उत्तराखंड सीएम का विकास दौरा

CM धामी ने अल्मोड़ा को दी 138 करोड़ की सौगात, 26 विकास योजनाओं का किया लोकार्पण

उत्तराखंड के CM पुष्कर सिंह धामी ने अल्मोड़ा में 26 विकास योजनाओं का लोकार्पण किया, जिसमें पार्किंग, पेयजल और सड़क सुधार शामिल हैं।

CM धामी ने अल्मोड़ा को दी 138 करोड़ की सौगात, 26  विकास योजनाओं का किया लोकार्पण

उत्तराखंड सीएम का विकास दौरा

उत्तराखंड के CM पुष्कर सिंह धामी अल्मोड़ा दौरे पर पहुंचे जहां उन्होंने सोबन सिंह जीना कुमाऊं विश्वविद्यालय के नवनिर्मित प्रशासनिक भवन और कुलपति आवास का लोकार्पण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री धामी ने जनपद की 138.09 करोड़ रुपये लागत की 26 विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इनमें 17 योजनाओं का लोकार्पण और 9 योजनाओं का शिलान्यास किया गया। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय प्रशासन, जनप्रतिनिधि और विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

3 पार्किंग योजनाओं का लोकार्पण 

आवास विकास विभाग की ओर से अल्मोड़ा में भैरव मंदिर, केमू स्टेशन और GIC क्षेत्र की 3 पार्किंग योजनाओं का लोकार्पण किया गया। करीब 11 करोड़ रुपये की लागत से बनी इन योजनाओं से नगर में पार्किंग सुविधा बढ़ने और यातायात व्यवस्था में सुधार की उम्मीद जताई। पेयजल विभाग की 2 योजनाओं के माध्यम से 19 राजस्व गांवों को पेयजल सुविधा से जोड़ा गया। वहीं ग्राम्य विकास विभाग के अंतर्गत PM ग्राम सड़क योजना के तहत 3 सड़क उन्नयन योजनाओं का लोकार्पण किया गया। 

मंदिर का सौंदर्यीकरण 

शीतलाखेत-दौलाघट-कठपुडिया, सौनी-तितालीखेत और रानीखेत-बुचड़ी-पंतकोटुली-गगास मोटर मार्गों सहित कुल 34.10 km सड़क सुधार कार्य पूरे किए गए। सिंचाई विभाग की 4 योजनाओं के तहत चौखुटिया और स्याल्दे क्षेत्र में बाढ़ सुरक्षा कार्यों का लोकार्पण किया गया। इन योजनाओं के तहत भवनों, पुलों और कृषि भूमि की सुरक्षा से जुड़े काम किए गए हैं। इसके अलावा गोबिंदपुर दौलाघट में मिनी बैराज और दन्या बाजार स्थित सैम देवता मंदिर के सौंदर्यीकरण कार्यों का भी लोकार्पण किया।

संबंधित सामग्री

हरिद्वार में ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ पर संतों का मंथन, धामी-शिवराज पहुंचे हरिद्वार, ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ पर चर्चा

हरिद्वार में ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ पर संतों का मंथन, धामी-शिवराज पहुंचे हरिद्वार, ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ पर चर्चा

हरिद्वार में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी और केंद्रीय मंत्री चौहान ने 'एक राष्ट्र, एक चुनाव' पर संत समाज के साथ विचार-विमर्श किया।

उत्तराखंड का विकास मॉडल: धामी बोले- विकास और पर्यावरण के बीच बना रहे संतुलन

उत्तराखंड का विकास मॉडल: धामी बोले- विकास और पर्यावरण के बीच बना रहे संतुलन

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिल्ली में विकास मॉडल और सरकार की पहलों पर प्रकाश डाला, जिसमें UCC और स्थानीय रोजगार पर जोर दिया गया।

युवा सोच से बनेगा विकसित उत्तराखण्ड, ‘मेरे सपनों का उत्तराखण्ड’ में 2.5 लाख छात्रों की भागीदारी

युवा सोच से बनेगा विकसित उत्तराखण्ड, ‘मेरे सपनों का उत्तराखण्ड’ में 2.5 लाख छात्रों की भागीदारी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में ‘मेरे सपनों का उत्तराखण्ड’ अभियान में युवाओं ने सक्रिय भागीदारी दिखाई, 140 श्रेष्ठ विचारों का होगा चयन।

केदारनाथ-हेमकुंड रोपवे से सुगम होगी तीर्थयात्रा, धार्मिक स्थलों के विकास पर जोर: CM धामी

केदारनाथ-हेमकुंड रोपवे से सुगम होगी तीर्थयात्रा, धार्मिक स्थलों के विकास पर जोर: CM धामी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड के धार्मिक स्थलों के विकास और तीर्थयात्रियों की सुविधाओं के लिए विभिन्न योजनाओं की घोषणा की।

धामी सरकार के अभियान में छात्रों की रिकॉर्ड भागीदारी, ‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’ बना आकर्षण का केंद्र

धामी सरकार के अभियान में छात्रों की रिकॉर्ड भागीदारी, ‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’ बना आकर्षण का केंद्र

उत्तराखंड में छात्रों ने ‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’ अभियान में 2.5 लाख से अधिक निबंध और सुझाव जमा किये, जिससे राज्य के विकास की नई दिशा तय होगी।

Advertisement

Uk Add यूसीसी-समानता द्वारा समरसता 01 on 23 Aug 2026