उत्तराखंड को वित्तीय सहायता

केंद्र से उत्तराखंड को मिली 2355.54 करोड़ की मंजूरी, CM धामी ने जताया आभार

केंद्र सरकार ने उत्तराखंड को 2355.54 करोड़ रुपए की वित्तीय सहायता प्रदान की, जिसे पूंजीगत निवेश और विकास कार्यों के लिए इस्तेमाल किया जाएगा।

केंद्र से उत्तराखंड को मिली 2355.54 करोड़ की मंजूरी, CM धामी ने जताया आभार

केंद्र से उत्तराखंड को मिली 2355.54 करोड़ की मंजूरी

केंद्र सरकार ने उत्तराखंड के विकास कार्यों को गति देने के लिए बड़ी आर्थिक सहायता को मंजूरी दी है। पूंजीगत निवेश के लिए राज्यों को विशेष सहायता योजना के तहत राज्य को कुल 2355.54 करोड़ रुपए स्वीकृत किए गए।

2283.60 करोड़ रुपए मंजूर

वित्त मंत्रालय की ओर से जारी आदेश के मुताबिक SASCI योजना के तहत 71.94 करोड़ रुपए स्वीकृत हुए। वहीं इसी योजना के तहत संचालित "प्राइड ऑफ हिल्स (पर्वतीय राज्यों के लिए विशेष विकास सहायता योजना)" में उत्तराखंड के लिए 2283.60 करोड़ रुपए मंजूर किए गए। केंद्र सरकार की ओर से स्वीकृत राशि में सबसे बड़ा हिस्सा प्राइड ऑफ हिल्स योजना के तहत मिला। इसके माध्यम से पर्वतीय क्षेत्रों में विकास कार्यों, आधारभूत सुविधाओं और पूंजीगत निवेश को बढ़ावा देने का उद्देश्य है। दोनों योजनाओं को मिलाकर चालू वित्तीय वर्ष 2026-27 में केंद्र से उत्तराखंड को अब तक 2355.54 करोड़ रुपए की सहायता मिली। 

CM ने जताया आभार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सहायता राशि स्वीकृत किए जाने पर केंद्र सरकार का आभार जताया उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार उत्तराखंड के विकास में लगातार मदद कर रही है। प्रदेश सरकार विकसित भारत के संकल्प के अनुरूप उत्तराखंड को अग्रणी राज्य बनाने के लिए काम कर रही है।

संबंधित सामग्री

जनता की सुविधा से कोई समझौता नहीं! CM धामी ने सड़कों की बदहाली पर ली बैठक, अक्टूबर से खुद करेंगे निरीक्षण

जनता की सुविधा से कोई समझौता नहीं! CM धामी ने सड़कों की बदहाली पर ली बैठक, अक्टूबर से खुद करेंगे निरीक्षण

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड में सड़कों की स्थिति में सुधार के लिए कड़े निर्देश दिए, जिसमें मानसून के बाद तत्काल काम शुरू करने का आदेश शामिल है।

जमाखोरों पर CM धामी का बड़ा एक्शन, किल्लत दिखाकर ज्यादा दाम वसूले तो होगी कड़ी कार्रवाई

जमाखोरों पर CM धामी का बड़ा एक्शन, किल्लत दिखाकर ज्यादा दाम वसूले तो होगी कड़ी कार्रवाई

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आवश्यक वस्तुओं की कीमतों और उपलब्धता पर सख्त निगरानी के निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विभागीय कार्यों की समीक्षा की, निर्देश जारी

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विभागीय कार्यों की समीक्षा की, निर्देश जारी

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा करते हुए जनकल्याण और समयबद्ध पूर्णता पर जोर दिया। नई योजनाओं और समग्र विकास के लिए दिशा-निर्देश दिए।

बाबा महाकाल की कृपा से सिंहस्थ-2028 का आयोजन भव्य और दिव्य होगा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

बाबा महाकाल की कृपा से सिंहस्थ-2028 का आयोजन भव्य और दिव्य होगा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सिंहस्थ 2028 के लिए उज्जैन में विकास और भव्य आयोजन की योजना बताई। इसमें संतों और स्थानीय जनता का भी योगदान होगा।

भारत बनने जा रहा है खेल महाशक्ति, मोदी कैबिनेट ने मंजूर किए 36,441 करोड़ रुपये; MP को मिलेगा बड़ा तोहफा!

भारत बनने जा रहा है खेल महाशक्ति, मोदी कैबिनेट ने मंजूर किए 36,441 करोड़ रुपये; MP को मिलेगा बड़ा तोहफा!

केंद्र सरकार ने खेलो इंडिया योजना के तहत 36,441 करोड़ रुपये के बजट की मंजूरी दी, जिससे खिलाड़ियों को व्यापक लाभ मिलेगा।

Advertisement

Uk Add पहली बार क्षेत्रीय भाषा की फिल्मो को 50% 04 on 26 Aug 2026