विवादास्पद शादी का वीडियो वायरल

तीन सगी बहनों ने एक ही युवक संग रचाई शादी, REEL वायरल होने पर भड़के लोग

उत्तर प्रदेश के अमरोहा में तीन बहनों ने एक ही युवक से शादी की, जिसका वीडियो वायरल हो गया है। हिंदू संगठनों और नेटिज़न्स में भारी विरोध जारी है।

तीन सगी बहनों ने एक ही युवक संग रचाई शादी, REEL वायरल होने पर भड़के लोग

हमेशा शादी दो लोगों में की जाती हैं लेकिन ये कलयुग हैं यहाँ सब जायज हैं एक ऐसा ही मामला यूपी के अमरोहा जिले से सामने आया हैं जहाँ तीन रीलबाज बहनों द्वारा एक ही युवक के साथ शादी करने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.चामुंडा मंदिर में हवन वेदी के सामने हुए इस कृत्य को लेकर हिंदू संगठनों में भारी आक्रोश है, जबकि चारों ने रील बनाकर शादी के असली होने का दावा किया है.

जानकारी के मुताबिक उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले में तीन सगी बहनों सरोज, सावित्री और संतोष ने एक ही युवक के साथ शादी रचाकर उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. पेशे से किसान रमेश की इन तीनों बेटियों ने चामुंडा मंदिर की हवन वेदी में अग्नि को साक्षी मानकर फेरे लिए, मांग में सिंदूर भरवाया और पैर छूकर आशीर्वाद लिया. अचानक बीते बुधवार को अपलोड हुए इस वीडियो के बाद चारों ने एक और रील बनाकर इस शादी के रियल होने की पुष्टि भी कर दी, जिसके बाद सोशल मीडिया पर विवाद गहरा गया. पूरा मामला हसनपुर विधानसभा क्षेत्र के धोरिया गांव का है. 

बीजेपी चेयरमैन की मौजूदगी 

हैरानी की बात यह है कि इस शादी के वीडियो में हसनपुर नगर पालिका के बीजेपी चेयरमैन भी इन तीनों बहनों के साथ दिख रहे हैं. इसके अलावा कुछ अन्य महिलाएं भी रील में नजर आ रही हैं. वहीं दूसरी ओर, चामुंडा मंदिर के पुजारियों ने परिसर में ऐसी किसी भी शादी के आयोजन से साफ इनकार किया है. इस पूरे कृत्य के सामने आने के बाद हिंदू संगठनों में गहरा उबाल देखने को मिल रहा है.

सोशल मीडिया पर विरोध और समर्थन

सोशल मीडिया पर इस वीडियो के आते ही लोगों की तीखी प्रतिक्रियाएं शुरू हो गईं. कुछ लोग इस शादी के समर्थन में दिखे तो वहीं बड़ी संख्या में फॉलोअर्स का गुस्सा फूट पड़ा. फॉलोअर्स ने चेयरमैन की मौजूदगी पर भी सवाल उठाए. शादी करने वाली तीनों बहनों ने वीडियो में अपनी खुशी जताई है, लेकिन विवाद बढ़ता देख तीनों बहनें और युवक फिलहाल मीडिया के सामने आने से बच रहे हैं.

पहचान मिली पर परिवार शांत

इन तीनों बहनों ने कुछ समय पहले ही इंस्टाग्राम और फेसबुक पर अकाउंट बनाए थे. महज 27 वीडियो अपलोड करने के बाद ही उनके लाखों फॉलोअर्स हो चुके हैं. इस घटनाक्रम से सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स को खासी पहचान तो मिल गई है, लेकिन दोनों परिवारों की तरफ से अब तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है.

 

संबंधित सामग्री

CM योगी ने शहीद गुलाब सिंह लोधी को अर्पित की श्रद्धांजलि कहा- राज्य सरकार स्वाधीनता संग्राम सेनानियों और…

CM योगी ने शहीद गुलाब सिंह लोधी को अर्पित की श्रद्धांजलि कहा- राज्य सरकार स्वाधीनता संग्राम सेनानियों और…

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी ने लखनऊ में शहीद गुलाब सिंह लोधी के बलिदान दिवस पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी और उन्नाव में स्मारकों के नामकरण की घोषणा की।

रक्षाबंधन पर CM योगी का तोहफा! बहनों के लिए बसों में फ्री सफर

रक्षाबंधन पर CM योगी का तोहफा! बहनों के लिए बसों में फ्री सफर

रक्षाबंधन के अवसर पर, उत्तर प्रदेश की महिलाएं 27 से 28 अगस्त तक मुफ्त बस यात्रा का लाभ उठा सकेंगी, योगी आदित्यनाथ की घोषणा।

यूपी में मिलावटखोरों पर बड़ा एक्शन! नकली पनीर-मिठाई जब्त; लाखों का मावा नष्ट

यूपी में मिलावटखोरों पर बड़ा एक्शन! नकली पनीर-मिठाई जब्त; लाखों का मावा नष्ट

रक्षाबंधन के दौरान उत्तर प्रदेश में मिलावटी खाद्य पदार्थों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा विभाग ने अभियान तेज किया, नकली पनीर और मावा जब्त।

चीनी की जमाखोरी पर यूपी सरकार सख्त,400 टन से ज्यादा स्टॉक पर कार्रवाई

चीनी की जमाखोरी पर यूपी सरकार सख्त,400 टन से ज्यादा स्टॉक पर कार्रवाई

उत्तर प्रदेश सरकार ने त्योहारी सीजन से पहले चीनी की बढ़ती कीमतों को देखते हुए जमाखोरी और कालाबाजारी पर निगरानी बढ़ाई है।

यूपी में टैक्सी ड्राइवर्स की मनमानी पर लगेगी लगाम, पिकअप न करने पर ₹100 जुर्माना

यूपी में टैक्सी ड्राइवर्स की मनमानी पर लगेगी लगाम, पिकअप न करने पर ₹100 जुर्माना

उत्तर प्रदेश में कैब बुकिंग ऐप्स के लिए नई नियमावली लागू हुई, जिसमें किराया सीमा, ड्राइवर सत्यापन, बीमा और शिकायत निवारण शामिल हैं।

Advertisement

Uk Add यूसीसी-समानता द्वारा समरसता 01 on 23 Aug 2026