नई श्रमिक कल्याण योजनाएं शुरू

उत्तराखंड में नई श्रमिक कल्याण योजनाएं शुरू, CM धामी ने दिया स्वास्थ्य और शिक्षा पर जोर

उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई श्रमिक कल्याण योजनाओं की शुरुआत की, जिसमें स्वास्थ्य और शिक्षा सेवाओं को विशेष रूप से बढ़ावा दिया गया है।

उत्तराखंड में नई श्रमिक कल्याण योजनाएं शुरू,  CM धामी ने दिया स्वास्थ्य और शिक्षा पर जोर

उत्तराखंड में नई श्रमिक कल्याण योजनाएं शुरू

उत्तराखंड भवन एवं सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड में रजिस्टर्ड निर्माण श्रमिकों के लिए तमाम योजनाएं संचालित की जा रही हैं। श्रमिकों को और सहायता दिये जाने को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने तमाम नई कल्याणकारी योजनाओं का शुभारंभ किया। सीएम धामी ने श्रमिक और श्रमिक परिवारों के लिए मुख्यमंत्री स्वास्थ योजना के तहत 2 मेडिकल मोबाइल वैन का भी फ्लैग ऑफ किया। श्रमिकों को उनके कार्यस्थल और उनके आवास पर बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिल सकेगा।

श्रमिकों के लिए कल्यानकारी योजनाएं

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सरकार श्रमिक कल्याण के लिए संकल्पबद्ध होकर काम कर रही है। इसी कड़ी में आज शुरु की जा रही कल्याणकारी योजनाएं भी श्रमिकों और उनके परिवारों के जीवन को बेहतर बनाने की दिशा में बेहतर साबित होंगी। उन्होंने कहा मुख्यमंत्री पोषण योजना के जरिए जहां श्रमिक परिवारों को पोषण सहायता प्रदान की जाएगी। मुख्यमंत्री शिक्षा सामग्री योजना के जरिए श्रमिक भाई -बहनों के बच्चों को शिक्षा सामग्री दी जाएगी। 

हाईजिन किट का वितरण

सीएम धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छता अभियान से प्रेरणा लेकर शुरू की जा रही मुख्यमंत्री स्वच्छता सामग्री वितरण कार्यक्रम के जरिए श्रमिक परिवारों में हाईजिन किट का वितरण किया जाएगा। श्रमिक परिवारों के बच्चों को कौशल प्रदान करने के लिए शुरू की जा रही, मुख्यमंत्री योग एवं वेलनेस आरोग्य योजना, के तहत पात्र छात्र-छात्राओं को योग एवं वेलनेस के क्षेत्र में फ्री प्रशिक्षण दिया जाएगा। योजना के तहत हर साल 210 बच्चों को आवासीय सुविधा के साथ ट्रेनिंग दी जाएगी। इस योजना के तहत तकनीकी प्रशिक्षण ले रहे 70 युवाओं को भी प्रशिक्षण पूरा होने के बाद रोजगार से जोड़ने की भी व्यवस्था है।

44 प्रकार की जांचें निःशुल्क

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि बोर्ड पारदर्शी तरीके से काम कर रहा है। जिसका लाभ वास्तविक श्रमिकों तक पहुंच रहा है। मुख्यमंत्री श्रमिक स्वास्थ्य परीक्षण योजना के तहत शुरु मोबाइल मेडिकल वैन के जरिए विशेष स्वास्थ्य दल दूरस्थ इलाकों तक पहुंचकर श्रमिक भाई-बहनों को उनके काम एवं आवास स्थल पर ही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाएगी। इस मोबाइल मेडिकल वैन में एक्स-रे, ECG समेत 44 प्रकार की जांचें पूरी तरह निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएंगी। साथ ही इस वैन में टेली-कंसल्टेशन के जरिए विशेषज्ञ डॉक्टरों की सलाह मिलेगी। जांच के बाद 3 महीने तक उनके स्वास्थ्य की नियमित मॉनिटरिंग भी की जाएगी। इसकी शुरुआत पौड़ी गढ़वाल और चम्पावत से हो रही है, जिसे चरणबद्ध तरीके से पूरे प्रदेश में विस्तारित किया जाएगा।

संबंधित सामग्री

हरिद्वार में ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ पर संतों का मंथन, धामी-शिवराज पहुंचे हरिद्वार, ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ पर चर्चा

हरिद्वार में ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ पर संतों का मंथन, धामी-शिवराज पहुंचे हरिद्वार, ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ पर चर्चा

हरिद्वार में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी और केंद्रीय मंत्री चौहान ने 'एक राष्ट्र, एक चुनाव' पर संत समाज के साथ विचार-विमर्श किया।

उत्तराखंड का विकास मॉडल: धामी बोले- विकास और पर्यावरण के बीच बना रहे संतुलन

उत्तराखंड का विकास मॉडल: धामी बोले- विकास और पर्यावरण के बीच बना रहे संतुलन

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिल्ली में विकास मॉडल और सरकार की पहलों पर प्रकाश डाला, जिसमें UCC और स्थानीय रोजगार पर जोर दिया गया।

युवा सोच से बनेगा विकसित उत्तराखण्ड, ‘मेरे सपनों का उत्तराखण्ड’ में 2.5 लाख छात्रों की भागीदारी

युवा सोच से बनेगा विकसित उत्तराखण्ड, ‘मेरे सपनों का उत्तराखण्ड’ में 2.5 लाख छात्रों की भागीदारी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में ‘मेरे सपनों का उत्तराखण्ड’ अभियान में युवाओं ने सक्रिय भागीदारी दिखाई, 140 श्रेष्ठ विचारों का होगा चयन।

केदारनाथ-हेमकुंड रोपवे से सुगम होगी तीर्थयात्रा, धार्मिक स्थलों के विकास पर जोर: CM धामी

केदारनाथ-हेमकुंड रोपवे से सुगम होगी तीर्थयात्रा, धार्मिक स्थलों के विकास पर जोर: CM धामी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड के धार्मिक स्थलों के विकास और तीर्थयात्रियों की सुविधाओं के लिए विभिन्न योजनाओं की घोषणा की।

धामी सरकार के अभियान में छात्रों की रिकॉर्ड भागीदारी, ‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’ बना आकर्षण का केंद्र

धामी सरकार के अभियान में छात्रों की रिकॉर्ड भागीदारी, ‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’ बना आकर्षण का केंद्र

उत्तराखंड में छात्रों ने ‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’ अभियान में 2.5 लाख से अधिक निबंध और सुझाव जमा किये, जिससे राज्य के विकास की नई दिशा तय होगी।

Advertisement

Uk Add यूसीसी-समानता द्वारा समरसता 01 on 23 Aug 2026