Explore simple and effective Vastu solutions to re

घर में हो रहें हर रोज विवाद, अपनाएं ये वास्तु नियम

घर में हो रहें हर रोज विवाद, अपनाएं ये वास्तु नियम

Vastu Tips For Good Luck: वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में मौजूद नकारात्मक ऊर्जा या नजर दोष अक्सर गृह क्लेश और मानसिक तनाव का बड़ा कारण बनते हैं। इसके चलते परिवार के सदस्यों में छोटी-छोटी बातों पर मनमुटाव होने लगता है और बनते काम बिगड़ने लगते हैं। अगर आप भी ऐसी समस्याओं से परेशान हैं, तो वास्तु के कुछ सरल और प्रभावी उपायों को अपनाकर अपने घर से बेडलक (दुर्भाग्य) को हमेशा के लिए दूर कर सकते हैं।

अपनाएं ये पांच उपाए 

नमक के पानी का पोछा

घर के वातावरण को शुद्ध और शांत बनाए रखने के लिए नमक का उपाय बेहद कारगर माना गया है। हफ्ते में दो से तीन बार घर में पोछा लगाते समय पानी में थोड़ा सा खड़ा नमक (साबुत नमक) या समुद्री नमक मिला लें। यह उपाय घर के कोने-कोने से पुरानी नकारात्मक ऊर्जा को खींच लेता है और वातावरण को पवित्र बनाता है।

ध्यान रखें कि गुरुवार के दिन भूलकर भी नमक के पानी का पोछा न लगाएं।

मुख्य द्वार पर बनाएं सिंदूर का स्वास्तिक

अगर आपके घर में बिना वजह अशांति रहती है, तो इसका कारण मुख्य द्वार से आने वाली नकारात्मक ऊर्जा हो सकती है। वास्तु के मुताबिक, पने घर के मेन गेट पर सिंदूर से स्वास्तिक का चिह्न बनाएं। ऐसा करने से कोई भी नकारात्मक शक्ति या बुरी नजर घर के भीतर प्रवेश नहीं कर पाती। इससे घर में सकारात्मकता बढ़ती है और आपसी तालमेल सुधरता है।

टपकते हुए नल को तुरंत कराएं ठीक

क्या आपके घर के किचन, बाथरूम या आंगन का कोई नल लगातार टपकता रहता है? वास्तु में इसे एक बड़ा दोष माना गया है। प्लंबर को बुलाकर टपकते हुए नल या पाइप को तुरंत ठीक करवाएं। 

वास्तु शास्त्र में पानी के टपकने को 'धन के बहने' और दुर्भाग्य से जोड़कर देखा जाता है। नल ठीक कराने से फिजूलखर्ची पर लगाम लगती है और घर में सुख-समृद्धि का वास होता है।

हर शाम जलाएं कपूर   यदि आपके कार्यों में लगातार बाधाएं आ रही हैं या घर का माहौल तनावपूर्ण रहता है, तो कपूर का यह छोटा सा उपाय चमत्कारी साबित हो सकता है। रोजाना शाम के समय घर के सभी कोनों में एक-एक कपूर जरूर जलाएं। इसके अलावा, अपने बेडरूम में भी थोड़ा सा कपूर जलाकर रखें। कपूर के धुएं और सुगंध से मानसिक तनाव कम होता है, घर के वास्तु दोष दूर होते हैं और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

  दक्षिण-पश्चिम कोने में रखें हाथी का जोड़ा

घर से बेडलक को दूर भगाने और सौभाग्य को आकर्षित करने के लिए वास्तु में कुछ विशेष मूर्तियों को रखना बेहद शुभ माना जाता है। अपने घर के दक्षिण-पश्चिम कोने में पीतल के हाथी का एक जोड़ा रखें। ध्यान रहे कि हाथियों का मुख घर के अंदर की तरफ होना चाहिए।

इस उपाय को करने से परिवार के सदस्यों के बीच आपसी प्रेम और सम्मान बढ़ता है, साथ ही यह आपकी सोई हुई किस्मत को भी जगाता है।