युवाओं का उग्र प्रदर्शन देहरादून में

देहरादून में प्रदर्शन, पुलिस से झड़प, बच्चे बोले- हम आतंकवादी नहीं

देहरादून में युवाओं ने भर्ती प्रक्रियाओं की मांग और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे के लिए सचिवालय के सामने प्रदर्शन किया।

देहरादून में प्रदर्शन, पुलिस से झड़प, बच्चे बोले- हम आतंकवादी नहीं

देहरादून में प्रदर्शन, पुलिस से झड़प

देहरादून में विभिन्न मांगों को लेकर युवाओं और राजनीतिक संगठनों का जबरदस्त प्रदर्शन किया। उत्तराखंड बेरोजगार संघ के बैनर तले युवाओं ने 'कॉकरोच जनता पार्टी' की तर्ज पर प्रदेश सरकार और केंद्र के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। भर्ती प्रक्रियाओं को जल्द शुरू कराने और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर युवाओं और विभिन्न राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं ने सचिवालय कूच किया।

पुलिस से झड़प

इस दौरान सचिवालय से पहले ही पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच तीखी बहस, धक्का-मुक्की और उग्र झड़प हुई। सचिवालय की ओर बढ़ रहे गुस्साएं छात्रों को पुलिस ने भारी बैरिकेडिंग लगाकर रोकने का प्रयास किया। इस दौरान युवा बैरिकेड्स हटाकर और उन पर चढ़कर आगे बढ़ने का प्रयास करने लगे, जिससे माहौल बेहद तनावपूर्ण हो गया। सचिवालय कूच के साथ ही दून में एक और प्रदर्शन देखने को मिला। स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (SFI) और आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने गांधी पार्क के सामने जोरदार प्रदर्शन किया। 

हम आतंकवादी नहीं

इस दौरान छात्रों ने सोनम वांगचुक का समर्थन किया और कहा कि हम आतंकवादी नहीं हैं। हम इस देश के नागरिक हैं। प्रदर्शनकारी छात्रों ने कहा कि वे वांगचुक की मांगों और उनके संघर्ष के साथ मजबूती से खड़े हैं। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग और अन्य लंबित भर्ती परीक्षाओं को लेकर छात्रों का कहना है कि लंबे वक्त से प्रक्रियाएं अटकी होने के कारण हजारों युवाओं का भविष्य अधर में लटका है। 

प्रदर्शनकारियों की मांग

प्रदर्शनकारियों की मुख्य मांगे निम्नलिखित हैं

  • UKPSC JE और AE भर्ती का नया विज्ञापन तुरंत जारी किया जाए।
  • उत्तराखंड पुलिस भर्ती की वेटिंग लिस्ट बिना देरी जारी हो।
  • रुकी हुई सभी लंबित भर्तियां शुरू हों और नियमित भर्ती कैलेंडर घोषित किया जाए।
  • भर्ती परीक्षाओं में हुई कथित धांधली और भ्रष्टाचार की निष्पक्ष जांच कराई जाए।
  • केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र अपने पद से इस्तीफा दें।

संबंधित सामग्री

सहस्त्रधारा में हादसा: नहाते समय तेज बहाव में बहा दिल्ली का पर्यटक, 2 किमी दूर मिला शव

सहस्त्रधारा में हादसा: नहाते समय तेज बहाव में बहा दिल्ली का पर्यटक, 2 किमी दूर मिला शव

देहरादून के सहस्त्रधारा में नहाते समय दिल्ली के 50 वर्षीय पर्यटक तेज पानी के बहाव में बह गया। एसडीआरएफ ने शव को बरामद किया।

युवा सोच से बनेगा विकसित उत्तराखण्ड, ‘मेरे सपनों का उत्तराखण्ड’ में 2.5 लाख छात्रों की भागीदारी

युवा सोच से बनेगा विकसित उत्तराखण्ड, ‘मेरे सपनों का उत्तराखण्ड’ में 2.5 लाख छात्रों की भागीदारी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में ‘मेरे सपनों का उत्तराखण्ड’ अभियान में युवाओं ने सक्रिय भागीदारी दिखाई, 140 श्रेष्ठ विचारों का होगा चयन।

कंप्यूटर ऑपरेटर से मुख्यमंत्री तक; हरियाणा CM सैनी ने सुनाई संघर्ष की कहानी, बोले- मेरे सफर में कोई लिफ्ट नहीं थी

कंप्यूटर ऑपरेटर से मुख्यमंत्री तक; हरियाणा CM सैनी ने सुनाई संघर्ष की कहानी, बोले- मेरे सफर में कोई लिफ्ट नहीं थी

नायब सिंह सैनी ने बताया कि कैसे उन्होंने बिना किसी शॉर्टकट के राजनीतिक सफलता हासिल की, 1996 से लेकर मुख्यमंत्री बनने तक का सफर।

रोजाना एनर्जी ड्रिंक पीना कितना सही? जानें इसके असर …

रोजाना एनर्जी ड्रिंक पीना कितना सही? जानें इसके असर …

युवाओं में एनर्जी ड्रिंक्स का उपयोग बढ़ रहा है, जिससे नींद, थकान और दिल की समस्याओं के साथ-साथ चीनी की अधिक मात्रा के प्रभाव भी दिखाई दे रहे हैं।

महिला उद्यमिता को नई उड़ान, CM धामी ने किया ‘उद्यमशाला चौपाल-2026’ का शुभारंभ

महिला उद्यमिता को नई उड़ान, CM धामी ने किया ‘उद्यमशाला चौपाल-2026’ का शुभारंभ

उत्तराखंड सरकार ने 'मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना' के तहत ग्रामीण महिलाओं व युवाओं के स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए कई पहल की हैं।

Advertisement

Uk Add यूसीसी-समानता द्वारा समरसता 01 on 23 Aug 2026