 Aug 2026