उत्तराखंड पूर्ण साक्षर राज्य

उत्तराखंड पूर्ण साक्षर राज्य घोषित, 13 फैसलों को मंजूरी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में उत्तराखंड को पूर्ण साक्षर राज्य घोषित करने का फैसला लिया गया, जिसमें राज्य की साक्षरता दर 98 प्रतिशत से अधिक है।

उत्तराखंड पूर्ण साक्षर राज्य घोषित, 13 फैसलों को मंजूरी

उत्तराखंड पूर्ण साक्षर राज्य

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में देहरादून स्थित सचिवालय में करीब 3 घंटे चली कैबिनेट बैठक में 13 प्रस्तावों पर मुहर लगी। सबसे बड़ा फैसला उत्तराखंड को पूर्ण साक्षर राज्य घोषित करने का रहा। राज्य सरकार के अनुसार प्रदेश की साक्षरता दर 98 प्रतिशत से अधिक पहुंच चुकी है, जिसके आधार पर यह निर्णय लिया गया। सरकार का मानना है कि शिक्षा के क्षेत्र में किए गए प्रयासों का सकारात्मक परिणाम सामने आ रहा है और प्रदेश ने साक्षरता के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है।

घोड़े-खच्चरों के बीमा से जुड़ा निर्णय

इसके साथ ही चारधाम यात्रा में संचालित होने वाले घोड़े-खच्चरों के बीमा से जुड़ा निर्णय भी लिया गया है। सरकार ने उनकी बीमा प्रीमियम राशि का 20 % हिस्सा वहन करने का निर्णय लिया है। उपनल कर्मियों के समान काम-समान वेतन मामले में राहत देते हुए कटऑफ तिथि को बढ़ाकर 15 अक्टूबर 2024 करने की मंजूरी दी। इसके अलावा अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल की कीमतों में बढ़ोतरी को देखते हुए लोक निर्माण विभाग की सड़कों के टेंडर में मिलने वाली दरें बढ़ाने का भी फैसला किया।

13 फैसलों पर मुहर 

  • अच्छी नस्ल की गायें बढ़ाने के लिए नई योजना 
  • चारधाम के घोड़े-खच्चरों के बीमे में सरकार देगी हिस्सा 
  • आंदोलनकारियों के आश्रितों को मिला एक और मौका 
  • सड़क बनाने वाले ठेकेदारों को राहत 
  • शराब की बोतलों पर टैक्स व्यवस्था में बदलाव 
  • खुशबूदार तेलों में मिलावट पकड़ने के लिए पांच विशेषज्ञ 
  • उत्तराखंड में होगी इंटरनेशनल हिमालयन कार रैली 
  • उपनल कर्मचारियों को बड़ी राहत 
  • आदतन अपराधियों की परिभाषा बदली जाएगी 
  • जेल अधिकारियों के लिए बनेगी नई सेवा नियमावली 
  • संस्कृत विद्यालयों के लिए नियमों में बदलाव 
  • उत्तराखंड को पूर्ण साक्षर राज्य घोषित करने की मंजूरी 
  • गोल्डन कार्ड के बकाया बिलों का भुगतान करेगी सरकारो

संबंधित सामग्री

हरिद्वार में ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ पर संतों का मंथन, धामी-शिवराज पहुंचे हरिद्वार, ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ पर चर्चा

हरिद्वार में ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ पर संतों का मंथन, धामी-शिवराज पहुंचे हरिद्वार, ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ पर चर्चा

हरिद्वार में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी और केंद्रीय मंत्री चौहान ने 'एक राष्ट्र, एक चुनाव' पर संत समाज के साथ विचार-विमर्श किया।

उत्तराखंड का विकास मॉडल: धामी बोले- विकास और पर्यावरण के बीच बना रहे संतुलन

उत्तराखंड का विकास मॉडल: धामी बोले- विकास और पर्यावरण के बीच बना रहे संतुलन

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिल्ली में विकास मॉडल और सरकार की पहलों पर प्रकाश डाला, जिसमें UCC और स्थानीय रोजगार पर जोर दिया गया।

युवा सोच से बनेगा विकसित उत्तराखण्ड, ‘मेरे सपनों का उत्तराखण्ड’ में 2.5 लाख छात्रों की भागीदारी

युवा सोच से बनेगा विकसित उत्तराखण्ड, ‘मेरे सपनों का उत्तराखण्ड’ में 2.5 लाख छात्रों की भागीदारी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में ‘मेरे सपनों का उत्तराखण्ड’ अभियान में युवाओं ने सक्रिय भागीदारी दिखाई, 140 श्रेष्ठ विचारों का होगा चयन।

केदारनाथ-हेमकुंड रोपवे से सुगम होगी तीर्थयात्रा, धार्मिक स्थलों के विकास पर जोर: CM धामी

केदारनाथ-हेमकुंड रोपवे से सुगम होगी तीर्थयात्रा, धार्मिक स्थलों के विकास पर जोर: CM धामी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड के धार्मिक स्थलों के विकास और तीर्थयात्रियों की सुविधाओं के लिए विभिन्न योजनाओं की घोषणा की।

धामी सरकार के अभियान में छात्रों की रिकॉर्ड भागीदारी, ‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’ बना आकर्षण का केंद्र

धामी सरकार के अभियान में छात्रों की रिकॉर्ड भागीदारी, ‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’ बना आकर्षण का केंद्र

उत्तराखंड में छात्रों ने ‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’ अभियान में 2.5 लाख से अधिक निबंध और सुझाव जमा किये, जिससे राज्य के विकास की नई दिशा तय होगी।

Advertisement

Uk Add यूसीसी-समानता द्वारा समरसता 01 on 23 Aug 2026