25 जून को है निर्जला एकादशी, भूलकर न करें ये काम...
Don't Do Mistake On Nirjala Ekadashi: निर्जला एकादशी को हिंदू धर्म में सबसे पवित्र और उत्तम एकादशी माना जाता है। मान्यता है कि, इस एक व्रत से पूरे साल की 24 एकादशियों के बराबर पुण्य फल मिलता है। इस दिन बिना जल ग्रहण किए विष्णु भगवान की पूजा की जाती है, जिससे मोक्ष प्राप्ति के द्वार खुलते हैं। लेकिन इस दिन कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए। इस दिन कुछ चीजें भूलकर न करें..आइए जाने क्या नहीं करना चाहिए।
एकादशी के दिन चावल खाना वर्जित
कहा जाता है कि, एकदशी के दिन चावल नहीं खाना चाहिए। अकसर बड़े -बुजुर्ग चावल खाने से मना करते हैं।
धार्मिक मान्यता के मुताबिक, एकादशी के दिन चावाल खाने से व्रत का फल नहीं मिलता। इस दिन चावल खाने से व्यक्ति के भीतर पाप प्रवेश कर जाते हैं। इसलिए इस दिन सिर्फ फलहार करना चाहिए।
तामिसक भोजन न करें
निर्जला एकादशी के दिन तामसिक भोजन न करें। इस दिन मांस, मछली, लहसुन, प्याज जैसी चीजों को खाने से बचना चाहिए। इस दिन सादा भोजन या सिर्फ फलहार करें।
इस भगवान विष्णु का स्मरण करना चाहिए।
तुलसी के पत्तों को न तोड़े
एकादशी के दिन मां तुलसी की पूजा करना का विशेष महत्व होता है। इसलिए इस दिन भूलकर भी तुलसी के पत्ते नहीं तोड़ने चाहिए। एकदशी के भोग के लिए एक दिन पहले ही तुलसी तोड़कर रख लें।
देर तक सोने से बचें
एकादशी के दिन देर तक न सोएं, इस दिन सूरज निकलने से पहले उठना चाहिए। सुबह उठकर स्नान करें फिर पूजा-पाठ करें। ऐसा करना बेहद शुभ माना जाता है।
2026 में कब है निर्जला एकादशी?
पंचांग के अनुसार, निर्जला एकादशी का व्रत 25 जून 2026, गुरुवार को रखा जाएगा।
ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि 24 जून शाम 6:13 बजे शुरू होगी और 25 जून शाम 8:10 बजे तक रहेगी। उदया तिथि के आधार पर व्रत 25 जून को ही रखा जाएगा।