UKPSC इंटरव्यू तिथियाँ घोषित

UKPSC ने उत्तराखंड सेवा परीक्षा के लिए इंटरव्यू की तारीख घोषित की, 31 अगस्त से होंगे शुरू

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने संयुक्त राज्य अवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा के लिए नई इंटरव्यू तिथियाँ जारी की। 328 उम्मीदवारों के बाद शेष 65 के लिए तिथियाँ तय की गईं।

UKPSC ने उत्तराखंड सेवा परीक्षा के लिए इंटरव्यू की तारीख घोषित की, 31 अगस्त से होंगे शुरू

UKPSC ने उत्तराखंड सेवा परीक्षा के लिए इंटरव्यू की तारीख घोषित की

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने उत्तराखंड सम्मिलित राज्य अवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा-2024 के इंटरव्यू की डेट जारी कर दी है। मुख्य परीक्षा के परिणाम में सफल घोषित अभ्यर्थियों के अभिलेखों की संवीक्षा के बाद 328 अभ्यर्थियों के लिए इंटरव्यू 27 जुलाई 2026 से शुरू हो चुका है। अब शेष 65 योग्य उम्मीदवारों के इंटरव्यू 31 अगस्त, 1, 2 और 3 सितंबर 2026 को आयोजित किए जाएंगे।

31 अगस्त को इंटरव्यू 2 पालियों में होगा

UKPSC की ओर से 7 अगस्त को जारी विज्ञप्ति में बताया गया कि अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध साक्षात्कार ज्ञाप, साक्षात्कार कार्यक्रम, चिकित्सा प्रमाण पत्र का प्रारूप, अयोग्य सूची और अभ्यर्थन निरस्त किए गए अभ्यर्थियों की सूची देख सकते हैं। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग, हरिद्वार में 31 अगस्त 2026 को इंटरव्यू 2 पालियों में होगा। पहली पाली सुबह 9 बजे से शुरू होगी और दूसरी पाली दोपहर 1 बजे से होगी। 

वेबसाइट पर डिटेल

1 सितंबर को भी 2 पालियों में इंटरव्यू सुबह 9 बजे से शुरू होगा। दोपहर 1 बजे से दूसरी पाली के इंटरव्यू शुरू होंगे। 2 और 3 सितंबर को भी इंटरव्यू आयोजित किए जाएंगे। UKPSC ने बताया है कि शेष अभ्यर्थियों के लिए साक्षात्कार 2 और 3 सितंबर 2026 को भी निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक आयोजित किए जाएंगे। इन दोनों दिनों का विस्तृत कार्यक्रम आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध कराया गया।

संबंधित सामग्री

उत्तराखंड सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर, 2 हफ्ते में आएगा भर्ती कैलेंडर

उत्तराखंड सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर, 2 हफ्ते में आएगा भर्ती कैलेंडर

उत्तराखंड सरकार ने युवाओं के लिए अगले दो सप्ताह में UKPSC और UKSSSC के लिए भर्ती और परीक्षा कैलेंडर जारी करने की घोषणा की।

Advertisement

Uk Add यूसीसी-समानता द्वारा समरसता 01 on 23 Aug 2026