वनकर्मियों की सुरक्षा प्रशिक्षण

मध्य प्रदेश में कब्जा हटाने के दौरान पिटने वाले वन विभाग को ट्रेनिंग देगा पुलिस विभाग

मध्य प्रदेश में वन विभाग की टीमों पर हमले बढ़ने के कारण, पुलिस विभाग अब वनकर्मियों को भीड़ नियंत्रण और सुरक्षा प्रशिक्षण प्रदान करेगा।

मध्य प्रदेश में कब्जा हटाने के दौरान पिटने वाले वन विभाग को ट्रेनिंग देगा पुलिस विभाग

मध्य प्रदेश में अतिक्रमण हटाने और वन अपराधों की कार्रवाई के दौरान लगातार हो रहे हमलों को देखते हुए वन विभाग ने बड़ा कदम उठाया है। अब वनकर्मियों को भीड़ नियंत्रण (माब कंट्रोल) और विवाद की स्थिति से निपटने की ट्रेनिंग पुलिस विभाग देगा। वन विभाग ने इसके लिए पुलिस के इंटेलिजेंस विंग को पत्र लिखकर प्रशिक्षण की व्यवस्था कराने का अनुरोध किया है।

वन विभाग की टीमों पर हमले के मामले

दरअसल, पिछले कुछ समय में प्रदेश के कई जिलों में अतिक्रमण हटाने गई वन विभाग की टीमों पर हमले के मामले सामने आए हैं। बुरहानपुर, खंडवा, डिंडोरी समेत कई जिलों में कार्रवाई के दौरान वनकर्मियों को विरोध और हिंसा का सामना करना पड़ा। कुछ मामलों में तो बड़ी संख्या में लोगों ने वनकर्मियों को घेर लिया और उनके साथ मारपीट तक की गई।

सुरक्षित रखने का प्रशिक्षण दिया जाना जरूरी

वन विभाग का कहना है कि कई बार कर्मचारी बिना पर्याप्त सुरक्षा संसाधनों, बजट और हथियारों के अतिक्रमण हटाने और वन अपराध रोकने की कार्रवाई करते हैं। ऐसे में जंगल क्षेत्रों में अपराधियों या भीड़ से सामना होने पर स्थिति संभालना चुनौतीपूर्ण हो जाता है।

वन विभाग के अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक अमित कुमार दुबे ने पुलिस विभाग को भेजे पत्र में कहा है कि वन अपराध, अवैध अतिक्रमण और सामूहिक अवैध कटाई रोकने के दौरान वन अमले पर हमले की घटनाएं बढ़ रही हैं। उन्होंने लिखा कि कर्मचारियों को अपराधियों के समूह से संवाद करने, तनावपूर्ण हालात नियंत्रित करने और हमले की स्थिति में खुद को सुरक्षित रखने का प्रशिक्षण दिया जाना जरूरी है।

वन अपराधों के खिलाफ कार्रवाई कर सकेंगे

पत्र में विशेष रूप से मुरैना, शिवपुरी, देवास, खंडवा और बुरहानपुर जिलों के वन कर्मचारियों को प्राथमिकता के आधार पर माब कंट्रोल ट्रेनिंग देने की बात कही गई है। साथ ही पुलिस विभाग से मास्टर ट्रेनर उपलब्ध कराने और प्रशिक्षण कार्यक्रम की पूरी जानकारी साझा करने का आग्रह किया गया है।

वन विभाग को उम्मीद है कि पुलिस की विशेषज्ञता से वनकर्मी ज्यादा सुरक्षित तरीके से अतिक्रमण हटाने और वन अपराधों के खिलाफ कार्रवाई कर सकेंगे।

संबंधित सामग्री

MP में रक्षाबंधन से पहले CNG महंगी, भोपाल में ₹1.50 बढ़े दाम,97.50 रुपए किलो हुआ रेट, अवंतिका-गेल पहले ही बढ़ा चुके

MP में रक्षाबंधन से पहले CNG महंगी, भोपाल में ₹1.50 बढ़े दाम,97.50 रुपए किलो हुआ रेट, अवंतिका-गेल पहले ही बढ़ा चुके

मध्य प्रदेश में रक्षाबंधन से पहले CNG की कीमतें बढ़ीं, भोपाल में नया रेट ₹97.50 प्रति किलो हुआ। इससे वाहन चालकों पर आर्थिक असर पड़ सकता है।

MP में Ease of Doing Business Act 2026 लागू, अफसरों पर लगेगा जुर्माना!

MP में Ease of Doing Business Act 2026 लागू, अफसरों पर लगेगा जुर्माना!

मध्य प्रदेश में नया ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस अधिनियम 2026’ लागू किया गया, जिससे उद्योग स्थापना में आसानी होगी और अधिकारियों पर जुर्माना लगेगा।

सीएम डॉ. मोहन 24 को करेंगे राज्य स्तरीय कॉन्क्लेव का शुभारंभ, समृद्ध मध्यप्रदेश @2047 पर होगी चर्चा

सीएम डॉ. मोहन 24 को करेंगे राज्य स्तरीय कॉन्क्लेव का शुभारंभ, समृद्ध मध्यप्रदेश @2047 पर होगी चर्चा

CM डॉ. मोहन यादव ने भोपाल में राज्य स्तरीय कॉन्क्लेव का शुभारंभ किया, जहाँ 'समृद्ध मध्यप्रदेश@2047' पर चर्चा होगी।

अन्नदाता के लिए छेड़ा नया अभियान, सीएम डॉ. मोहन बोले- किसान अपनी फार्मर आईडी जरूर बनवाएं

अन्नदाता के लिए छेड़ा नया अभियान, सीएम डॉ. मोहन बोले- किसान अपनी फार्मर आईडी जरूर बनवाएं

मध्यप्रदेश सरकार ने किसानों के लिए फार्मर आईडी और शून्य ब्याज पर खाद उपलब्ध कराने की योजना शुरू की। किसानों को अब अधिक सुविधाएं और समर्थन मिलेगा।

सीएम डॉ. मोहन ने सबके सामने रखा विकास का रोडमैप, बताया आज किस ऊंचाई पर है एमपी

सीएम डॉ. मोहन ने सबके सामने रखा विकास का रोडमैप, बताया आज किस ऊंचाई पर है एमपी

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री ने वर्ल्ड लीडर्स फोरम में प्रदेश के विकास और निवेश संभावनाओं पर विस्तृत चर्चा की।

Advertisement

Uk Add यूसीसी-समानता द्वारा समरसता 01 on 23 Aug 2026