योगी ने लोधेश्वर महादेव में पूजा की

मुख्यमंत्री योगी ने लोधेश्वर महादेव मंदिर में पूजा की, विकास परियोजनाएं शुरू

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बाराबंकी के लोधेश्वर महादेव मंदिर में पूजा की और 82 विकास परियोजनाओं की शुरुआत की। सपा और कांग्रेस पर कटाक्ष किया।

मुख्यमंत्री योगी ने लोधेश्वर महादेव मंदिर में पूजा की, विकास परियोजनाएं शुरू

सीएम योगी ने की पूजा और विकास योजना शुरू

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बाराबंकी के रामनगर स्थित प्रसिद्ध लोधेश्वर महादेव धाम में भगवान शिव का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की। इसके बाद उन्होंने लोधेश्वर महादेवा कॉरिडोर की आधारशिला रखी और दरियाबाद में करीब 550 करोड़ रुपये की लागत वाली 82 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी ने समाजवादी पार्टी पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि जो लोग प्रदेश की विरासत के विरोधी हैं, वही विकास के भी सबसे बड़े विरोधी हैं।

"देख सपाई, बिटिया घबराई"

मुख्यमंत्री योगी ने आरोप लगाया कि समाजवादी पार्टी महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान के प्रति हमेशा उदासीन रही है। सपा शासन में महिलाओं की सुरक्षा सबसे बड़ी चुनौती थी और आज भी लोग उस दौर को भूले नहीं हैं। "देख सपाई, बिटिया घबराई", यह सिर्फ नारा नहीं बल्कि पिछली सरकार की कार्यशैली का आइना है। CM योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस लूट करने वाली और समाजवादी पार्टी डकैती डालने वाली पार्टी है। इनसे सतर्क रहेंगे तो हमेशा फायदे में रहेंगे। 1947 में देश आजाद हो गया था, लेकिन महादेव धाम तक आजादी की रोशनी नहीं पहुंच सकी। सालों तक यहां के विकास की किसी ने सुध नहीं ली। सपा की सरकारें कब्रिस्तानों की बाउंड्रीवाल बनाने में व्यस्त रहीं, लेकिन उन्हें लोधेश्वर महादेव धाम के विकास की चिंता नहीं हुई।

UP की बदलती तस्वीर

बाराबंकी के हॉकी खिलाड़ी के.डी. सिंह 'बाबू' का उल्लेख करते हुए कहा कि CM ने देश को ओलंपिक में गौरव दिलाया, लेकिन उनकी हवेली तक बिकने की नौबत आ गई। कांग्रेस और समाजवादी पार्टी की सरकारों ने इस दिशा में कोई पहल नहीं की। मुख्यमंत्री योगी ने कानून-व्यवस्था और औद्योगिक विकास का जिक्र करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी के शासन में तमंचे और कट्टे बनते थे, जबकि आज UP में लखनऊ में ब्रह्मोस मिसाइल का निर्माण हो रहा है। यह राज्य की बदलती तस्वीर और बेहतर कानून-व्यवस्था का परिणाम है। 

संबंधित सामग्री

CM योगी ने शहीद गुलाब सिंह लोधी को अर्पित की श्रद्धांजलि कहा- राज्य सरकार स्वाधीनता संग्राम सेनानियों और…

CM योगी ने शहीद गुलाब सिंह लोधी को अर्पित की श्रद्धांजलि कहा- राज्य सरकार स्वाधीनता संग्राम सेनानियों और…

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी ने लखनऊ में शहीद गुलाब सिंह लोधी के बलिदान दिवस पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी और उन्नाव में स्मारकों के नामकरण की घोषणा की।

रक्षाबंधन पर CM योगी का तोहफा! बहनों के लिए बसों में फ्री सफर

रक्षाबंधन पर CM योगी का तोहफा! बहनों के लिए बसों में फ्री सफर

रक्षाबंधन के अवसर पर, उत्तर प्रदेश की महिलाएं 27 से 28 अगस्त तक मुफ्त बस यात्रा का लाभ उठा सकेंगी, योगी आदित्यनाथ की घोषणा।

सीएम योगी देंगे बड़ा तोहफा, पीएम पोषण रसोइयों को सम्मान के साथ मिलेगा कैशलेस मेडिकल कार्ड

सीएम योगी देंगे बड़ा तोहफा, पीएम पोषण रसोइयों को सम्मान के साथ मिलेगा कैशलेस मेडिकल कार्ड

23 अगस्त 2026 को, लखनऊ में योगी आदित्यनाथ रसोइयों को पीएम पोषण योजना के तहत सम्मानित करेंगे, साथ ही स्वास्थ्य और सुरक्षा किट भी वितरित किए जाएंगे.

हरिद्वार में CM धामी का कांग्रेस पर हमला, बोले- बदलते भारत के साथ बदलने होंगे नियम

हरिद्वार में CM धामी का कांग्रेस पर हमला, बोले- बदलते भारत के साथ बदलने होंगे नियम

हरिद्वार में पुष्कर सिंह धामी ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर आरोप लगाते हुए कई मुद्दों पर बात की। उन्होंने निर्वाण दिवस पर संतों को श्रद्धांजलि भी दी।

चीनी की जमाखोरी पर यूपी सरकार सख्त,400 टन से ज्यादा स्टॉक पर कार्रवाई

चीनी की जमाखोरी पर यूपी सरकार सख्त,400 टन से ज्यादा स्टॉक पर कार्रवाई

उत्तर प्रदेश सरकार ने त्योहारी सीजन से पहले चीनी की बढ़ती कीमतों को देखते हुए जमाखोरी और कालाबाजारी पर निगरानी बढ़ाई है।

Advertisement

Uk Add यूसीसी-समानता द्वारा समरसता 01 on 23 Aug 2026