उत्तराखंड में भारी बारिश

उत्तराखंड में भारी बारिश के कारण लैंडस्लाइड, कई यात्री फंसे, गंगा उफान पर

उत्तराखंड में अत्यधिक बारिश के चलते लैंडस्लाइड हुई हैं, जिससे राजमार्गों पर यात्री फंस गए हैं और कई स्कूल बंद कर दिए गए हैं।

उत्तराखंड में भारी बारिश के कारण लैंडस्लाइड, कई यात्री फंसे, गंगा उफान पर

उत्तराखंड में भारी बारिश के कारण लैंडस्लाइड

उत्तराखंड के सभी जिलों में बारिश जारी है। उत्तरकाशी में यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग स्यानाचट्टी के पास लैंडस्लाइड हो रही है। पहाड़ी से बड़े-बड़े पत्थर गिर रहे हैं, जिसके चलते यमुनोत्री धाम जाने वाले यात्रियों को कुछ वक्त के लिए रोक दिया गया।

गंगा का जलस्तर बढ़ा

प्रशासन ने कहा - जो यात्री से जहां हैं, वहीं सुरक्षित रहने की अपील की है। रास्ता बंद होने से करीब 1000 यात्री फंस गए हैं। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में राज्य में सामान्य से 354% ज्यादा बारिश दर्ज की गई है। पौड़ी और टिहरी में भी लैंडस्लाइड की घटनाएं हुई हैं। ऋषिकेश में गंगा का जलस्तर बढ़ गया है। त्रिवेणी घाट का आरती क्षेत्र पानी में डूब गया। हरिद्वार के रुड़की में तेज बारिश के कारण कई घरों में पानी घुस गया और कई जगह-जगह जलभराव हो गया। देहरादून-हरिद्वार नेशनल हाईवे पर बड़े गड्ढे हो गए।

कई जगहों पर लैंडस्लाइड

पौड़ी में बारिश के वजह से जगह-जगह लैंडस्लाइड हुई है। निर्माणाधीन गुमखाल-सतपुली हाईवे पर मलबा आने से रास्ता बार-बार बंद हो रहा है। JCB से मलबा हटाया जा रहा है, लेकिन बारिश के बाद फिर मलबा आ रहा है। उत्तरकाशी में गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग नालूपानी के पास और यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग स्यानाचट्टी के पास लैंडस्लाइड के कारण बंद हो गया है। वहीं, टिहरी में नेशनल हाईवे-707A पर दुकानों के पास लैंडस्लाइड हुई, जिसमें 1 मकान ढह गया। आसपास के 2 से 3 मकानों पर भी खतरा बना हुआ है।

हरिद्वार मे ंभारी बारिश

5 जिलों में बारिश की चेतावनी 

मौसम विभाग ने 5 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की। इसके तहत देहरादून, हरिद्वार, ऊधम सिंह नगर, नैनीताल और चंपावत के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। बारिश के इस अलर्ट को देखते हुए देहरादून, हरिद्वार, पिथौरागढ़, नैनीताल, ऊधम सिंह नगर, चंपावत और अल्मोड़ा के DM ने 1 से 12 तक के सभी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों को बंद रखने के आदेश दिए हैं।

संबंधित सामग्री

उत्तराखंड का विकास मॉडल: धामी बोले- विकास और पर्यावरण के बीच बना रहे संतुलन

उत्तराखंड का विकास मॉडल: धामी बोले- विकास और पर्यावरण के बीच बना रहे संतुलन

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिल्ली में विकास मॉडल और सरकार की पहलों पर प्रकाश डाला, जिसमें UCC और स्थानीय रोजगार पर जोर दिया गया।

युवा सोच से बनेगा विकसित उत्तराखण्ड, ‘मेरे सपनों का उत्तराखण्ड’ में 2.5 लाख छात्रों की भागीदारी

युवा सोच से बनेगा विकसित उत्तराखण्ड, ‘मेरे सपनों का उत्तराखण्ड’ में 2.5 लाख छात्रों की भागीदारी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में ‘मेरे सपनों का उत्तराखण्ड’ अभियान में युवाओं ने सक्रिय भागीदारी दिखाई, 140 श्रेष्ठ विचारों का होगा चयन।

केदारनाथ-हेमकुंड रोपवे से सुगम होगी तीर्थयात्रा, धार्मिक स्थलों के विकास पर जोर: CM धामी

केदारनाथ-हेमकुंड रोपवे से सुगम होगी तीर्थयात्रा, धार्मिक स्थलों के विकास पर जोर: CM धामी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड के धार्मिक स्थलों के विकास और तीर्थयात्रियों की सुविधाओं के लिए विभिन्न योजनाओं की घोषणा की।

धामी सरकार के अभियान में छात्रों की रिकॉर्ड भागीदारी, ‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’ बना आकर्षण का केंद्र

धामी सरकार के अभियान में छात्रों की रिकॉर्ड भागीदारी, ‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’ बना आकर्षण का केंद्र

उत्तराखंड में छात्रों ने ‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’ अभियान में 2.5 लाख से अधिक निबंध और सुझाव जमा किये, जिससे राज्य के विकास की नई दिशा तय होगी।

हरिद्वार में CM धामी का कांग्रेस पर हमला, बोले- बदलते भारत के साथ बदलने होंगे नियम

हरिद्वार में CM धामी का कांग्रेस पर हमला, बोले- बदलते भारत के साथ बदलने होंगे नियम

हरिद्वार में पुष्कर सिंह धामी ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर आरोप लगाते हुए कई मुद्दों पर बात की। उन्होंने निर्वाण दिवस पर संतों को श्रद्धांजलि भी दी।

Advertisement

Uk Add यूसीसी-समानता द्वारा समरसता 01 on 23 Aug 2026