भोजपुरी अभिनेत्री मोनालिसा ने उज्जैन के महाकाल मंद

भस्म आरती में शामिल हुईं मोनालिसा, नंदी हॉल में बैठकर बाबा महाकाल का ध्यान

भोजपुरी फिल्मों और टीवी की चर्चित अभिनेत्री मोनालिसा गुरुवार तड़के श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचीं। उन्होंने विश्व प्रसिद्ध भस्म आरती में शामिल होकर भगवान महाकाल का आशीर्वाद लिया। अभिनेत्री करीब दो घंटे तक नंदी हॉल में बैठकर आरती देखती रहीं।सुबह करीब 3 बजे मंदिर पहुंचीं मोनालिसा पूरी तरह भक्ति में लीन नजर आईं। महाकाल दर्शन के दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ भी मौजूद रही। अभिनेत्री के मंदिर पहुंचने की खबर सामने आते ही उनके प्रशंसकों में भी उत्साह देखने को मिला।

नंदी हॉल में बैठकर देखी पूरी भस्म आरती

भस्म आरती के दौरान मोनालिसा नंदी हॉल में मौजूद रहीं। उन्होंने पूरे विधि-विधान से बाबा महाकाल की आरती देखी और मंदिर की धार्मिक परंपराओं का पालन किया। उज्जैन की भस्म आरती देशभर में अपनी विशेष धार्मिक मान्यता के लिए जानी जाती है।महाकाल मंदिर में दर्शन के दौरान अभिनेत्री बेहद सादगी भरे अंदाज में दिखाई दीं। मंदिर प्रशासन की ओर से सुरक्षा और व्यवस्थाओं का विशेष ध्यान रखा गया।

नंदी के कान में कही अपनी मनोकामना

आरती के बाद मोनालिसा ने नंदी जी का पूजन और अभिषेक किया। परंपरा के अनुसार उन्होंने नंदी के कान में अपनी मनोकामना भी कही। इसके बाद चांदी द्वार से भगवान महाकाल को जल अर्पित किया। मंदिर प्रबंध समिति की ओर से अभिनेत्री का स्वागत और सम्मान भी किया गया। इस दौरान मंदिर के पुजारियों ने उन्हें प्रसाद और आशीर्वाद प्रदान किया।

बिग बॉस 10 से देशभर में मिली पहचान

मोनालिसा ने भोजपुरी सिनेमा के साथ हिंदी टीवी इंडस्ट्री में भी अपनी खास पहचान बनाई है। उन्हें सबसे ज्यादा लोकप्रियता Bigg Boss से मिली थी। शो के बाद उनकी फैन फॉलोइंग में तेजी से बढ़ोतरी हुई। इसके अलावा उन्होंने नज़र और नमक इश्क का जैसे चर्चित धारावाहिकों में भी अहम भूमिकाएं निभाई हैं।

200 से ज्यादा भोजपुरी फिल्मों में कर चुकी हैं काम

मोनालिसा भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री का बड़ा नाम मानी जाती हैं। उन्होंने हिंदी, बंगाली, ओड़िया, तमिल, कन्नड़ और तेलुगु फिल्मों में भी अभिनय किया है। अभिनेत्री अब तक 200 से अधिक भोजपुरी फिल्मों में काम कर चुकी हैं। उन्होंने पवन सिंह, दिनेश लाल यादव और खेसारी लाल यादव जैसे बड़े भोजपुरी सितारों के साथ कई सुपरहिट फिल्मों में अभिनय किया है।