सोमनाथ स्वाभिमान पर्व शुरू

उत्तराखंड से सोमनाथ के लिए विशेष आस्था ट्रेन रवाना, CM धामी ने दिखाई हरी झंड़ी

उत्तराखंड सरकार ने 'सोमनाथ स्वाभिमान पर्व' के तहत हर्रावाला से सोमनाथ धाम के लिए विशेष आस्था ट्रेन रवाना की। इस यात्रा में 720 श्रद्धालु शामिल हैं।

उत्तराखंड से सोमनाथ के लिए विशेष आस्था ट्रेन रवाना, CM धामी ने दिखाई हरी झंड़ी

उत्तराखंड से सोमनाथ के लिए विशेष आस्था ट्रेन रवाना

उत्तराखंड सरकार के संस्कृति विभाग की ओर से 'सोमनाथ स्वाभिमान पर्व' के तहत हर्रावाला (देहरादून) से गुजरात के वेरावल स्थित सोमनाथ धाम के लिए विशेष आस्था ट्रेन रवाना हो गई। इस यात्रा में प्रदेश के सभी 13 जिलों से आए 720 श्रद्धालु, संत और स्थानीय प्रतिनिधि शामिल हैं।

विशेष रेल यात्रा

सोमनाथ मंदिर पर हुए पहले आक्रमण के 1000 साल और मंदिर के पुनरुद्धार के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित इस विशेष रेल यात्रा को हर्रावाला रेलवे स्टेशन से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यात्रा के साथ उत्तराखंड के सभी 13 जिलों से जल कलश भी सोमनाथ धाम भेजे गए। संस्कृति विभाग ने रेलवे और IRCTC के सहयोग से यात्रा की सभी व्यवस्थाएं पहले ही पूरी कर ली थीं।

9 लाख रुपये का अग्रिम भुगतान

संस्कृति विभाग के निदेशक प्रदीप जोशी ने 8 जुलाई को मुरादाबाद मंडल के मंडलीय रेल प्रबंधक को पत्र भेजकर यात्रा की व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने का अनुरोध किया था। उत्तर क्षेत्र IRCTC, लखनऊ के अनुरोध पर विभाग ने ट्रेन की रिफंडेबल सिक्योरिटी डिपॉजिट के रूप में 9 लाख रुपये का अग्रिम भुगतान भी किया था, ताकि यात्रा संचालन में किसी तरह की बाधा न आए। विशेष आस्था ट्रेन में शामिल सभी श्रद्धालुओं के लिए रेल यात्रा, भोजन और ठहरने की व्यवस्था निःशुल्क की गई। यात्रा के दौरान सुबह का नाश्ता, दोपहर और रात्रि भोजन, पीने का पानी, चाय-कॉफी, शीतल पेय, छाछ और पैक्ड नारियल पानी की सुविधा दी रही है। ट्रेन में जरूरी स्टाफ और नामित अधिकारियों की भी तैनाती की गई है। 

'एक भारत, श्रेष्ठ भारत' 

यह विशेष रेल यात्रा सोमनाथ मंदिर पर हुए पहले आक्रमण के 1000 साल और मंदिर के पुनरुद्धार के 75 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित की गई है। यात्रा के साथ उत्तराखंड के सभी 13 जिलों से जल कलश भी सोमनाथ धाम भेजे गए। प्रदेश सरकार के अनुसार यह आयोजन 'एक भारत, श्रेष्ठ भारत' की भावना को मजबूत करने के साथ सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत से लोगों को जोड़ने का प्रयास है।

संबंधित सामग्री

उत्तराखंड का विकास मॉडल: धामी बोले- विकास और पर्यावरण के बीच बना रहे संतुलन

उत्तराखंड का विकास मॉडल: धामी बोले- विकास और पर्यावरण के बीच बना रहे संतुलन

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिल्ली में विकास मॉडल और सरकार की पहलों पर प्रकाश डाला, जिसमें UCC और स्थानीय रोजगार पर जोर दिया गया।

युवा सोच से बनेगा विकसित उत्तराखण्ड, ‘मेरे सपनों का उत्तराखण्ड’ में 2.5 लाख छात्रों की भागीदारी

युवा सोच से बनेगा विकसित उत्तराखण्ड, ‘मेरे सपनों का उत्तराखण्ड’ में 2.5 लाख छात्रों की भागीदारी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में ‘मेरे सपनों का उत्तराखण्ड’ अभियान में युवाओं ने सक्रिय भागीदारी दिखाई, 140 श्रेष्ठ विचारों का होगा चयन।

केदारनाथ-हेमकुंड रोपवे से सुगम होगी तीर्थयात्रा, धार्मिक स्थलों के विकास पर जोर: CM धामी

केदारनाथ-हेमकुंड रोपवे से सुगम होगी तीर्थयात्रा, धार्मिक स्थलों के विकास पर जोर: CM धामी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड के धार्मिक स्थलों के विकास और तीर्थयात्रियों की सुविधाओं के लिए विभिन्न योजनाओं की घोषणा की।

धामी सरकार के अभियान में छात्रों की रिकॉर्ड भागीदारी, ‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’ बना आकर्षण का केंद्र

धामी सरकार के अभियान में छात्रों की रिकॉर्ड भागीदारी, ‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’ बना आकर्षण का केंद्र

उत्तराखंड में छात्रों ने ‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’ अभियान में 2.5 लाख से अधिक निबंध और सुझाव जमा किये, जिससे राज्य के विकास की नई दिशा तय होगी।

हरिद्वार में CM धामी का कांग्रेस पर हमला, बोले- बदलते भारत के साथ बदलने होंगे नियम

हरिद्वार में CM धामी का कांग्रेस पर हमला, बोले- बदलते भारत के साथ बदलने होंगे नियम

हरिद्वार में पुष्कर सिंह धामी ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर आरोप लगाते हुए कई मुद्दों पर बात की। उन्होंने निर्वाण दिवस पर संतों को श्रद्धांजलि भी दी।

Advertisement

Uk Add यूसीसी-समानता द्वारा समरसता 01 on 23 Aug 2026