योगी ने की कामदगिरि परिक्रमा

चित्रकूट में सीएम योगी ने की कामदगिरि परिक्रमा, बरहा हनुमान मंदिर में किए दर्शन

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चित्रकूट में कामदगिरि परिक्रमा की और बरहा हनुमान मंदिर में पूजा की। परिक्रमा के दौरान उन्होंने बंदरों को चना खिलाया और श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा की।

By : नरेंद्र सिंह
चित्रकूट में सीएम योगी ने की कामदगिरि परिक्रमा, बरहा हनुमान मंदिर में किए दर्शन

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार सुबह धार्मिक नगरी चित्रकूट पहुंचकर भगवान कामतानाथ (कामदगिरि) के दर्शन किए और विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इसके बाद उन्होंने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच करीब 5 किलोमीटर लंबी पवित्र कामदगिरि परिक्रमा पूरी की।

बरहा हनुमान मंदिर में की पूजा,बंदरों को खिलाया चना

मुख्यमंत्री योगी सुबह करीब 7:10 बजे बरहा हनुमान मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि और जनकल्याण की कामना की। दर्शन के बाद वे पैदल ही कामदगिरि परिक्रमा मार्ग पर निकले। परिक्रमा के दौरान मुख्यमंत्री ने रास्ते में मौजूद बंदरों को चना खिलाया। बड़ी संख्या में मौजूद श्रद्धालुओं ने उन पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। पूरे मार्ग पर 'जय श्रीराम' और 'जय कामतानाथ' के जयघोष गूंजते रहे, जिससे धार्मिक माहौल और भी भक्तिमय हो गया।

सुरक्षा के रहे कड़े इंतजाम

मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर पूरे कामदगिरि परिक्रमा मार्ग और मंदिर परिसर में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। पुलिस और प्रशासन के अधिकारी लगातार निगरानी में रहे, जबकि साधु-संत भी परिक्रमा के दौरान मुख्यमंत्री के साथ मौजूद रहे।कामदगिरि की परिक्रमा पूरी करने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने निर्धारित कार्यक्रम के तहत बांदा के लिए रवाना हो गए। उनके चित्रकूट आगमन को लेकर स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला।

संबंधित सामग्री

CM योगी ने शहीद गुलाब सिंह लोधी को अर्पित की श्रद्धांजलि कहा- राज्य सरकार स्वाधीनता संग्राम सेनानियों और…

CM योगी ने शहीद गुलाब सिंह लोधी को अर्पित की श्रद्धांजलि कहा- राज्य सरकार स्वाधीनता संग्राम सेनानियों और…

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी ने लखनऊ में शहीद गुलाब सिंह लोधी के बलिदान दिवस पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी और उन्नाव में स्मारकों के नामकरण की घोषणा की।

रक्षाबंधन पर CM योगी का तोहफा! बहनों के लिए बसों में फ्री सफर

रक्षाबंधन पर CM योगी का तोहफा! बहनों के लिए बसों में फ्री सफर

रक्षाबंधन के अवसर पर, उत्तर प्रदेश की महिलाएं 27 से 28 अगस्त तक मुफ्त बस यात्रा का लाभ उठा सकेंगी, योगी आदित्यनाथ की घोषणा।

सीएम योगी देंगे बड़ा तोहफा, पीएम पोषण रसोइयों को सम्मान के साथ मिलेगा कैशलेस मेडिकल कार्ड

सीएम योगी देंगे बड़ा तोहफा, पीएम पोषण रसोइयों को सम्मान के साथ मिलेगा कैशलेस मेडिकल कार्ड

23 अगस्त 2026 को, लखनऊ में योगी आदित्यनाथ रसोइयों को पीएम पोषण योजना के तहत सम्मानित करेंगे, साथ ही स्वास्थ्य और सुरक्षा किट भी वितरित किए जाएंगे.

चीनी की जमाखोरी पर यूपी सरकार सख्त,400 टन से ज्यादा स्टॉक पर कार्रवाई

चीनी की जमाखोरी पर यूपी सरकार सख्त,400 टन से ज्यादा स्टॉक पर कार्रवाई

उत्तर प्रदेश सरकार ने त्योहारी सीजन से पहले चीनी की बढ़ती कीमतों को देखते हुए जमाखोरी और कालाबाजारी पर निगरानी बढ़ाई है।

‘सुपरपावर’ बनने की दिशा में बड़ा कदम! CM योगी बोले- भारत-जापान साथ आए तो खुलेंगे नई संभावनाओं के द्वार

‘सुपरपावर’ बनने की दिशा में बड़ा कदम! CM योगी बोले- भारत-जापान साथ आए तो खुलेंगे नई संभावनाओं के द्वार

लखनऊ में, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जापानी प्रतिनिधिमंडल के साथ मुलाकात कर भारत-जापान के बीच सहयोग, निवेश और सांस्कृतिक संबंधों को मजबूत करने पर चर्चा की।

Advertisement

Uk Add यूसीसी-समानता द्वारा समरसता 01 on 23 Aug 2026