शुक्रवार को भूलकर भी न करें ये काम, वरना घर में आ सकती है दरिद्रता!
Friday Remedies: हिंदू धर्म में शुक्रवार का दिन धन की देवी मां लक्ष्मी और शुक्र ग्रह के लिए विशेष महत्व रखता है। इस दिन सुख, समृद्धि, वैभव और वैवाहिक सुख का कारक माना जाता है। शुक्रवार को सही नियमों का पालन करने से घर में धन-धान्य और सुख-शांति बनी रहती है, लेकिन कुछ काम ऐसे हैं जिन्हें इस दिन करने से बचना चाहिए। अन्यथा आर्थिक परेशानियां और दरिद्रता आ सकती है।
मांसाहार और शराब से पूरी तरह रहें दूर
शुक्रवार को मांस और शराब का सेवन बिल्कुल न करें। मान्यता है कि इससे मां लक्ष्मी नाराज होती हैं। इस दिन सात्विक और शुद्ध भोजन करने से मन शांत रहता है और सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है।
झगड़ा, बहस और कड़वी बोलने से बचें
इस दिन किसी से भी लड़ाई-झगड़ा, तीखी बात या अपशब्द न बोलें। ऐसा करने से शुक्र ग्रह कमजोर होता है और घर में धन-हानि शुरू हो सकती है। शुक्रवार को शांति, प्रेम और मीठे व्यवहार से बात करें तो यह बहुत शुभ फल देता है।
पैसों का लेन-देन न करें
शुक्रवार को उधार लेना या देना दोनों ही अशुभ माने जाते हैं। मान्यता है कि इस दिन किया गया लेन-देन धन की स्थिरता बिगाड़ सकता है और लक्ष्मी जी की कृपा कम हो जाती है।
प्रॉपर्टी या बड़े सौदे करने से बचें
इस दिन जमीन, मकान, गाड़ी या कोई बड़ी संपत्ति खरीदना-बेचना टाल दें। साथ ही किसी का अपमान या अनादर करने से भी बचें। ऐसा करने से धन आने के रास्ते में बाधाएं आ सकती हैं।
रसोई से जुड़ी चीजें न खरीदें
शुक्रवार को बर्तन, गैस, चूल्हा, कुकर या अन्य रसोईघर का सामान खरीदने से बचना चाहिए। साथ ही किसी से मुफ्त में कोई चीज लेना भी अशुभ माना जाता है, क्योंकि इससे कर्ज बढ़ने की संभावना बताई जाती है।