ऐसा मंदिर जहां रात के समय भक्त-पुजारी समेत पशु-पक्षी तक मंदिर से हो जाते हैं बाहर
Mysterious Temple in India: भारत में कई रहस्यमयी मंदिर है। उन मंदिरों से जुड़े कई रहस्य है। ऐसे में यूपी के वृंदावन में एक ऐसा मंदिर है, जो रहस्यों से भरा हुआ है। वृंदावन में कई मंदिर हैं। वहां भक्त दूर-दूर से भगवान के दर्शन करने जाते हैं। ऐसें में एक मंदिर निधिवन है। इस मंदिर को शाम होते ही खाली करा दिया जाता है। रात में किसी भक्त का उस मंदिर में रुकना वर्जित है।
जैसे ही मंदिर परिसर में शाम की आरती होती है। उसके बाद से कोई भी भक्त वहां नहीं रुकता सबको बाहर कर दिया जाता है।
आखिर रात में रुकने की मनाही क्यों?
मान्यता है कि, निधिवन में रात के समय श्रीकृष्ण राधारानी और गोपियों के साथ रास लीलाएं करते हैं। इतना ही नहीं वहां मौजूद पेड़ गोपियां हैं। जैसे ही रात होती है। वहां मौजूद पेड़-पौधे गोपियों में बदल जाते हैं। फिर सब कृष्ण भगवान के साथ नृत्य करती है।
बंदर तक हो जाते बाहर
निधिवन में बंदर बड़ी संख्या में पूरे दिन मौजूद रहते हैं। वहां उच्छल कूद करते रहते हैं। वहां आने वाले भक्त बंदरों को फ्रूटी पिलाते हैं और केले भी खिलाते हैं। बंदर इतने उतपाती हैं। भक्तों के चश्में छीन लेते हैं। लेकिन खास बात ये हैं कि शाम होते ही मंदिर से बंदर भी बाहर चले जाते हैं। मंदिर परिसर में रात के समय कोई भी बंदर मौजूद नहीं रहता।
रात के सामने किसी भी प्रकार के पशु-पक्षी मंदिर परिसर में नहीं रहते। सब लोग मंदिर से चले जाते हैं। भक्तों की गहरी आस्था
वहां के पुजारी और भक्त बताते हैं कि, रात के समय राधारानी संग भगवान श्री कृष्ण रास रचाते हैं। गोपियों संग लीलाएं करते हैं।
इस मंदिर में भक्त देश से ही नही बल्कि विदेशों से भी आते हैं। विदेश से कई भक्त यहां सिर्फ वृंदावन राधा रानी और श्रीकृष्ण की भक्ति के रंग में रगने आते हैं।