Padmani Ekadashi 2026 Date: कब है पद्मनी एकादशी? जानिए शुभ मुहूर्त..
Padmani Ekadashi 2026 Date: अधिक मास (मलमास) में आने वाली एकादशी को बेहद दुर्लभ और फलदायी माना जाता है। इसे पद्मिनी एकादशी के साथ-साथ कमला एकादशी के नाम से भी जाना जाता है।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस व्रत को रखने से माता लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है और भगवान विष्णु अत्यंत प्रसन्न होते हैं। इस व्रत से व्यक्ति के बुरे दिन भी अच्छे में बदल जाते हैं।
कब है पद्मिनी एकादशी?
कमला/पद्मिनी एकादशी 2026 कब है?पंचांग गणना के अनुसार, अधिक मास की यह एकादशी 27 मई 2026 को सुबह 6 बजकर 22 मिनट पर शुरू होगी और 28 मई 2026 को सुबह 7 बजकर 22 मिनट तक रहेगी। व्रत उदय तिथि के अनुसार 27 मई 2026 को ही पद्मिनी/कमला एकादशी का व्रत रखा जाएगा।
पद्म पुराण में पद्मिनी एकादशी का महत्व
पद्म पुराण के अनुसार, कमला एकादशी का व्रत करने वाले स्त्री-पुरुष को कई गुना पुण्य फल प्राप्त होता है। इस व्रत से आर्थिक स्थिति मजबूत होती है और जीवन में सुख-समृद्धि आती है। इस दिन भगवान विष्णु के मंत्र जप का विशेष महत्व है। भगवान विष्णु के मंत्रों का जप करना चाहिए।
पद्म पुराण के मुताबिक, इस दिन भगवान विष्णु का जप करने से जीवन में सुख समृद्धि आती है। जबकि नदी के तट पर दूना, गौशाला में जप करने पर सहस्त्र गुना, अग्निहोत्र गृह में एक हजार एक सौ गुना, शिवजी के मंदिर में , तीर्थ में, तुलसी के समीप लाख गुना फल की प्राप्ति होती है।
पूजा विधि
इस दिन सुबह ब्रह्म मुहूर्त में उठें। जल्दी उठकर भगवान विष्णु का ध्यान करें। स्नान कर स्वच्छ वस्त्र धारण करें। पूजाघर में हाथ में जल लेकर व्रत का संकल्प लें। एक लकड़ी की चौकी पर पीला वस्त्र बिछाएं। भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की प्रतिमा स्थापित करें। देसी घी का दीपक जलाएं और अगरबत्ती लगाएं। भगवान को फल, मिठाई और अन्य सात्विक भोग अर्पित करें। विष्णु मंत्रों का जप करें और एकादशी कथा का पाठ करें। अंत में विष्णु-लक्ष्मी की आरती करें और प्रसाद वितरित करें।