विश्व कप की तैयारी का आशीर्वाद? बाबा महाकाल के दरबार पहुंचीं महिला क्रिकेट टीम
धर्म नगरी उज्जैन में शनिवार सुबह भारतीय महिला क्रिकेट टीम बाबा महाकाल की भक्ति में लीन नजर आई। विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर सहित खिलाड़ियों ने तड़के भस्म आरती में शामिल होकर भगवान महाकाल का आशीर्वाद लिया।महिला क्रिकेट टीम के मंदिर पहुंचने की खबर मिलते ही श्रद्धालुओं और क्रिकेट प्रशंसकों में उत्साह का माहौल बन गया। खिलाड़ियों ने करीब दो घंटे तक मंदिर परिसर में पूजा-अर्चना की और नंदी हॉल में विशेष पूजन भी किया।
भस्म आरती में भक्ति में लीन दिखीं खिलाड़ी
महाकाल मंदिर की प्रातःकालीन भस्म आरती के दौरान महिला खिलाड़ी पूरी तरह भक्ति में डूबी दिखाई दीं। आरती के बाद टीम ने नंदी हॉल में पहुंचकर पूजन-अभिषेक किया।इस दौरान कप्तान हरमनप्रीत कौर और अन्य खिलाड़ियों ने नंदी महाराज के कान में अपनी मनोकामना भी कही। इसके बाद चांदी द्वार से भगवान महाकाल को जल अर्पित कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
टीम के साथ कई खिलाड़ी और अधिकारी रहे मौजूद
महाकाल दर्शन के दौरान टीम के साथ प्रवीण शर्मा, अमोल मुजुमदार, अरुंधति, शेर सिंह, अनिरुद्ध, भारती, साल्वी, श्रेयंका, रेणुका, राखी, धनंजय, नंदिनी, सचिन, पूर्वा, यस्तिका, शैफाली, दीप्ति, ममता, राधा, क्रांति, रुचा, मुनीश, नल्लापु और गोल्लाने सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।खिलाड़ियों ने मंदिर परिसर में कुछ समय बिताया और बाबा महाकाल के दर्शन के बाद श्रद्धालुओं का अभिवादन भी किया।
मंदिर समिति ने किया स्वागत और सम्मान
भस्म आरती और पूजन के बाद श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से भारतीय महिला क्रिकेट team का स्वागत और सम्मान किया गया।मंदिर प्रशासन ने खिलाड़ियों को बाबा महाकाल की तस्वीर और प्रसाद भेंट किया। उज्जैन में महिला क्रिकेट टीम की यह आध्यात्मिक यात्रा श्रद्धालुओं और क्रिकेट प्रेमियों के बीच चर्चा का विषय बनी रही।