Money Plant Vastu Tips: सही दिशा में लगाएं मनी प्लांंट, घर में आएगी सुख- समृद्धि
Money Plant Vastu Tips: मनी प्लांट बेहद शुभ माना जाता है, कहते अगर इसे घर में लगाया जाए तो घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बना रहता है। साथ ही घर में खुशियों का आगमन होता है। अगर आप भी घर में सुख-शांति और आर्थिक स्थिरता चाहते हैं, तो मनी प्लांट लगाना एक अच्छा विकल्प हो सकता है।
वास्तु शास्त्र के मुताबिक, अगर आप घर में मनी प्लांट को सही दिशा में लगाते हैं। तो इससे घर में पॉजिटिविटी आती है।
मनी प्लांट लगाने की सबसे शुभ दिशा
वास्तु शास्त्र के अनुसार, मनी प्लांट लगाने के लिए दक्षिण-पूर्व (South-East) दिशा सबसे उत्तम मानी जाती है। इस दिशा में प्लांट रखने से सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है। आर्थिक स्थिरता आती है नकारात्मक ऊर्जा का नाश होता है, मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है।
गलत दिशा में लगाने से उल्टा असर पड़ सकता है, इसलिए दिशा का विशेष ध्यान रखें।
मनी प्लांट लगाने का सबसे अच्छा दिन
मनी प्लांट लगाने के लिए शुक्रवार का दिन सबसे शुभ माना जाता है। यह दिन देवी लक्ष्मी से जुड़ा होता है। शुक्रवार को लगाए गए मनी प्लांट से धन प्राप्ति के नए मार्ग खुलते हैं और शुक्र ग्रह भी मजबूत होता है।
मनी प्लांट लगाने के फायदे
1. आर्थिक तंगी दूर होती है और घर में धन-वृद्धि होती है 2. परिवार में सुख-शांति और समृद्धि बनी रहती है 3. सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ता है 4. तनाव और नकारात्मक विचार कम होते हैं 5. कुंडली में शुक्र ग्रह मजबूत होता है, जिससे सुख-सुविधाएं बढ़ती हैं
कहां कभी न लगाएं मनी प्लांट
वास्तु शास्त्र के अनुसार, उत्तर-पूर्व (North-East) दिशा में मनी प्लांट बिल्कुल न लगाएं। यह दिशा जल तत्व से जुड़ी होती है। यहां प्लांट लगाने से धन हानि, आर्थिक परेशानी और नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है।
प्लांट का रखें ध्यान
1. मनी प्लांट को स्वस्थ और हरा-भरा रखें। 2. सूखे या मुरझाए पत्तों को नियमित हटाते रहें। 3. प्लांट को साफ-सुथरे बर्तन में लगाएं। 4. इसे सीधे धूप से बचाकर रखें, लेकिन रोशनी वाली जगह पर रखना अच्छा होता है।
Note - The information in this article is based on traditional beliefs and scriptures, It is meant only for general awarenes, We do not claim authenticity of any personal faith or ritual.