पेपर लीक मामले में नया खुलासा

UTU के पेपर लीक मामले में बड़ा खुलासा, आरोपी पर पहले भी पेपर लीक करने का आरोप

उत्तराखंड टेक्निकल यूनिवर्सिटी में पेपर लीक की जांच में असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. आशीष कुमार गुप्ता गिरफ्तार। पेपर लीक का खुलासा ईमेल के जरिए हुआ।

UTU के पेपर लीक मामले में बड़ा खुलासा, आरोपी पर पहले भी पेपर लीक करने का आरोप

UTU के पेपर लीक मामले में बड़ा खुलासा

उत्तराखंड टेक्निकल यूनिवर्सिटीके पेपर लीक मामले में जांच आगे बढ़ने के साथ नए खुलासे हो रहे हैं। पुलिस की जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. आशीष कुमार गुप्ता पहले भी यूनिवर्सिटी के पेपर तैयार कर चुका है। सूत्रों के अनुसार, आरोपी 2010 से देहरादून के 4 बड़े कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर रहा। सबसे हैरानी की बात यह है कि आरोपी 2010 में भी असिस्टेंट प्रोफेसर था और जुलाई 2026 तक भी इसी पद पर बना हुआ है।

16 सालों से कर रहा पेपर तैयार

इन 16 सालों में उसने कई बार पेपर तैयार किए, जिन्हें UTU के प्रश्नपत्रों में शामिल किया गया। लेकिन 2019 से उसकी भूमिका अधिक सामने आ रही है, जब उसने शिवालिक कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में नौकरी जॉइन की। जांच एजेंसियों को शक है कि पहले आयोजित परीक्षाओं में भी पेपर लीक हुए हो सकते हैं। इसी वजह से अब पुराने एग्जाम भी जांच के दायरे में आ गए हैं। इस मामले में डॉ. आशीष कुमार गुप्ता को गिरफ्तार किया गया है।

पेपर लीक का खुलासा 

आरोपी के खिलाफ BNS की धारा 316, 318(4) और 61(2) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मोबाइल, लैपटॉप, E Mail, व्हाट्सएप चैट और अन्य डिजिटल साक्ष्यों की फॉरेंसिक जांच करा रही है। इस पूरे मामले की सबसे बड़ी बात यह है कि पेपर लीक का खुलासा यूनिवर्सिटी के किसी इंटरनल ऑडिट, मॉनिटरिंग सिस्टम या परीक्षा नियंत्रण व्यवस्था से नहीं हुआ। मामला एक गुमनाम मेल के जरिए सामने आया। 8 जुलाई को मशीन लर्निंग एंड इंटरनेट ऑफ थिंग्स सबजेक्ट की परीक्षा हुई थी। परीक्षा के बाद विश्वविद्यालय को एक अज्ञात मेल मिला।

कैसे हुआ खुलासा?

ईमेल में आरोप लगाया गया कि पेपर तैयार करने वाले प्रोफेसर ने 3 जुलाई की रात 22 छात्रों के एक वॉट्सएप ग्रुप में परीक्षा के महत्वपूर्ण प्रश्न भेजे थे। यूनिवर्सिटी ने जब मेल में बताए गए प्रश्नों का मूल प्रश्नपत्र से मिलान किया तो वे पूरी तरह मेल खा गए। जांच के दौरान पता चला कि आरोपी ने 24 जून को आयोजित इलेक्ट्रोमैग्नेटिक फील्ड थ्योरी विषय का प्रश्नपत्र भी तैयार किया था। हालांकि उस परीक्षा में पेपर लीक की सीधी शिकायत नहीं मिली थी, लेकिन शक के आधार पर UTU ने एहतियाती कदम उठाते हुए उस परीक्षा को भी रद्द कर दिया।

संबंधित सामग्री

जालंधर हाइट्स में छात्रा ने सुसाइड किया:10वीं मंजिल से लगाई छलांग, BA फाइनल में कर रही थी पढ़ाई

जालंधर हाइट्स में छात्रा ने सुसाइड किया:10वीं मंजिल से लगाई छलांग, BA फाइनल में कर रही थी पढ़ाई

जालंधर में BA की छात्रा महकप्रीत कौर ने 10वीं मंजिल से छलांग लगाई। परिवार के अनुसार, वह डिप्रेशन का इलाज करा रही थी। पुलिस सुसाइड की जांच कर रही है।

महाकाल मंदिर के बाहर श्रद्धालुओं पर लोहे की ट्रे से हमला! महिलाओं से धक्का-मुक्की का VIDEO वायरल

महाकाल मंदिर के बाहर श्रद्धालुओं पर लोहे की ट्रे से हमला! महिलाओं से धक्का-मुक्की का VIDEO वायरल

महाकाल मंदिर के पास शिवम रेस्टोरेंट में श्रद्धालुओं और स्टाफ के बीच मारपीट हुई। इस घटना का वीडियो वायरल हो रहा है, और पुलिस अभी जांच कर रही है।

5 करोड़ की मांग के आरोप पर पंजाब CM मान की पत्नी ने पूर्व जज को दिया कानूनी नोटिस, 24 घंटे में माफी की मांग

5 करोड़ की मांग के आरोप पर पंजाब CM मान की पत्नी ने पूर्व जज को दिया कानूनी नोटिस, 24 घंटे में माफी की मांग

पंजाब के मुख्यमंत्री की पत्नी गुरप्रीत कौर ने पूर्व न्यायाधीश को कानूनी नोटिस भेजकर उनसे 24 घंटे में माफी की मांग की है। रेप केस में 5 करोड़ रुपये मांगने का आरोप लगा था।

भोपाल हत्याकांड: तीन बार तालाब खंगाला, फिर भी नहीं मिले किशोर के अंग, 12 लाख के ट्रांजैक्शन की भी जांच

भोपाल हत्याकांड: तीन बार तालाब खंगाला, फिर भी नहीं मिले किशोर के अंग, 12 लाख के ट्रांजैक्शन की भी जांच

भोपाल में 17 वर्षीय किशोर की हत्या के मामले में पुलिस आर्थिक लालच के एंगल से जांच कर रही है। आरोपियों के बैंक खाते और डिजिटल गतिविधियां खंगाली जा रही हैं।

IGKV पेपर लीक: प्रोफेसर निकला मास्टरमाइंड, लिफाफे में छेद कर रिकॉर्ड किया प्रश्नपत्र

IGKV पेपर लीक: प्रोफेसर निकला मास्टरमाइंड, लिफाफे में छेद कर रिकॉर्ड किया प्रश्नपत्र

रायपुर में IGKV के B.Sc. कृषि पाठ्यक्रम के पेपर लीक मामले में प्रोफेसर सहित 6 आरोपी गिरफ्तार, दो अभी फरार। पुलिस ने वीडियो रिकॉर्डिंग डिवाइस समेत सबूत जब्त किए।

Advertisement

Uk Add यूसीसी-समानता द्वारा समरसता 01 on 23 Aug 2026